- Home
- Business
- Money News
- PHOTOS: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता बिल्कुल हैं अपनी मां जैसी, आकाश अंबानी थे बचपन के दोस्त
PHOTOS: नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता बिल्कुल हैं अपनी मां जैसी, आकाश अंबानी थे बचपन के दोस्त
बिजनेस डेस्क। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की बड़ी बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) की शादी हुए अभी दो साल पूरे नहीं हुए हैं। अगले साल मार्च में उनकी शादी की दूसरी वर्षगांठ होगी। फिर भी जब से श्लोका मेहता अंबानी परिवार में बहू बन कर आईं, उनकी चर्चा हमेशा ही मीडिया में होती रही है। श्लोका मेहता देश के फेमस हीरा व्यापारी रसेल मेहता ( Russell Mehta) और मोना मेहता (Mona Mehta) की सबसे छोटी बेटी हैं। उनके भाई वीराज मेहता और बड़ी बहन दीया मेहता की शादी हो चुकी है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। उन दोनों की शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ हुई। दोनों के बीच अच्छी-खासी दोस्ती थी। श्लोका मेहता का लुक अपनी मां मोना मेहता से बिल्कुल मिलता-जुलता है। मोना मेहता भी फैमिली के बिजनेस में जिम्मेदारी निभाती हैं। देखें श्लोका मेहता की कुछ खास तस्वीरें।

श्लोका मेहता का लुक बिल्कुल अपनी मां मोना मेहता से मिलता-जुलता है। मां के साथ श्लोका मेहता की कम ही तस्वीरें मिलती हैं। शादी से पहले उन्हें मां के साथ मार्केटिंग करते हुए मुंबई में स्पॉट किया गया था। मोना मेहता भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं।
शादी के मौके पर ली गई इस तस्वीर में श्लोका मेहता बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। यह श्लोका मेहता की सबसे सुंदर तस्वीरों में से एक है।
श्लोका मेहता के जन्मदिन के मौके पर ससुर मुकेश अंबानी उन्हें अपने हाथों से बर्थडे केक खिला रहे हैं। साथ में पति आकाश अंबानी और सास नीता अंबानी भी हैं। अंबानी फैमिली में सभी श्लोका मेहता को बहुत चाहते हैं।
दुल्हन के रूप में सजी श्लोका मेहता ने बेहद ही शानदार ड्रेस पहन रखी है। उन्होंने जो हार पहन रखा है, उसकी कीमत का अंदाज लगा पाना आसान नहीं है। हीरों से जड़े इस हार की कीमत करोड़ों में है।फोटोग्राफर ने कुछ इस अंदाज से तस्वीर ली है कि श्लोका मेहता का बैकलुक भी सामने आ गया है।
श्लोका मेहता की यह तस्वीर भी क्लासिक है। श्लोका मेहता ने सास नीता अंबानी का गिफ्ट किया बेशकीमती लहंगा और हार पहन रखा है। यह तस्वीर भी उनकी शादी के वक्त की ही है।
शादी के पहले अपनी मां मोना मेहता और फैमिली मेंबर्स व दोस्तों के साथ श्लोका मेहता की एक रेयर तस्वीर।
श्लोका मेहता की खूबसूरती बेमिसाल है। वैसे वे काफी सादगी से रहती हैं, लेकिन उनकी नैचुरल ब्यूटी की किसी से तुलना नहीं की जा सकती।
श्लोका मेहता एक बिजनेसवुमन होने के साथ ही सोशल वर्क में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। वे कनेक्टफॉर (ConnectFor) संस्था की को-फाउंडर हैं। इसके अलावा, वे रोजी ब्लू फाउंडेशन (Rosy Blue Foundation) की डायरेक्टर हैं।
श्लोका मेहता अपनी ननद ईशा अंबानी के साथ। श्लोका मेहता पहले से अपनी फैमिली के बिजनेस से जुड़ी रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 180 लाख डॉलर से भी ज्यादा है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी और लग्जरी कारें हैं।
यह किसी पार्टी की बेहद ही फनी तस्वीर है। इसमें नीता अंबानी जहां आगे की तरफ बढ़ती चली जा रही हैं, वहीं उनके साथ जा रहीं श्लोका मेहता को आकाश अंबानी अपनी तरफ खींच रहे हैं।
शादी के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, करण जौहर और पति आकाश अंबानी के साथ श्लोका मेहता।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News