MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शाही घराने, इस छोटे देश के राजा की हैसियत हैरान करने वाली

ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शाही घराने, इस छोटे देश के राजा की हैसियत हैरान करने वाली

भोपाल डेस्क. अगर आपको लगता है कि अनिल अंबानी ही दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं तो भैया दोबारा सोच लो। अइसा कुछ नहीं है दुनिया में तमाम अमीर से अमीर आदमी हैं जो अपने जानवरों तक पर अरबों रूपया खर्च कर देते हैं इंसान की तो क्या ही औकात। सोने के महल में रहने वाले ये लोग, जब जमीं पर पैर रखते हैं रेड कार्पेट बिछते जाते हैं। तो हम लाएंगे आपके लिए दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जिनके जिनकी कमाई जानकर आपको झटका लग सकता है। इतना ही नहीं देश भले छोटा हो लेकिन यहां के राजाओं की प्रापर्टी का नंबर्स बड़े-बड़े देशों को नीचा दिखाते हैं। देखिए ये लिस्ट-

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 02 2019, 12:42 PM IST| Updated : Nov 02 2019, 01:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
किंग महा वजीरालोंगकोर्न, थाईलैंड नेटवर्थ – 30 अरब डॉलर थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने ज्यादातर पैसा ब्यूरो ऑफ क्राउन प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। ये ब्यूरो थाईलैंड के राजा की प्रॉपर्टी को मैनेज करता है। राजा के पास 545 कैरेट गोल्डन जुबली डायमंड है इसकी गिनती वर्ल्ड के सबसे बड़े डायमंड के तौर पर होती है।
210
सुल्तान हस्सनल बोलकाई, ब्रुनेई नेटवर्थ ; 20 अरब डॉलर ब्रुनेई के सुल्तान हस्सनल बोलकाई को इनकम ऑयल और गैस इंडस्ट्री से होती है। दुनिया में सबसे बड़े माने जाने वाले महल में ब्रुनेई के सुल्तान रहते हैं। इस महल की कीमत करीब 2,380 करोड़ रुपए है और उनके पास 600 रॉल्स रॉयस कारें हैं।
310
किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल साउद, साउदी अरेबिया नेटवर्थ ; 17 अरब डॉलर सउदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल साउद 17 अरब डॉलर की दौलत के मालिक हैं। सउदी अरब के किंग की ये शाही विरासत है।
410
अमीर खलीफा बिन जायेद अल नाहयन, अबू धाबी, यूनाईटेड अरब एमिरात (यूएई) नेटवर्थ ; 15 अरब डॉलर यूनाईटेड अरब अमीरात के प्रेसिडेंट और अबू धाबी के अमीर (राजा) खलीफा बिन जायेद अल नाहयन अबू धाबी की इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन हैं। वह यूएई के ऑयल रिजर्व को मैनेज करते हैं इसलिए दुनिया के अमीर लोगों में उनका नाम भी शामिल है।
510
किंग मोहम्मद VI, मोरक्को नेटवर्थ ; 5.7 अरब डॉलर मोरक्को के राजा किंग मोहम्मद VI की ज्यादातर वेल्थ फैमिली और एसएनआई कंपनी में ओनरशिप से आई है। ये कंपनी प्राइवेट होल्डिंग कंपनी है जो दूसरी अफ्रीकी देशों, बैंकिंग, टेलिकम्यूनिकेशन और एनर्जी में इन्वेस्ट करती है।
610
प्रिंस हंस एडम II, लिकटेंस्टीन नेटवर्थ ; 5 अरब डॉलर लिकटेंस्टीन एक छोटा सा यूरोपीय देश है जो स्विटजरलैंड और आस्ट्रिया के बीच में है। यहां स्विटजरलैंड की करेंसी स्विस फ्रैंक चलती है। लिकटेंस्टीन के प्रिंस हंस एडम II प्राइवेट बैंक के ओनर हैं। एलजीटी ग्रुप जिसमें लिकटेंस्टीन के प्रिंस की फाउंडेशन का इन्वेस्टमेंट है। फाउंडेशन के पास रियल एस्टेट, जंगल और वाइनरी संपत्ति है।
710
अमीर शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मैकटाउम, दुबई, यूएई नेटवर्थ ; 4.5 अरब डॉलर यूएई के प्रधानमंत्री और दुबई के अमीर (राजा) शेख एमीर शेख मोहम्मद बिन राशिद दुनिया के 10 अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी कंपनी अल मैकटाउम दुनिया भर में जानी जाती है जो 10 अरब डॉलर से बनी एक फाउंडेशन कंपनी है।
810
मोनेको देश का नाम भले ही लोकतांत्रिक देशों में लिया जाता है लेकिन आज भी प्रिंस अलबर्ट द्वितीय यहां के राजा माने जाते हैं। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार प्रिंस अलबर्ट द्वितीय के पास लगभग एक अरब की संपत्ति है। जो कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के मालिक है।
910
प्रिंस अलबर्ट द्वितीय नेट वर्थ- 1 अरब डॉलर एक छोटे से यूरोपीय देश मोनेको के प्रिंस अलबर्ट के पास 1 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसमें मोंटे कार्लो कसीनो और ओपेरा डे मोंटे कार्लो चलाने वाली कपनी भी शामिल है।
1010
अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, कतर नेट वर्थ; 1.2 अरब डॉलर कतर देश के अल थानी परिवार के वंशज अमीर शेख हमद अल थानी इस देश के राजा के तौर पर जाने जाते हैं। इनके पास करीब 1.2 अरब डॉलर की संपत्ति है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved