रोजाना सिर्फ 29 रुपए जुटाकर भी ऐसे बना सकते हैं लाखों की दौलत
बिजनेस डेस्क। आजकल कहीं भी निवेश करने के पहले काफी सोचना-समझना पड़ता है। कहीं ब्याज दर कम होती है, तो कहीं जमा की जाने वाली रकम की सुरक्षा का सवाल होता है। ऐसी बीमा कंपनियों की कमी नहीं जहां निवेशकों को लगाया गया पैसा डूबने की आशंका होती है। वहीं, लाइफ इन्श्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC) को लेकर ऐसी बात नहीं है। पब्लिक सेक्टर की इस इंश्योरेंस कंपनी में जमा पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यही नहीं, इसकी पॉलिसी अलग-अलग वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाई जाती है। आज हम आपको LIC की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें रोजाना 29 रुपए जमा कर 3 लाख 97 हजार रुपए हासिल किए जा सकते हैं। जानें इस पॉलिसी के बारे में।

क्या है यह पॉलिसी
यह LIC की Aadhar Shila पॉलिसी है। इस पॉलिसी में 8 से लेकर 55 वर्ष की उम्र तक के लोग निवेश कर सकते हैं। इस पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड 75 हजार रुपए और अधिकतम 3 लाख रुपए तक लिया जा सकता है।
सिर्फ महिलाओं के लिए
LIC की Aadhar Shila पॉलिसी की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड, नियमित प्रीमियम भुगतान के साथ लाभ देने वाली एंडोमेंट पॉलिसी है। इसमें अगर पॉलिसी लेने वाले की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को भी वित्तीय सहायता मिलती है।
कब तक करना होता है निवेश
इस पॉलिसी में रोज 29 रुपए जमा करने पर 3 लाख 97 हजार रुपए मिल सकते हैं। यह एक टर्म पॉलिसी है। अगर 31 साल की उम्र में किसी ने इस पॉलिसी में 20 साल के टर्म के लिए निवेश करना शुरू किया तो डबल एक्सीडेंट बेनिफिट 3 लाख रुपए, सम एश्योर्ड 3 लाख रुपए, डेथ सम एश्योर्ड 3 लाख 30 हजार रुपए और बेसिक सम एश्योर्ड 3 लाख रुपए होगा।
फर्स्ट ईयर प्रीमियम
फर्स्ट ईयर प्रीमियम पर 4.5 फीसदी टैक्स लगता है। इस टैक्स के साथ सालाना 10959 रुपए जमा करना होगा। 6 महीने पर यह राशि 5537 रुपए होगी। 3 महीने पर 2798 रुपए और मासिक 933 रुपए जमा करना होगा। वहीं, रोजाना 30 रुपए जमा किए जा सकते हैं। कुल अनुमानित देय प्रीमियम 214696 रुपए होगा।
मेच्योरिटी पर रिटर्न
पॉलिसी मेच्योर होने पर कुल अनुमानित रिटर्न 3,97,500 रुपए है। अगर कोई महिला 31 वर्ष की उम्र में 20 साल के टर्म प्लान में निवेश करना शुरू करती है तो उसे 4.5 फीसदी टैक्स के साथ पहले साल का प्रीमियम जमा करना होगा। यह राशि 10959 रुपए होगी। रोजाना के हिसाब से 30 रुपए जमा करने होंगे। पहले साल का प्रीमियम जमा करने के बाद टैक्स 2.25 फीसदी हो जाएगा और रोजाना 293 रुपए जमा करने होंगे।
कितना होगा फायदा
20 साल के टर्म प्लान में कुल 214696 रुपए जमा करने होंगे। मेच्योरिटी पर कुल रिटर्न 397500 रुपए मिलेंगे। इस तरह इस पॉलिसी में निवेश करने पर कुल 182804 रुपए का फायद होगा। LIC की आधार शिला पॉलिसी में पैसा कम पैसे का निवेश करने पर मेच्योरिटी पर इतना फायदा तो है ही, साथ ही इसमें पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर परिवार को आर्थिक लाभ मिलता है।
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News