- Home
- Business
- Money News
- दुनिया का तीसरा सबसे अमीर इंसान हर दिन नाश्ते में खाता है सिर्फ एक चीज, इस शौक पर खर्च किया सबसे ज्यादा
दुनिया का तीसरा सबसे अमीर इंसान हर दिन नाश्ते में खाता है सिर्फ एक चीज, इस शौक पर खर्च किया सबसे ज्यादा
दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में वॉरेन बफेट तीसरे स्थान पर हैं। उनके पास करीब कुल 87.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति आंकी गई है। उन्होने अमीर बनने के लिए बचपन से अपना लक्ष्य तय कर चुके थे। वॉरेन ने अपने पैसे से 1950 में खुद का घर भी खरीद लिया था। शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशक वॉरेन को अपना भगवान तक मानते हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार वॉरेन बफेट का कोई महंगा शौक नही है। तो आईए आपको बताते हैं क्या है वॉरेन बफे का साधारण सा शौक...
110

1. बढ़ते स्मार्ट तकनीकी से दुर रहते हैं। स्मार्टफोन के जमाने में वॉरेन फ्लिप फोन यूज करते हैं।
210
2. हर रोज सुबह वॉरेन मैकडोनाल्ड का बर्गर खाते हैं, जिसके लिए हर दिन मात्र 3.17 डॉलर से ज्यादा खर्च नही करते हैं।
310
3. वॉरेन कोका कोला के बहुत बड़े फैन हैं। वे दिन में 5 बार कोक पीते हैं।
410
4. किसी अन्य सीईओ की तुलना में वॉरेन अपने हॉबिज पर ज्यादा वक्त नही गुजारते। वह सप्ताह में लगभग 12 घंटे ब्रिज खेलते हैं।
510
5. वॉरेन बफेट के दो बच्चे हैं। उन्होने अपने बच्चों के नाम 2-2 बिलियन डॉलर देने की इच्छा जताई है।
610
6. वॉरेन और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने मिलकर द गिविंग प्लेज अभियान शरू किया है, जिसमें दुनिया के सबसे अमीर लोग अपने कुल पैसे का बड़ा हिस्सा दान करेंगे। भारत के विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी हाल ही में इसका हिस्सा बने हैं।
710
7. वॉरेन बफेट के पास एक प्राइवेट जेट है। इस पर उनका कहना है कि मैने सबसे ज्यादा पैसा अपने जेट पर खर्च किए हैं।
810
8. वॉरेन दिनभर का 80 फीसदी समय किताबों को पढ़ने में देते हैं।
910
9. वॉरेन बफेट और बिल गेट्स बड़े अच्छे दोस्त हैं। इनको अक्सर लंच पर एक साथ देखा जाता है। लंच की ट्रीट का पैसा वॉरेन पहले से रखे कूपन से अदा करते हैं।
1010
10. वॉरेन अपने स्टाइल में बाल कटवाने के लिए मात्र 18 डॉलर खर्च करते हैं।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News
Latest Videos