MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 10 हजार करोड़ लेकर भागने वाला विजय माल्या जी रहा शानदार लाइफ, जानें इंग्लैंड में कहां है उसका ठिकाना

10 हजार करोड़ लेकर भागने वाला विजय माल्या जी रहा शानदार लाइफ, जानें इंग्लैंड में कहां है उसका ठिकाना

बिजनेस डेस्क। भारत के बैंकों से करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर इंग्लैंड भाग चुके विजय माल्या को आज भले ही प्रत्यर्पित कर सजा देने के लिए भारतीय एजेंसियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं, लेकिन वह विदेश में पहले की तरह ही अय्याशियों में डूबे हैं। उनकी लैविश लाइफस्टाइल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। विजय माल्या का का जन्म भारत में 18 दिसंबर, 1955 को हुआ। वे उद्योगपति विट्ठल माल्या के बेटे हैं। लैविस लाइफस्टाइल और रंगीन नाइटलाइफ पार्टियों में मौज-मस्ती करने वाले माल्या की लाइफ में कई लड़कियां रहीं हैं। विजय माल्या विदेश में शानदार जिंदगी जी रहे हैं। लिकर किंग के नाम से मशहूर विजय माल्या को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि उन्हें आर्थिक अपराधी और भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उन्हें भारत लाकर गिरफ्तार करने की सरकारी एजेसियां लगातर कोशिश में लगी हैं।  

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 06 2020, 03:32 PM IST| Updated : Aug 06 2020, 03:41 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116

विजय माल्या के  26 शहरों में बंगले हैं। उनके पास  260 लग्जरी कारें और याट हैं। विजय माल्या के आलीशान बंगले गोवा से लेकर लंदन तक में हैं।  
 

216

विजय माल्या खूबसूरत लड़कियों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं। इनकी पार्टियों में एक से बढ़ कर एक सेलिब्रिटीज आती हैं। विजय माल्या को समीरा त्याबजी नाम की एक लड़की से प्यार हुआ और दोनों ने 1986 में इनसे शादी रचा ली थी। दोनों एक-दूसरे के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। इन्हें 1987 में एक बेटा सिद्धार्थ माल्या भी हुआ, लेकिन आगे चल कर विजय माल्या की लाइफ में रेखा माल्या की एंट्री हुई।

316

रेखा विजय माल्या का पहला प्यार थीं। वे दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। खास बात तो यह थी कि रेखा भी पहले से शादीशुदा थीं। रेखा और विजय माल्या ने जून 1993 में शादी रचा ली। इसके बावजूद देशी-विदेशी सुंदरियों के साथ उनकी मौज-मस्ती भरी पार्टियां चलती रहीं। 

416

भारत छोड़ कर भागने के बाद विजय माल्या इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर में सेंट अलंबस के पास टिवेन गांव में रहते हैं। वहां माल्या का एक विशाल बंगला है, जिसका नाम 'लेडीवॉक' है। कहा जा रहा है कि लंदन जाने के बाद वे यहीं रहने आ गए थे। विजय माल्या की फैमिली पहले से ही विदेश में रहती है। 

516

टिवेन गांव माल्या के विशाल बंगला 'लेडीवॉक' यह बंगला 30 एकड़ में फैला है। क्वीन हो रोड पर सबसे बड़ा बंगला माल्या का ही है। इस बंगले में मेटल के बेरिकेड्स लगे हैं। सुरक्षा के लिहाज से बंगले के एंट्रेस पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लंदन से सड़क मार्ग के जरिए एक घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है।

616

माल्या की लाइफ में उकी पत्नियों के अलावा एक और लड़की आई, जो आज भी उनके साथ है। इनका नाम पिंकी लालवानी है। पिंकी किंगफिशर एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करती थीं। विजय माल्या पिंकी लालवानी की खूबसूरती के दीवाने हो गए और उन दोनों का अफेयर शुरू हो गया। 

716

विजय माल्या घुड़दौड़ और कार रेसिंग के भी काफी शौकीन हैं। हर्टफोर्डशायर में सेंट अलंबस के पास टिवेन गांव में वे घुड़दौड़ और कार रेसिंग के इवेंट भी आयोजित करते रहते हैं। टिवेन गांव के लोग माल्या से काफी खुश रहते हैं। उन्हें भी इन आयोजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है।  

816

टिवेन गांव में विजय माल्या अपनी शाहखर्ची के लिए मशहूर हैं। वे इस गांव के लोगों को तरह-तरह के उपहार देते रहते हैं। एक बार इस गांव के लोगों के लिए उन्होंने 13 लाख रुपए का क्रिसमस ट्री खरीदा था।

916

भगोड़ा और आर्थिक अपराधी घोषित होने के बावजूद विजय माल्या की जिंदादिली में कोई कमी नहीं आई है। वे पहले की तरह ही शानो-शौकत के साथ जिंदगी बिता रहे हैं। 

1016

भारतीय बैंकों से 10 हजार करोड़ का कर्ज लेकर भाग जाने की वजह से विजय माल्या को अक्सर ब्रिटेन में कोर्ट की कार्यवाहियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इससे वे जरा भी चिंतित नजर नहीं आते। वे पहले की तरह ही जोश-खरोश और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आते हैं। 

1116

विजय माल्या को सबसे ज्यादा पंसद है सुंदरियों का साथ। भारत में रहने के दौरान उन्होंने किंगफिशर एयरलाइन्स में मॉडल सरीखी फ्लाइट अटेंडेंट्स को बहाल किया। वे अक्सर उनके साथ फोटोशूट किया करते थे। किंगफिशर के कैलेंडर का लोगों को इंतजार रहता था। 

1216

टिवेन गांव में विजय माल्या के बंगले 'लेडीवॉक' का बोर्ड। यहां लंदन से सिर्फ एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। यह टिवेन गांव का सबसे शानदार बंगला है। 

1316

विजय माल्या के पास एक बेहद शानदार याट है, जिस पर वे पार्टियां करते हैं। 311 फीट के इस याट का नाम ‘Indian Empress’ है। फिलहाल, यह क्रोशिया में हवर (Hvar) आइलैंड के पास मौजूद है।

1416

वे दिन और थे जब विजय माल्या किंगफिशर की स्टाफ लड़कियों और मॉडल्स के साथ मौज-मस्ती व पार्टियां करते थे, लेकिन अभी भी इसमें कोई कमी नहीं आई है। 

1516

भगोड़े आर्थिक अपराधी होने के बावजूद विजय माल्या पर कानून अभी तक शिकंजा नहीं कस पाया है। उन्हें भारत लाने की अब तक की गई हर कोशिश नाकामयाब रही है। जहां तक माल्या का सवाल है, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके ऐशो-आराम में किसी तरह का कोई खलल पैदा नहीं हो रहा। 

1616

विजय माल्या के संपर्क बड़े ऊंचे हैं। लंदन में एक पार्टी के दौरान वे प्रिंस चार्ल्स के साथ गुफ्तगू करते दिखाई पड़ रहे हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved