- Home
- Business
- Money News
- 24 घंटे में फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए मुकेश अंबानी, जैक ने कर दिया था पीछे
24 घंटे में फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए मुकेश अंबानी, जैक ने कर दिया था पीछे
नई दिल्ली. वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट के बाद एशिया के सबसे अमीर शख्स बने जैक मा को भारतीय कारोबारी और रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही पीछे छोड़ दिया है। जिसके बाद अंबानी अब फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोब्स की ताजा लिस्ट में अंबानी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में 17 वें नंबर पर हैं।
16

तेल की कीमतों में उछाल के बाद एक बार फिर मुकेश अंबानी नंबर एक पर पहुंच गए हैं
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
बुधवार को अंबानी की दौलत में 1.4 बिलियन की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद उनकी कुल दौलत 43.4 बिलियन डॉलर की हो गई है
36
वहीं अब अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा मुकेश अंबानी से दो पायदान नीचे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 42.7 बिलियन डॉलर है।
46
वैश्विक बाजार में तेल के दाम में आई भारी गिरावट के कारण अंबानी की दौलत में 5.8 डॉलर की कमी आ गई थी। जिसके बाद वे एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे नंबर पर आ गए थे।
56
अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के कारण सोमवार को रिलायंस के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी जोकि 2००9 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।
66
दुनिया के शीर्ष 500 अमीर लोगों की लिस्ट में $112 बिलियन के नेट वर्थ के साथ अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनें हुए हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos