MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • किसी प्रिंसेस से कम नहीं है नीता अंबानी की लाइफस्टाइल, जानें उनके ये महंगे शौक

किसी प्रिंसेस से कम नहीं है नीता अंबानी की लाइफस्टाइल, जानें उनके ये महंगे शौक

बिजनेस डेस्क। दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की लाइफस्टाइल किसी प्रिंसेस से कम नहीं है। वे बेहद रॉयल अंदाज में रहती हैं। मुकेश अंबानी से शादी के पहले नीता अंबानी एक स्कूल टीचर थीं। शादी के बाद भी उन्होंने कुछ समय तक स्कूल में पढ़ाने का काम किया। वह समाज सेवा के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। वे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की भी चेयरपर्सन हैं। नीता अंबानी भारत नाट्यम की प्रशिक्षित नृत्यांगना भी हैं। इस साल समाज सेवा के कामों के लिए अमेरिका की फेमस लाइफस्टाइल मैगजीन 'टाउन एंड कंट्री' ने उन्हें टॉप 20 समाजसेवियों की लिस्ट में स्थान दिया। इस लिस्ट में स्थान पाने वाली वे भारत की अकेली महिला हैं। नीता अंबानी अक्सर अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके शौक बड़े महंगे हैं। जानते हैं इसके बारे में।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 13 2020, 03:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

बेहद ग्लैमरस दिखती हैं नीता अंबानी
55 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद ग्लैमरस दिखती हैं। अपनी बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी की शादी में उनके ग्लैमरस अवतार की चर्चा हर तरफ रही। पहले नीता अंबानी का वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज और डाइट कंट्रोल से उन्होंने अपने आपको स्लिम और फिट कर लिया। अंबानी परिवार की बहू होने के कारण पार्टीज और फंक्शन्स में सबकी नजर नीता अंबानी पर रहती है। 

27

बेटे आकाश की शादी में पहनी थी 40 लाख की साड़ी
नीता अंबानी हर फंक्शन और पार्टी में बेहतरीन आउटफिट, जूलरी और हैंडबैग का इस्तेमाल करती है। वे काफी महंगी और यूनिक चीजें ही पसंद करती हैं। बेटे आकाश की शादी से जुड़े हर फंक्शन में उनके लुक और फैशन की खास चर्चा रही। फैशन लेडी वेबसाइट के मुताबिक, इस शादी में नीता अंबानी ने जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत 40 लाख रुपए थी। इस साड़ी को चेन्नई के सिल्क डिजाइनर शिवलिंगम ने डिजाइन किया था। 

37

क्या थी साड़ी की खासियत
बेटे के मैरिज फंक्शन में नीता अंबानी सने साड़ी पहनी थी, उसे विवाह पातु कहा जाता है। क्रीम और पिंक कलर की यह साड़ी भारत के विख्यात चित्रकार राजा रवि वर्मा की एक पेंटिंग की रैप्लिका पर डिजाइन की गई थी। इस साड़ी में सोने के तारों से कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा इसमें एमरल्ड, रूबी, पुखराज और पर्ल जैसे रत्नों का इस्तेमाल किया गय था। इस कांजीवरम साड़ी को 36 महिला कारीगरों ने मिल कर तैयार किया था। इस साड़ी का वजन का 8 किलोग्राम था और इसे तैयार करने में एक साल से भी ज्यादा का समय लगा था। 

47

दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां
नीता अंबानी घड़ियों की काफी शौकीन हैं। वे दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड्स की घड़ियां पहनती हैं। जानकारी के मुताबिक, नीता अंबानी बुल्गारी, कार्टियर, राडो, गुसी, केल्विन केलिन और फोसिल ब्रांड की घड़ियां पहनना पसंद करती हैं। इन ब्रांड्स की जिन घडियों की कीमत 2 लाख से शुरू होती है, उनका बेहतरीन कलेक्शन नीता अंबानी के पास मौजूद है। 

57

महंगी जूलरी की हैं शौकीन
जूलरी का शौक हर महिला को होता है। नीता अंबानी को भी महंगी जूलरी का काफी शौक है। नीता अंबानी गोल्ड की जूलरी पहनना खास तौर पर पसंद करती हैं। वे डायमंड की जूलरी भी पहनती हैं। नीता अंबानी के पास अंगूठियों का जो कलेक्शन है, उसमें सबसे कम कीमत की अंगूठी भी 5 से 7 लाख रुपए की है। वैसे, नीता अंबानी को वह डायमंड रिंग सबसे ज्यादा पसंद है, जो मुकेश अंबानी ने उन्हें प्रपोज करते वक्त पहनाई थी। इसकी कीमत तब 18,700 रुपए थी।

67

3 लाख के कप में पीती हैं चाय
हर किसी की तरह नीता अंबानी के दिन की शुरुआत चाय से ही होती है। लेकिन नीता अंबानी जिस तरह चाय पीती हैं, उसके बारे में आम आदमी के लिए अंदाज तक लगा पाना आसान नहीं है। नीता अंबानी महंगी चाय के साथ ही सोने को बॉर्डर वाले कप में चाय पीती हैं। नीता अंबानी जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटिक के कप में चाय पीती हैं। नोरेटिक क्रॉकरी 50 पीस के सेट की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। 

77

नीता अंबानी का पर्स
नीता अंबानी को लग्जीरयस हैंड बैग्स का काफी शौक है। उनके दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड के हैंड बैंग्स का कलेक्शन मौजूद है। नीता अंबानी को चनेल, गोयार्ड और जिम्मी चू केरी के हैंड बैग्स बेहद पसंद हैं। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved