MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता जीती हैं रॉयल लाइफस्टाइल, जानें उनके ये 5 महंगे शौक

नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता जीती हैं रॉयल लाइफस्टाइल, जानें उनके ये 5 महंगे शौक

बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर कारोबारी और दुनिया के 10 टॉप अमीरों में अपना स्थान रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की फैमिली अपनी रॉयल और ग्लैमरस लाइफस्टाइल की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती है। नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी जहां अपनी शानदार रॉयल लाइफस्टाइल के लिए दुनिया भर के रिच एंड फेमस लोगों की सर्किल में जानी जाती हैं, वहीं नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता भी ग्लैमर के मामले में किसी से कम नहीं हैं। मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी से श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च, 2019 को हुई थी। इनकी शादी में तमाम बड़े बिजनेसमैन और राजनेताओ के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी हिस्सा लिया था। इस शादी में शाहरुख खान और करन जौहर ने जम कर डांस किया था। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे के दोस्त रहे हैं। आज हम जानते हैं श्लोका मेहता की लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बारे में। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 22 2020, 02:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं हैं श्लोका
श्लोका मेहता देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रशेल मेहता की बेटी हैं। वैसे तो श्लोका पहले से ही काफी सिंपल रहती आई हैं, लेकिन आकाश अंबानी से शादी के बाद इनकी लाइफ में बड़ा चेंज आया। ये मीडिया की निगाहों में आने लगीं। आकाश अंबानी से उनकी शादी के एक साल पूरे हो गए। इस दौरान वे किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा पॉपुलर हो चुकी हैं। श्लोका मेहता के शौक हैं बेहद महंगे।
 

26

कीमती बैग्स
श्लोका मेहता को अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही महंगे ब्रांड के बैग्स रखने का शौक है। उन्हें क्लासिक डिजाइन वाले बैग बेहद पसंद हैं। उनके कलेक्शन में दुनिया के महंगे ब्रांड्स के बैग शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों में है। हाल ही में श्लोका मेहता अपनी ननद ईशा अंबानी की एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इसमें उन्होंने पुराने जमाने के स्टीरियो बॉक्स की तरह दिखने वाला बैग कैरी किया था। यह बैग मशहूर डिजाइनर जूडिथ लीबर (Judith Leiber) ने डिजाइन किया है। इस बैग की कीमत  6,295 डॉलर (करीब  4 लाख 50 हजार रुपए) है। श्‍लोका मेहता के बैग कलैक्‍शन में Hermes ब्रांड का ऑरेंज पॉपी एवरग्रीन लेदर बैग भी है। इस बैग की कीमत 6.6 लाख रुपए है। 

36

आउटफिट्स 
गोवा में हुई अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी में श्‍लोका मेहता ने लंदन बेस्‍ड डिजाइनर वेबसाइट Needle And Thread का ग्रे कलर का  ‘Marie Gown’ पहना था। इस पर एंटीक लेस डिटेलिंग थी। इस ड्रेस की कीमत 875 पाउंड (करीब 80500 रुपए) है। श्‍लोका हमेशा ही फेमस फैशन डिजाइनर्स के आउटफिट्स में नजर आती हैं। श्‍लोका के फेवरेट फैशन डिजाइनर्स में अबूजानी संदीप खोसला का नाम पहले नंबर पर है। श्‍लोका का वॉर्डरोब में देश-विदेश के फेमस फैशन डिजाइनर्स के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स से भरा है।

46

चाय 
नीता अंबानी रोज सुबह 3 लाख रुपए की चाय पीती हैं। उनके चाय का काप भी सोने के बॉर्डर वाला है। वहीं, श्‍लोका को भी काफी महंगी चाय पीने का शौक है। इस बात का जिक्र नीता अंबानी श्‍लोका मेहता की बर्थडे पर बनाए स्‍पेशल वीडियो में भी किया था। श्‍लोका को ‘Gin & Tonic tea’ और ‘Sundae tea’ काफी पसंद है। Sundae tea भारत में नहीं मिलती है। इसे विदेश से मंगवाना पड़ता है। इस चाय के एक कप की कीमत 24.99 डॉलर (करीब 1855.99 रुपए) है। ‘Gin & Tonic tea’ ज्‍यूनिपर बेरीज, धनिया, मेथी, लेमन बाम और ग्रीन टी का मिक्‍सचर होती है, वहीं ‘Sundae tea’ भी एक तरह की ग्रीन टी है जो वनीला, मैंगो, स्‍ट्रॉबेरी और पाइनएप्‍पल फ्लेवर में आती है। 
 

56

जूलरी
श्‍लोका मेहता पार्टीज या किसी भी खास मौके पर महंगी जूलरी पहनी नजर आती हैं। श्‍लोका अंबानी के इस शौक को उनकी सास नीता अंबानी भी समझती हैं। यही वजह है कि उनकी शादी  के गिफ्ट के तौर पर नीता अंबानी ने श्‍लोका मेहता को हीरों से जड़ा हार दिया था। यह हार 300 करोड़ रुपए का था। 
 

66

कार
जानकारी के मुताबिक, श्‍लोका मेहता की नेटवर्थ 18 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपए) है। श्‍लोका को महंगी कारों का काफी शौक है। उनके पास कई लग्‍जीरियस कारें हैं। श्‍लोका मेहता के पास 4 करोड़ रुपए की Bentley Luxury कार के साथ ही  Mini Cooper कार भी है। देश में सिर्फ 3 ही मिनी कूपर कारें हैं। इसके अलावा उनके पास  बीएमडब्ल्यू, मर्सडीज और ऑडी कारें भी हैं। 
  

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved