MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gurugram PG Murder
US Iran War
Jefferies India Report 2026
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Red Fort Blast
BRICS Summit 2026
Indian-Origin Couple Donation
iPhone Duo Price in India
Top 10 Latest News
Top 10 Latest News
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • Business
  • Money News
  • ट्रेनों का टाइम टेबिल समेत आज से बदल गए कई नियम, नवंबर में निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका

ट्रेनों का टाइम टेबिल समेत आज से बदल गए कई नियम, नवंबर में निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका

बिजनेस डेस्क New Rules from 1st November : त्योहारी सीजन में आम आदमी को महंगाई का झटका लग रहा है। वहीं 1st November से कई नियम बदल गए हैं। 1 नवंबर से यानि आज बैकों में पैसा डिपॉजिट करने और विड्रा करने पर ग्राहकों को शुल्क देना होगा। इस तारीख से गैस बुक करने का तरीका भी बदल गया है। हजारों ट्रेनों का समय भी बदल गया है। LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। वहीं कई सारे नियम बदल गए हैं, इसका व्यापक असर आपके बजट पर पड़ेगा । देखें ये बदलाव आपके लिए कितने भारी पड़ने वाले हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 01 2021, 02:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की भारी बढ़ोतरी
हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder)  की कीमतें बढ़ाती हैं। वही आजं यानि 1 नवंबर को  LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है। इससे त्योहारों पर खरीदे जाने वाले पकवान निश्चित तौर पर महंगे हो जाएंगे। राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

इससे पहले LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1733 रुपये चुकाने होते थे। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

38

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को देना होगा रकम जमा-निकासी पर शुल्क
1 नवंबर से बैंकों में पैसा जमा करने और निकालने पर शुल्क देना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने इसकी शुरुआत कर दी है। BOB के मुताबिक 1 नवंबर से ग्राहकों को ऋण अकाउंट के लिए 150 रुपये देने होंगे। नये नियम के मुताबिक बचत खाता में तीन बार पैसे जमा करना फ्री होगा लेकिन उसके बाद एक महीने में 3 बार से ज्यादा पैसे जमा करने पर 40 रुपये देय होंगे। जनधन एकाउंट होल्डर्स को राहत दी जाएगी। इन खाताधारकों को तीन बार से अधिक बार रकम जमा करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा, वहीं पैसा निकालने पर 100 रुपये देने होंगे। (फाइल फोटो)

48

कुछ स्मार्टफोन पर Whatsapp  बंद
1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर व्हाट्सऐप ने काम नहीं कर रहा है। इससे पहले व्हाट्सऐप पर दी गई जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा। मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जो आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम से चलते हैं। व्‍हाट्सएप  पहले ही बता चुका है कि 1 नवंबर से कई पुराने वर्जन के एंड्रायड फोन पर उसकी सर्विस नहीं चलेगी। ( फाइल फोटो)

58

ट्रेनों का टाइम टेबल बदलेगा
1 नवंबर से देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल बदल रहा है। पहले  ये बदलाव 1 अक्टूबर से होना था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1 नवंबर कर दिया गया था। बता दें कि पूरे देश में 13 हजार पैसेंजर ट्रेन और 7 हजार मालगाड़ी का टाइम टेबिल बदला जा रहा है। देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी बदल जाएगा। ( फाइल फोटो)

68

पश्चिम रेलवे की ट्रेनों में गैर-मानसून समय लागू किया गया है, वे इस प्रकार हैं-

गाड़ी संख्या    रूट
09331/09332    कोचुवेली-इंदौर-कोचुवेली (साप्ताहिक) विशेष
09262/09261    पोरबंदर-कोचुवेली-पोरबंदर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस स्पेशल

02908/02907    हापा-मडगांव-हापा (साप्ताहिक) एक्सप्रेस विशेष
09578/09577    जामनगर-तिरूनेलवेली-जामनगर (द्वि-साप्ताहिक) एक्सप्रेस स्पेशल
09424/09423    गांधीधाम-तिरुनेलवेली-गांधीधाम (साप्ताहिक) एक्सप्रेस स्पेशल
09260/09259    भावनगर-कोचुवेली-भावनगर (साप्ताहिक) एक्सप्रेस स्पेशल

78

वहीं कई ट्रेनों का समय यात्रियों की मांग के मुताबिक बदला गया है। इनमें से  गाड़ी संख्या 09487 महेसाणा-वीरमगाम पैसेंजर स्पेशल (Mahesana – Viramgam Passenger Special) के समय में भी बदलाव किया गया है। यह अब महेसाणा से 09.20 बजे नहीं, बल्कि 08.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह यह 10.50 बजे के बजाय 10.20 बजे विरमगाम पहुंचेगी।

88

निवेशकों के लिए बड़ा मौका
1 नवंबर से ऐसे लोगों के लिए कमाई के मौके हैं जो इंवेस्ट करते हैं ।और शेयर बाजार में आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) के जरिये कमाई करना चाहते हैं। इस दिन Policybazaar और 8 नवंबर से Paytm का IPO खुलने वाला है। कई अन्‍य कंपनियों के IPO भी बाजार में आने वाले हैं, जो निवेशकों के लिए कमाई का अच्‍छा मौका हो सकता है।(फाइल फोटो)

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jefferies India Report: Space से Semiconductor तक, ये 6 सेक्टर बदलेंगे भारत की इकोनॉमी की तस्वीर
Recommended image2
Stock Market: एक झटके में बिखर गए सेंसेक्स-निफ्टी, शेयर बाजार में गिरावट के 5 सबसे बड़े कारण
Recommended image3
EPFO Portal Down: नई EPF स्कीम लागू, लेकिन पीएफ पोर्टल बंद! आखिर कब शुरू होंगी PF सेवाएं?
Recommended image4
SpaceX IPO: एलॉन मस्क की कंपनी का 1 शेयर खरीदने के लिए कितना है प्राइस बैंड?
Recommended image5
अंबानी से 11 तो अडानी से 8 गुना ज्यादा अमीर, इस देश की GDP बराबर पहुंची एलॉन मस्क की दौलत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved