- Home
- Business
- Money News
- 10 हजार करोड़ लेकर भागने वाला विजय माल्या जी रहा शानदार लाइफ, जानें इंग्लैंड में कहां है उसका ठिकाना
10 हजार करोड़ लेकर भागने वाला विजय माल्या जी रहा शानदार लाइफ, जानें इंग्लैंड में कहां है उसका ठिकाना
बिजनेस डेस्क। भारत के बैंकों से करीब 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर इंग्लैंड भाग चुके विजय माल्या को आज भले ही प्रत्यर्पित कर सजा देने के लिए भारतीय एजेंसियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं, लेकिन वह विदेश में पहले की तरह ही अय्याशियों में डूबे हैं। उनकी लैविश लाइफस्टाइल पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। विजय माल्या का का जन्म भारत में 18 दिसंबर, 1955 को हुआ। वे उद्योगपति विट्ठल माल्या के बेटे हैं। लैविस लाइफस्टाइल और रंगीन नाइटलाइफ पार्टियों में मौज-मस्ती करने वाले माल्या की लाइफ में कई लड़कियां रहीं हैं। विजय माल्या विदेश में शानदार जिंदगी जी रहे हैं। लिकर किंग के नाम से मशहूर विजय माल्या को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि उन्हें आर्थिक अपराधी और भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उन्हें भारत लाकर गिरफ्तार करने की सरकारी एजेसियां लगातर कोशिश में लगी हैं।

विजय माल्या के 26 शहरों में बंगले हैं। उनके पास 260 लग्जरी कारें और याट हैं। विजय माल्या के आलीशान बंगले गोवा से लेकर लंदन तक में हैं।
विजय माल्या खूबसूरत लड़कियों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं। इनकी पार्टियों में एक से बढ़ कर एक सेलिब्रिटीज आती हैं। विजय माल्या को समीरा त्याबजी नाम की एक लड़की से प्यार हुआ और दोनों ने 1986 में इनसे शादी रचा ली थी। दोनों एक-दूसरे के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। इन्हें 1987 में एक बेटा सिद्धार्थ माल्या भी हुआ, लेकिन आगे चल कर विजय माल्या की लाइफ में रेखा माल्या की एंट्री हुई।
रेखा विजय माल्या का पहला प्यार थीं। वे दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। खास बात तो यह थी कि रेखा भी पहले से शादीशुदा थीं। रेखा और विजय माल्या ने जून 1993 में शादी रचा ली। इसके बावजूद देशी-विदेशी सुंदरियों के साथ उनकी मौज-मस्ती भरी पार्टियां चलती रहीं।
भारत छोड़ कर भागने के बाद विजय माल्या इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर में सेंट अलंबस के पास टिवेन गांव में रहते हैं। वहां माल्या का एक विशाल बंगला है, जिसका नाम 'लेडीवॉक' है। कहा जा रहा है कि लंदन जाने के बाद वे यहीं रहने आ गए थे। विजय माल्या की फैमिली पहले से ही विदेश में रहती है।
टिवेन गांव माल्या के विशाल बंगला 'लेडीवॉक' यह बंगला 30 एकड़ में फैला है। क्वीन हो रोड पर सबसे बड़ा बंगला माल्या का ही है। इस बंगले में मेटल के बेरिकेड्स लगे हैं। सुरक्षा के लिहाज से बंगले के एंट्रेस पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लंदन से सड़क मार्ग के जरिए एक घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है।
माल्या की लाइफ में उकी पत्नियों के अलावा एक और लड़की आई, जो आज भी उनके साथ है। इनका नाम पिंकी लालवानी है। पिंकी किंगफिशर एयरलाइन्स में फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर काम करती थीं। विजय माल्या पिंकी लालवानी की खूबसूरती के दीवाने हो गए और उन दोनों का अफेयर शुरू हो गया।
विजय माल्या घुड़दौड़ और कार रेसिंग के भी काफी शौकीन हैं। हर्टफोर्डशायर में सेंट अलंबस के पास टिवेन गांव में वे घुड़दौड़ और कार रेसिंग के इवेंट भी आयोजित करते रहते हैं। टिवेन गांव के लोग माल्या से काफी खुश रहते हैं। उन्हें भी इन आयोजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलता है।
टिवेन गांव में विजय माल्या अपनी शाहखर्ची के लिए मशहूर हैं। वे इस गांव के लोगों को तरह-तरह के उपहार देते रहते हैं। एक बार इस गांव के लोगों के लिए उन्होंने 13 लाख रुपए का क्रिसमस ट्री खरीदा था।
भगोड़ा और आर्थिक अपराधी घोषित होने के बावजूद विजय माल्या की जिंदादिली में कोई कमी नहीं आई है। वे पहले की तरह ही शानो-शौकत के साथ जिंदगी बिता रहे हैं।
भारतीय बैंकों से 10 हजार करोड़ का कर्ज लेकर भाग जाने की वजह से विजय माल्या को अक्सर ब्रिटेन में कोर्ट की कार्यवाहियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इससे वे जरा भी चिंतित नजर नहीं आते। वे पहले की तरह ही जोश-खरोश और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आते हैं।
विजय माल्या को सबसे ज्यादा पंसद है सुंदरियों का साथ। भारत में रहने के दौरान उन्होंने किंगफिशर एयरलाइन्स में मॉडल सरीखी फ्लाइट अटेंडेंट्स को बहाल किया। वे अक्सर उनके साथ फोटोशूट किया करते थे। किंगफिशर के कैलेंडर का लोगों को इंतजार रहता था।
टिवेन गांव में विजय माल्या के बंगले 'लेडीवॉक' का बोर्ड। यहां लंदन से सिर्फ एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। यह टिवेन गांव का सबसे शानदार बंगला है।
विजय माल्या के पास एक बेहद शानदार याट है, जिस पर वे पार्टियां करते हैं। 311 फीट के इस याट का नाम ‘Indian Empress’ है। फिलहाल, यह क्रोशिया में हवर (Hvar) आइलैंड के पास मौजूद है।
वे दिन और थे जब विजय माल्या किंगफिशर की स्टाफ लड़कियों और मॉडल्स के साथ मौज-मस्ती व पार्टियां करते थे, लेकिन अभी भी इसमें कोई कमी नहीं आई है।
भगोड़े आर्थिक अपराधी होने के बावजूद विजय माल्या पर कानून अभी तक शिकंजा नहीं कस पाया है। उन्हें भारत लाने की अब तक की गई हर कोशिश नाकामयाब रही है। जहां तक माल्या का सवाल है, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके ऐशो-आराम में किसी तरह का कोई खलल पैदा नहीं हो रहा।
विजय माल्या के संपर्क बड़े ऊंचे हैं। लंदन में एक पार्टी के दौरान वे प्रिंस चार्ल्स के साथ गुफ्तगू करते दिखाई पड़ रहे हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News