MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Post Office की इस स्कीम से रोज के 50 रु. बन जाएंगे 4.3 लाख रुपए! पैसा भी रहेगा सेफ

Post Office की इस स्कीम से रोज के 50 रु. बन जाएंगे 4.3 लाख रुपए! पैसा भी रहेगा सेफ

बिजनेस डेस्क: देश भर में फैले कोरोना संकट के कारण शेयर मार्केट और म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने से निवेशक घबरा रहे हैं।  ऐसे में बैंक या पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खाता छोटी मोटी बचत को निवेश करने का एक पॉपुलर विकल्प बन जाता है। इन खातों की ये खासियत होती है की आप इस खाते में मंथली बेसिस पर भी पैसा जमा कर सकते हैं। इसमें किसी भी बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती है लेकिन बदले में आप मोटी बचत को निवेश कर बड़ा फायदा उठा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 25 2020, 12:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

क्या है स्कीम

आरडी या रिकरिंग डिपॉजिट ऐसी ही स्कीम है, जो छोटी मोटी बचत को भी प्रोत्साहन देती है। इसकी मेच्योरिटी 5 साल की है, लेकिन आप आवेदन देकर इसे 5-5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें जमा के लिए जरूरी नहीं है कि आपको डाकघर या बैंक की बांच जाना पड़े। आनलाइन भी आप रकम जमा कर सकते हैं।
 

29

कितने रुपए से कर सकते हैं निवेश

आरडी में मिनिमम 100 रुपये महीना भी निवेश किया जा सकता है। यहां आपके जमा पैसों पर तय ब्याज के हिसाब से रिटर्न मिलता है। इसमें आप अपने रोज होने वाली छोटी मोटी या 100, 200 रुपये की बचत से भी बड़ा लाभ कमा सकते हैं। 
 

39

कैसे 50 रु. बन जाएंगे 4.3 लाख रुपए 

रोज जेबखर्च से बचाएं 50 रुपये इससे आपका मंथली ​बचत करीब 1500 रुपए हो जाएगा। अगर आरडी पर 5.8 फीसदी तिमाही पर ब्याज मिल रहा है तो 5 साल की मेच्योरिटी पर रकम 1.05 लाख रुपए हो जाएगी। इस तरह से 10 साल की मेच्योरिटी पर रकम 2.75 लाख और 15 साल की मेच्योरिटी पर रकम 4.3 लाख रुपए हो जाएगी। 
 

49

दोनों अकाउंट की सुविधा

सबसे पहली बात आरडी में सिंगल अकाउंट और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों की सुविधा है। इसमें ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 3 बालिग के नाम हो सकते हैं। 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम भी खाता अभिभावक अपनी देख रेख में खोल सकते हैं।

59

दो तरह के अकाउंट 

रेग्युलर रेकरिंग डिपॉजिट: इसमें आपको एक अवधि और एक रकम तय करनी होती है। मान लीजिए आपने तय किया कि आप अगले 10 साल तक हर महीने अपने RD खाते में 1000 रुपए जमा करेंगे। एक बार यह तय होने के बाद आपको 10 साल तक हर महीने 1000 रुपए ही जमा करने होंगे। सामान्य आरडी खाते में आप जमा होने वाली रकम में कभी भी बदलाव नहीं कर सकते। ऐसा करने पर पेनल्टी लगेगी।
 

69

फ्लेक्सी रेकरिंग डिपॉजिट: इसमें आपको एक निश्चित समय तो तय करना होगा, लेकिन उसमें जमा होने वाली रकम को आप घटा-बढ़ा सकते हैं। मान लीजिए आपने 10 साल तक पैसे जमा करने का तय किया, लेकिन बीच में अगर आर्थिक स्थिति कमजोर हुई, तो आपने कुछ कम रुपया दिया और अगर स्थिति बेहतर हुई, तो रकम बढ़ा सकते हैं।

 

79

ये हैं फायदे 

आरडी की मेच्योरिटी 5 साल की होती है, लेकिन मेच्योरिटी के पहले आवेदन देकर इसे अगले 5—5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। आरडी अकाउंट में कम से कम 100 रुपये महीना और 10 के गुणक में अधिकतम कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं। खाता खोलने के समय नॉमिनेशन की भी सुविधा है। आरडी में पैसे आनलाइन भी जमा कर सकते हैं।

89

आरडी के लॉक-इन फीचर के तहत शुरुआत से आखिर तक ब्याज दर एक समान रहती है और डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट शुरुआत में ही लॉक इन हो जाता है। यानी ब्याज दर कम होने पर आरडी में फायदा होता है।
 

 

99

आपके RD खता डिफॉल्ट करने पर डिपॉजिट के हर 5 रुपये पर 0.05 रुपये की डिफॉल्ट फीस है। लगातार 4 डिफॉल्ट के बाद खाता बंद हो जाता है। लेकिन, दो महीनों के भीतर इसे दोबारा शुरू कराया जा सकता है।
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image2
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image3
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
Recommended image4
सुबह-सुबह झटका! इन 5 शेयरों ने पोर्टफोलियो की हवा निकाल दी
Recommended image5
सिर्फ डेढ़ घंटे में दिल्ली! बनारस से ₹4,400 की नॉन-स्टॉप फ्लाइट, जानें कब
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved