MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के बीच है स्पेशल बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें

नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के बीच है स्पेशल बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें

बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली देश ही नहीं, दुनिया की सबसे धनी बिजनेस फैमिली में से एक है। इस घराने के हर मेंबर पर लोगों की नजर रहती है। नीता और मुकेश अंबानी के जुड़वां बेटे-बेटी आकाश अंबानी और ईशा अंबानी की शादी हो चुकी है। ये शादी दुनिया की महंगी शादियों में से एक थी। इनमें देश-विदेश की बड़ी हस्तियों के साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी भागीदारी की थी। अब लोगों को अनंत अंबानी की शादी का इंतजार है। अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के बारे में लोगों को आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के दौरान ही पता चला। इस शादी के हर फंक्शन में राधिका मर्चेंट देखी गईं। इस दौरान यह चर्चा भी चली कि दोनों की सगाई हो चुकी है, पर  रिलांयस जियो के स्पोक्सपर्सन ने इसे अफवाह बताया था। बहरहाल, नीता और मुकेश अंबानी ने राधिका मर्चेंट को अपनी छोटी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 01 2020, 03:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

नीता अंबानी के बेहद करीब हैं राधिका मर्चेंट
नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी फैमिली में होने वाले हर फंक्शन में नजर आती हैं। नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को हमेशा अपने साथ रखती हैं और बतौर छोटी बहू उनसे व्यवहार करती हैं। 

211

श्लोका मेहता से भी है मजबूत बॉन्डिंग
राधिका मर्चेंट की सिर्फ अपनी होने वाली सास नीता अंबानी से ही नहीं, बल्कि श्लोका मेहता से भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं। दोनों के बीत बहुत ही प्यार भरा रिश्ता है। श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट को कई इवेंट में साथ-साथ देखा गया है। 

311

बहनों जैसा है प्यार
श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट में जैसी बॉन्डिंग दिखाई पड़ती है, उससे वे जेठानी-देवरानी की तरह नहीं, बल्कि बहनों की तरह लगती हैं।

411

आई थीं बर्थडे विश करने
श्लोका मेहता की बर्थडे पर जब नीता अंबानी ने खास तौर पर बर्थडे विश वीडियो बनवाया था, तब राधिका मर्चेंट भी अनंत अंबानी के साथ नजर आई थीं। इस वीडियो में राधिका मर्चेंट ने श्लोका मेहता को कहा था कि आपने सबों को बहुत प्यार दिया है।

511

ईशा अंबानी की शादी में भी थीं साथ-साथ
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी से पहले जब ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी हुई थी, उसमें भी श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट साथ-साथ नजर आ रही थीं। 

611

साथ किया था डांस
शादी के कई फंक्शन में श्लोका और राधिका साथ-साथ रहीं और कई रस्मों में भाग लिया। यही नहीं, ईशा अंबानी की शादी के संगीत फंक्शन में दोनों ने साथ में डांस भी किया।

711

नीता अंबानी के साथ जाती हैं आउटिंग पर
श्लोका मेहता और राधिका अंबानी अक्सर एक साथ नीता अंबानी के साथ आउटिंग पर जाती हैं। कुछ समय पहले नीता अंबानी दोनों के साथ एक आर्ट गैलरी में भी नजर आई थीं। 

811

रिलायंस ग्रुप के इवेंट में रहती हैं साथ
श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट रिलायंस ग्रुप के हर इवेंट, मीटिंग और पार्टी में साथ-साथ नजर आती हैं। शादी होने के पहले ही श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के बीच इतनी अच्छी बॉन्डिंग देख कर नीता और मुकेश अंबानी काफी खुश हैं।

911

राधिका अपने पिता के बिजनेस से हैं जुड़ी
राधिका मर्चेंट अपने पिता वीरेन मर्चेंट के बिजनेस से भी जुड़ी हैं। उनके पिता की 8 कंपनियां हैं। राधिका अपने पिता की कंपनी एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी संभालती हैं। इसके बावजूद वे अंबानी फैमिली के लिए वक्त निकाल लेती हैं। 

1011

जेठानी-देवरानी की शानदार जोड़ी
श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट को साथ-साथ देख कर लोग कहते हैं कि जेठानी-देवरानी की यह शानदार जोड़ी है। नीता अंबानी को भी इससे  काफी अच्छा लगता है। वे इसे अपनी अच्छी किस्मत मानती हैं।
 

1111

शादी के लगाए जा रहे हैं कयास
अब सभी लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी कब होती है। वैसे, छोटी बहू के रूप में तो उन्हें सबने स्वीकार कर लिया है। सिर्फ शादी का आयोजन होना रह गया है। जाहिर है, जब भी यह शादी होगी, भारत ही नहीं दुनिया की सबसे महंगी और खास शादी होगी।      

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved