MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 56 साल की नीता अंबानी दिखती हैं बेहद ग्लैमरस, जानिए क्या डाइट और एक्सरसाइज प्लान करती हैं फॉलो

56 साल की नीता अंबानी दिखती हैं बेहद ग्लैमरस, जानिए क्या डाइट और एक्सरसाइज प्लान करती हैं फॉलो

बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और दुनिया के अमीरों में पांचवां स्थान रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी सामाजिक कामों में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई इंडियन्स टीम की को-ओनर भी हैं। नीता अंबानी को अमेरिका की फेमस लाइफस्टाइल मैगजीन 'टाउन एंड कंट्री' ने 2020 के टॉप 20 समाजसेवियों की लिस्ट में स्थान दिया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में स्थान पाने वाली वे भारत की अकेली महिला हैं। यह सम्मान उन्हें कोरोनावयरस महामारी में गरीबों के लिए राहत कार्य चलाने और देश का पहला कोविड-19 अस्पताल बनाने के लिए मिला। नीता अंबानी समाज सेवा के कामों में बढ़-चढ़ कर तो हिस्सा लेती ही हैं, वे अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। 56 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद खूबसूरत और फिट दिखती हैं। इसके लिए वे स्पेशल डाइट और एक्सरसाइज प्लान फॉलो करती हैं। जानते हैं नीता अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 05 2020, 03:00 PM IST| Updated : Aug 05 2020, 03:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

1985 में हुई शादी
नीता अंबानी की शादी 1985 में मुकेश अंबानी से हुई। तब वे एक स्कूल टीचर थीं। शादी के बाद भी कुछ वर्षों तक वे स्कूल टीचर के तौर पर काम करती रहीं। नीता अंबानी एक प्रशिक्षित भारत नाट्यम नृत्यांगना भी हैं। आकाश अंबानी और अनंत अंबानी उनके बेटे हैं। उनकी बेटी ईशा अंबानी अनंत अंबानी से बड़ी हैं। 
 

27

बच्चों के जन्म के बाद बढ़ गया था वजन
कुछ साल पहले नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के वक्त उनका वजन सिर्फ 47 किलोग्राम था, लेकिन बच्चों के जन्म के बाद उनका वजन बढ़ता चला गया और वे 90 किलोग्राम की हो गईं। इसके बाद उन्होंने वजन कम करने पर ध्यान देना शुरू किया। 
 

37

बेटे अनंत ने की मदद
नीता अंबानी का कहना है कि वजन कम करने और फिट रहने में छोटे बेटे अनंत अंबानी ने उनका काफी साथ दिया। बता दें कि अनंत अंबानी का वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इस वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था। अनंत अंबानी ने रोज 5-6 घंटे एक्सरसाइज करने के साथ स्पेशल डाइट प्लान फॉलो किया और 18 महीने में 108 किलो वजन कम किया था। 

47

रनिंग को मानती हैं बेस्ट एक्सरसाइज
नीता अंबानी का कहना है कि उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए स्पेशल डाइट प्लान फॉलो किया। इसके साथ ही एक्सरसाइज में उन्होंने रनिंग पर ज्यादा ध्यान दिया। नीता अंबानी का कहना है कि वजन कम करने और फिटनेस के लिए रनिंग बेस्ट एक्सरसाइज है।

57

40 मिनट एक्सरसाइज, योग और स्विमिंग
नीता अंबानी रोज सुबह 40 मिनट एक्सरसाइज, योग और स्विमिंग करती हैं। उनका कहना है कि इससे फैट तेजी से बर्न होता है और कैलोरी कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, वे रोज डांस भी करती हैं। डांस करने से भी कैलोरी काफी बर्न होती है। दिन का काम खत्म करने के बाद शाम को नीता अंबानी 30 मिनट तक योग और एक्सरसाइज करती हैं।

67

डाइट में लेती हैं हेल्दी चीजें
नीता अंबानी सुबह में बादाम और अखरोट खाती हैं। सुबह के नाश्ते में वे एग का वाइट ऑमलेट लेती हैं। लंच में वे ज्यादा से ज्यादा ग्रीन वेजिटेबल्स और सूप लेती हैं। डिनर में नीता अंबानी हरी सब्जियां, सूप और स्प्राउट्स लेती हैं।

77

पॉजिटिव थिंकिंग
नीता अंबानी का कहना है कि सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट पर कंट्रोल से वजन कम नहीं किया जा सकता। इसके लिए तनाव से दूर रहना जरूरी है। तनाव से दूर रहने और पॉजिटिव थिंकिंग से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स का लेवल कम होता है। नीता अंबानी का मानना है कि स्ट्रेस फ्री रहने और पॉजिटिव थिंकिंग से ही फिटनेस सही रखी जा सकती है।    

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved