- Home
- Business
- Money News
- पत्नी नीता से लेकर बेटे-बेटी तक, मुकेश अंबानी के कारोबारी 'साम्राज्य' में किसका कितना हिस्सा?
पत्नी नीता से लेकर बेटे-बेटी तक, मुकेश अंबानी के कारोबारी 'साम्राज्य' में किसका कितना हिस्सा?
बिजनेस डेस्क। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 43वीं एजीएम यानी सालाना बैठक आज बुधवार को मुंबई में संपन्न हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस एजीम में करीब 1 लाख शेयरहोल्डर्स ने हिस्सा लिया। कोविड महामारी की वजह से यह एजीएम वर्चुअल हुई। इसमें 500 लोकेशन्स से लोग शामिल हुए। बता दें कि धीरूभाई अंबानी के समय से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम मुंबई में हो रही है। रिलायंस की यह एजीएम इस मामले में खास है कि अब कंपनी पूरी तरह कर्जमुक्त हो चुकी है। साथ ही, इसके चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी अब दुनिया की टॉप-10 अमीर लोगों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जानते हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बेटे-बेटी का कितना हिस्सा है।

पहले से बढ़ा है मुकेश अंबानी और फैमिली के शेयर
मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली का रिलायंस इंडस्ट्रीज में शेयर पहले की तुलना में बढ़ा है। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की अपनी हिस्सेदारी आरआईएल में बढ़ कर 3.20 फीसदी हो गई है, वहीं प्रमोटर समूह के साथ कुल शेयर 47.45 फीसदी पर अपरिवर्तित रहे हैं।
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि प्रमोटर और दो समूह की कंपनियां, जैसे तत्वम एंटरप्राइजेज एलएलपी और समरजीत एंटरप्राइजेज एलएलपी, देवर्षि कमर्शियल एलएलपी से आरआईएल के 3.20 फीसदी शेयर हासिल करेंगे।
मुकेश अंबानी के कितने हैं शेयर
मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली के रिलायंस इंडस्ट्रीज में शेयर अब एक समान है। अरबपति मुकेश अंबानी की आरआईएल में होल्डिंग 0.12 फीसदी है। इसका मतलब है कि उनके पास कंपनी के 75 लाख शेयर हैं। पहले उनकी होल्डिंग 0.11 फीसदी थी यानी कुल 72.3 लाख शेयर थे।
नीता अंबानी के शेयर
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज में 75 लाख शेयर हैं। पहले उनके पास 67.96 लाख शेयर थे। यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज का कारोबार बढ़ने के साथ ही शेयरों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई।
आकाश अंबानी
29 साल के आकाश अंबानी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की डिग्री ली है। आकाश अंबानी 22 साल की उम्र में ही रिलायंस से जुड़ गए थे। रिलायंस की सभी प्रमुख डील में उनकी अहम भूमिका रहती है। फेसबुक से डील उनके कहने पर ही हुई, जिसके बाद रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने निवेश किया। रिलायंस में इनके 75 लाख शेयर हैं।
ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने येल यूनिवर्सिटी और स्टैनफोर्ड ग्रैजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से पढ़ाई की है। इनकी शादी बिजनेसमैन आनंद पीरामल से 2018 में हुई। रिलायंस इंडस्ट्रीज में इनकी भूमिका अहम है। इनके नाम भी रिलायंस के 75 लाख शेयर हैं।
अनंत अंबानी
मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 25 साल के हो गए हैं। इनकी शिक्षा भी ब्राउन यूनिवर्सिटी से हुई है। इनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया था और ये 175 किलोग्राम के हो गए थे। लेकिन 18 महीने में इन्होंने अपना वजन 108 किलो कम कर के एक रिकॉर्ड बना दिया। अब इन्हें भी रिलांयस इंडस्ट्रीज में कोई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं। इनके नाम भी रिलायंस में 75 लाख शेयर हैं। पहले इनके पास सबसे कम सिर्फ 2 लाख शेयर थे।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News