- Home
- Business
- Money News
- PHOTOS: बेहद मासूम हैं नीता-मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, खूबसूरती में नहीं है किसी से मुकाबला
PHOTOS: बेहद मासूम हैं नीता-मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट, खूबसूरती में नहीं है किसी से मुकाबला
बिजनेस डेस्क। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी की चर्चा अब जोरों पर है। यह बात पहले से ही सबों को पता है कि अनंत अंबानी की शादी वर्षों से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से होगी। राधिका मर्चेंट मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) की छोटी बेटी हैं। दोनों परिवारों में पहले से दोस्ती रही है। राधिका मर्चेंट का अंबानी फैमिली में हमेशा ही आना-जाना लगा रहता है। अंबानी फैमिली में होने वाले हर छोटे-बड़े फंक्शन में उन्हें देखा जाता है। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। अंबानी फैमिली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह शादी महज अब एक औपचारिकता रह गई है। अंबानी फैमिली में सभी चाहते हैं कि शादी जल्द हो जाए। राधिका मर्चेंट फिलहाल अपनी फैमिली के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। वे जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही मासूम भी। देखें उनकी कुछ खास फोटोज।

राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत हैं। उनकी पढ़ाई विदेशों में हुई है। उनकी एक बड़ी बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। राधिका मर्चेंट का कोई भाई नहीं है।
राधिका मर्चेंट का जन्म 1995 में हुआ। वे बेहद मासूम हैं। नीता अंबानी उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करती हैं और उनका काफी ख्याल रखती हैं। उनकी होने वाली जेठानी श्लोका मेहता भी उन्हें बहुत चाहती हैं।
अपने होने वाले पति अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की तस्वीर। यह तस्वीर मीडिया में वायरल हो चुकी है।
एक फैशन इवेंट में राधिका मर्चेंट श्लोका मेहता के साथ नजर आ रही हैं।
एक फैशन इवेंट में राधिका मर्चेंट श्लोका मेहता और ईशा अंबानी के साथ।
एक इवेंट में राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ। यह बेहद ही खूबसूरत तस्वीर है।
यह तस्वीर श्लोका मेहता के शादी के मौके की है। इस कोलाज में राधिका मर्चेंट बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी फैमिली के साथ पूजा में शामिल राधिका मर्चेंट। वे अनंत अंबानी के ठीक बगल में नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और अनंत अंबानी के साथ नजर आ रही हैं।
राधिका मर्चेंट की यह सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक है। वेस्टर्न आउटफिट में राधिका मर्चेंट का यह अंदाज बेहद खास है।
नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर। यह आकाश अंबानी की शादी के मौके पर ली गई तस्वीर है।
राधिका मर्चेंट की यह सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक है। यह तस्वीर मीडिया में कम ही आई है। यह एक खास फोटोशूट की तस्वीर है।
राधिका मर्चेंट की यह तस्वीर उनकी बड़ी बहन की शादी के मौके की है। उनकी बड़ी बहन का नाम अंजलि मर्चेंट है। वे भी फैमिली बिजनेस में जिम्मेदारी निभाती हैं।
नीता अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट की यह एक क्लासिक तस्वीर है। इस तस्वीर में नीता अंबानी भी बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।
राधिका मर्चेंट की बहन अंजलि मर्चेंट की शादी के मौके की एक तस्वीर। इसमें मां शैला मर्चेंट, अंजलि मर्चेंट और राधिका मर्चेंट एक ही कलर की ड्रेस में मेहंदी लगाई दिख रही हैं। यह मेहंदी रस्म की तस्वीर है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News