- Home
- Business
- Money News
- नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता का लहंगा, जिस पर लिखी है उनकी मुहब्बत की कहानी
नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता का लहंगा, जिस पर लिखी है उनकी मुहब्बत की कहानी
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और दुनिया के अमीरों में 9वां स्थान रखने वाले मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता के पास एक से बढ़ कर एक लहंगों का शानदार कलेक्शन है। फैशन और स्टाइल के मामले में श्लोका मेहता बॉलीवुड की हीरोइनों को भी मात देती हैं। उनकी ड्रेसेस की डिजाइन देश और विदेश के सेलिब्रिटी डिजाइनर करते हैं। श्लोका मेहता के पास एक ऐसा भी लहंगा है, जिस पर उनकी और उनके पति की लव स्टोरी लिखी हुई है। इस लिहाज से यह लहंगा बेहद खास है।

पर्सनलाइज्ड ड्रेसेस का चला है ट्रेंड
आजकल सेलिब्रिटीज की मैरिज में पर्सनलाइज्ड ड्रेसेस का ट्रेंड चल पड़ा है। अनुष्का शर्मा हों या दीपिका पादुकोण, सबों ने अपनी मैरिज सेरेमनी में कमाल की ड्रेसेस पहनी थीं। प्रियंका चोपड़ा के 75 फीट के ट्यूल घूंघट ने तो दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थीं। यही नहीं, उन्होंने अपने वेडिंग गाउन पर 32 हजार मोतियों को एम्बेड कराने के साथ उसे 8 खास शब्दों से पर्सनलाइज्ड कराया था। श्लोका मेहता ने भी अपनी शादी में एक लहंगे को अपनी लव स्टोरी के साथ पर्सनलाइज्ड कराया था।
श्लोका मेहता को लेकर उत्सुकता
जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता की शादी हुई, उनके बारे में जानने की उत्सुकता सबों में बनी रहती है। चाहे उनका कोई पब्लिक अपीयरेंस हो या फंक्शन, सभी की निगाहें उन पर ही टिकी रहती हैं।
पिंक पर्सनलाइज्ड लहंगा
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी के फंक्शन में लोगों की नजरें श्लोका मेहता पर ही टिकी थीं। अपनी शादी के प्री-वेडिंग संगीत में श्लोका मेहता फेमस डिजाइनर क्रेशा बजाज के डिजाइन किए हुए पिंक लहंगे में नजर आई थीं।
पिंक लहंगे पर लिखी थी लव स्टोरी
अपनी शादी से जुड़े हर फंक्शन में श्लोका मेहता ने एक से बढ़ कर एक लहंगे पहने थे, लेकिन संगीत सेरेमनी में उन्होंने जो पिंक लहंगा पहना था, वह उनकी और आकाश अंबानी की लव स्टोरी से पर्सनलाइज्ड था। इस लहंगे को 50 हजार क्रिस्टल सेक्विन और ग्लास बीड्स से तैयार करवाया गया था। इस लहंगे में जड़ाऊ हैंडवर्क एम्ब्रॉइडरी के साथ चोली से लेकर लहंगे के बॉर्डर तक पर आकाश अंबानी से पहली मुलाकात, शादी की तारीख और नीता-मुकेश अंबानी का नाम भी लिखा हुआ था।
प्रपोज करने की जगह की थी मेंशन
यही नहीं, इस लहंगे पर उस जगह का नाम भी लिखा हुआ था, जहां पहली बार आकाश अंबानी ने उन्हें प्रपोज किया था। इस लहंगे का नाम ही 'लव स्टोरी' लहंगा रखा गया।
इंटरनेट पर छाया है यह लुक
इस लहंगे में श्लोका बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं। आज भी लोग उनके इस लुक को नहीं भूल पाए हैं। श्लोका मेहता का ब्राइडल लुक आज तक इंटरनेट पर ट्रेंड करता है।
पर्सनलाइज्ड कराने का बढ़ा चलन
अब सेलिब्रिटीज के साथ हाई सोसाइटी के लोगों में भी शादी में पहने जानी वाली ड्रेसेस को पर्सनलाइज्ड कराने का चलन बढ़ता जा रहा है। इसमें लोग अपने अफेयर से जुड़ी हर खास बात और प्रेम कहानी को दर्ज करते हैं। ऐसा कराना काफी महंगा पड़ता है, लेकिन यह एक खास यादगार बन जाती है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News