MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 10वें या 9वें नहीं अब दुनिया के अमीरों में ये है मुकेश अंबानी का स्थान, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

10वें या 9वें नहीं अब दुनिया के अमीरों में ये है मुकेश अंबानी का स्थान, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

बिजनेस डेस्क। भारत ही नहीं, एशिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज चेयरमैन मुकेश अंबानी अब दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। कुछ समय पहले दुनिया के अमीरों में उनका स्थान 9वां था। अभी हाल ही में जारी फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन तक को पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jul 11 2020, 11:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

कितने दिनों में कितनी बढ़ी संपत्ति
मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले 20 दिनों में 5.4 अरब डॉलर बढ़ गई है। 20 जून को मुकेश अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट में 9वें स्थान पर थे, लेकिन अब वे दुनिया के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

तेजी से बढ़ा रिलायंस का मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप बहुत तेजी से बढ़ा है। हाल ही में यह 12 लाख करोड़ को पार कर गया। बता दें कि 12 लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा देश की कोई भी दूसरी कंपनी अभी तक नहीं छू सकी है। 

39

रिलायंस में कितना है अंबानी का शेयर
रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी का शेयर 42 फीसदी है। 10 जुलाई को रिलायंस के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई। कंपनी का शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। 

49

कैसे होता है बिलिनेयर रैंकिंग का आकलन
फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग मे संपत्ति का आकलन शेयर की कीमत के आधार पर तय होता है। 10 जुलाई को रिलायंस का शेयर 1878.50 रुपए पर बंद हुआ, जबकि 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1884 रुपए है। 

59

लक्ष्य से पहले ही कर्जमुक्त हो चुकी है रिलायंस
मुकेश अंबानी ने रिलायंस को मार्च,2021 तक पूरी तरह कर्जमुक्त करने का लक्ष्य तय किया था। लेकिन कंपनी 19 जून को ही कर्जमुक्त हो गई। उस दिन कंपनी का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया था। 

69

जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.17 लाख करोड़ रुपए जुटाए
पिछले दो महीने के दैरान जियो प्लेटफॉर्म्स में हिस्सेदारी बेच कर रिलायंस ग्रुप ने 1.17 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। फेसबुक सहित दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इसमें निवेश किया है। कंपनी के राइट्स इश्यू से भी रिलायंस ने 53,124.20 करोड़ रुपए जुटाए।

79

इंटेल के निवेश के बाद शेयर में आई तेजी
पिछले हफ्ते शुक्रवार को जियो प्लेटफॉर्म्स में 12वे विदेशी निवेश की घोषणा हुई थी। दुनिया की सबसे बड़ी कम्प्यूटर चिप निर्माता कंपनियों में से एक इंटेल ने जियो में निशेश किया। इसके बाद रिलायंस के शेयरों में खासी तेजी देखी गई। इसके पहले रिलायंस जियो ने अपना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐर जियोमीट लॉन्च किया था।

89

कितनी है मुकेश अंबानी की संपत्ति 
फोर्ब्स की लिस्ट में 70.10 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी सातवें नंबर पर हैं। उनके बाद वॉरेन बफे, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन का नाम है। 89 साल के वॉरेन बफे दुनिया के बड़े दानदाताओं में गिने जाते हैं। साल 2006 से उन्होंने बर्कशआयर हैथवे इंक के 37 अरब डॉलर से भी ज्यादा के शेयर दान कर दिए हैं। 
 

99

फोर्ब्स लिस्ट में कौन किस स्थान पर
फोर्ब्स की लिस्ट में पहले की तरह की जेफ बेजोस पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 188.2 अरब डॉलर है। बिल गेट्स दूसरे नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 110.70 अरब डॉलर है। 108.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली तीसरे नंबर पर है। लिस्ट में 90 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मार्क जकरबर्ग चौथे स्थान पर हैं। 74.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ स्टीव बॉल्मर पांचवें स्थान पर और 73.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लैरी एलिसन छठे नंबर पर हैं। 
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
US-Iran Deal की आहट के बीच भी क्यों चढ़ा Gold और Silver का भाव? MCX रेट ने बढ़ाई टेंशन!
Recommended image2
Raghav Chadha Net Worth: राघव चड्ढा की नेटवर्थ ₹50 लाख? पत्नी परिणीति से इतने पीछे AAP सांसद
Recommended image3
Gold Price Today: 1.47 लाख पर रुका सोना, क्या आने वाला है बड़ा उछाल? जानिए सच
Recommended image4
सोना-चांदी बने ‘Gold Rush’! तेजी थमने का नाम नहीं ले रही, 9 शहरों के ताजा रेट चौंकाएंगे
Recommended image5
अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes Bank से जुड़ा है कनेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved