- Home
- Business
- Money News
- कभी औलाद के लिए तरसे थे दादा मुकेश और दादी नीता, डॉक्टर की बात सुन टूट गई थी अंबानी खानदान की बड़ी बहू
कभी औलाद के लिए तरसे थे दादा मुकेश और दादी नीता, डॉक्टर की बात सुन टूट गई थी अंबानी खानदान की बड़ी बहू
बिजनेस डेस्क: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (mukesh ambani) और नीता अंबानी (nita ambani) की बहू और आकाश अंबानी (akash ambani) की पत्नी श्लोका मेहता (shloka mehta) ने 10 दिसंबर की सुबह बेटे को जन्म दिया। अंबानी परिवार में नए सदस्य के आने से ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी के पोते की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस परिवार में अभी पोते की खुशियां मनाई जा रही थी, कभी उसपर औलाद ना हो पाने के दुःख के बादल भी छाए थे? जी हां, आज दो बेटे और एक बेटी के पेरेंट्स मुकेश और नीता अंबानी को कभी डॉक्टर्स ने बच्चा ना हो पाने की बात कह डाली थी। इसके बाद नीता अंबानी टू

नीता और मुकेश अंबानी की लव स्टोरी तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। धीरू भाई अंबानी बड़े बेटे के लिए चुना था। इसके बाद मुकेश को भी अपने पिता की पसंद भा गई। लेकिन उस समय नीता ने शादी से इंकार कर दिया था।
तब मुकेश अंबानी ने बीच सड़क अपनी गाड़ी रोक नीता को शादी के लिए हां करवाई थी। फिर धूमधाम से दोनों की शादी हो गई। अंबानी परिवार को उसकी बड़ी बहू मिल गई। इसमें कोई दो राय नहीं है कि नीता अंबानी को सर्वगुण संपन्न बहू कहा जाए।
ना सिर्फ वो अपने घर को अच्छे से चलाती हैं बल्कि अपने पति का उनके बिजनेस में भी हाथ बंटाती है। बिजनेस को लेकर नए-नए आइडियाज भी नीता अपने हसबैंड के साथ शेयर करती हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की फ्रेन्चाइसी में नीता अंबानी का सबसे बड़ा हाथ है।
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी एक आदर्श पेरेंट्स भी हैं। दोनों के दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी ईशा अंबानी परिमल ने कई मौकों पर अपनी मां की तारीफ की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां ने उनकी और उनके भाइयों की देखभाल की।
लेकिन आपको बता दें कि नीता और मुकेश अंबानी की शादी के बाद एक मौका ऐसा भी आया था जब दोनों पेरेंट्स नहीं बन पा रहे थे। लाख कोशिशों के बाद भी नीता अंबानी कंसीव नहीं कर पा रही थी। डॉक्टर्स ने उन्हें बोल दिया था कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं।
इस बात का खुलासा खुद नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि कैसे शादी के बाद वो कंसीव करना चाह रही थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा था। शादी के कुछ ही साल बाद डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं।
इस खबर के बाद नीता अंबानी टूट गई थीं। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि वो हमेशा से मां बनना चाहती थीं। यहां तक कि स्कूल में निबंध में भी उन्होंने लिखा था कि जब वो मां बनेंगी तब क्या-क्या करेंगी।
इसके बाद अंबानी परिवार के लिए मसीहा बनकर आईं डॉ फिरोजा पारिख। डॉ फिरोजा नीता की क्लोज फ्रेंड थीं। उनकी मदद से नीता ने जुड़वा बच्चों को कंसीव किया। इसके बाद हुआ ईशा और आकाश अंबानी का जन्म। नीता ने आईवीएफ के जरिये इन्हें कंसीव किया था।
इसी इंटरव्यू में नीता ने खुलासा किया था कि उनकी प्रेग्नेंसी काफी मुश्किल थी। बच्चों का जन्म भी समय से पहले हो गया था जिस वजह से वो काफी कमजोर थे। इसके तीन साल बाद नीता ने नैचुरली कंसीव किया और फिर अनंत अंबानी का जन्म हुआ।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News