MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • PHOTOS : ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में रही हैं शामिल

PHOTOS : ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में रही हैं शामिल

बिजनेस डेस्क। इस साल हुरुन इंडिया (Hurun India) ने कोटक वेल्थ (Kotak Wealth) के साथ मिल कर भारत की सबसे अमीर 100 महिलाओं की जो लिस्ट जारी की है, उसमें पहला स्थान रोशनी नाडर (Roshni Nadar) का है। रोशनी नाडर देश की सबसे धनी महिला हैं। रोशनी नाडर एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के फाउंडर  शिव नाडर (Shiv Nadar) की इकलौती बेटी हैं। वे 28 साल की उम्र में ही HCL की  सीईओ (CEO) बन गई थीं। रोशनी नाडर को  2019 में फोर्ब्स (Forbes) की लिस्ट में दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं (100 Powerful Women’s list) में 54वां स्थान मिला था। एचसीएल की सीईओ बनने से पहले रोशनी नाडर मीडिया में काम करती थीं। जानें इनकी लाइफ के बारे में और फैक्ट्स। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Dec 09 2020, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
रोशनी नाडर ने दिल्ली की वसंत वैली स्कूल से पढ़ाई के बाद अमेरिका की नॉर्थ वेस्टर्न यूनिवर्सिटी (Northwestern University) से मास कम्युनिकेशन में डिग्री ली। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के ही केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Kellogg School of Management) से डिग्री ली।
211
HCL ज्वाइन करने से पहले रोशनी नाडर दूसरी कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं। शिव नाडर फाउंडेशन के ट्रस्टी के अलावा HCL समूह में ब्रांड निर्माण में भी वे शामिल रहीं।
311
फिलहाल, रोशनी नाडर HCL कॉरपोरेशन की कार्यकारी निदेशक और सीईओ हैं। HCL की पूरी जिम्मेदारी उनके पिता शिव नाडर ने उन्हें ही दे दी है।
411
रोशनी नाडर ने मीडिया में काम करने का अनुभव भी हासिल किया है। वे एक प्रशिक्षित पत्रकार हैं और देश-दुनिया की समस्याओं की गहरी जानकारी रखती हैं। आर्थिक मामलों पर उनकी खास पकड़ है। रोशनी नाडर एक कुशल वक्ता भी हैं।
511
रोशनी नाडर अपने पिता शिव नाडर की अरबों रुपए की संपत्ति की अकेली वारिस हैं। शिव नाडर अपनी बेटी को बहुत ज्यादा चाहते हैं। दोनों खाली वक्त साथ बिताना पसंद करते हैं।
611
रोशनी नाडर समाज सेवा के कामों से भी जुड़ी हुई हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए स्थापित किए गए विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी की वे प्रेसिडेंट हैं। वे इस संस्थान के बच्चों के साथ अक्सर मिलती-जुलती हैं और उनका ख्याल रखती हैं।
711
रोशनी नाडर के पति शिखर मल्होत्रा एचसीएल हेल्थकेयर (HCL Healthcare) के वाइस चेयरमैन हैं। उनके दो बेटे अरमान और जहान हैं।
811
रोशनी नाडर HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन होने के साथ ही हैबिटैट ट्रस्ट की फाउंडर और ट्रस्टी हैं। दुनिया की ताकतवर महिलाओं में उनका नाम शामिल है।
911
रोशनी नाडर एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीतकार भी हैं। वे अपने बिजी शेड्यूल के बीच शास्त्रीय संगीत के अभ्यास के लिए समय निकाल लेती हैं। कला और संगीत के प्रति उनमें गहरी रुचि है।
1011
रोशनी नाडर को कम्प्यूटर की आधुनिकतम तकनीक की गहरी जानकारी है। वे कॉरपोरेट प्रबंधन से जुड़े मामलों की गहरी समझ रखती हैं और इससे जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान कर पाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
1111
अरबों रुपए की प्रॉपर्टी होने के बावजूद रोशनी नाडर दिखावे से दूर रहती हैं। उनका ज्यादा समय बिजनेस से जुड़े कामों में ही बीतता है। रोशनी नाडर भारत ही नहीं, दुनिया की टॉप बिजनेस लीडर्स में एक हैं।

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved