MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • घर बैठे सिर्फ 30 जून तक ही इस स्कीम से निकाल सकते हैं एडवांस, ये है ऑनलाइन प्रॉसेस

घर बैठे सिर्फ 30 जून तक ही इस स्कीम से निकाल सकते हैं एडवांस, ये है ऑनलाइन प्रॉसेस

बिजनेस डेस्क। कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन में ज्यादातर लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसे देखते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पीएफ अकाउंट होल्डर्स को अपने खाते से एडवांस पैसे निकालने की सुविधा दी थी। इस सुविधा के तहत  EPFO के विद्ड्रॉल नियमों को आसान कर दिया गया था, ताकि लोग अपने प्रोविडेंट फंड से पैसे निकाल सकें। इस सुविधा के तहत आंशिक तौर पर ही पीएफ अकाउंट से राशि विद्ड्रॉ की जा सकती है। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 28 2020, 10:34 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

घर बैठे कर सकते हैं क्लेम
अगर आप भी आर्थिक परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं और पीएफ अकाउंट होल्डर हैं, तो घर बैठे पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। इसके लिए अब दिन कम ही बचे हैं। इसलिए पैसा निकालना चाहते हैं तो ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। 

27

कितना पैसा निकाल सकते
ईपीएफ के नोटिफिकेशन के मुताबिक, कर्मचारी अपने पीएफ अकाउंट से बतौर क्रेडिट 75 फीसदी तक नॉन-रिफंडेबल एडवांस या 3 महीने की बेसिक सैलरी और डीए (महंगाई भत्ता) निकाल सकते हैं। 

37

किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं
पीएफ अकाउंट में जमा राशि में कर्मचारी और नियोक्ता, दोनों की हिस्सेदारी होती है। इसमें जो राशि जमा होती है, उस पर ब्याज भी मिलता है। पीएफ से रकम एडवांस लेने के लिए कर्मचारी को अलग से कोई दस्तावेज या सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं होती। 

47

सैलरी के मुताबिक निकासी
कोई कर्मचारी कितनी राशि निकाल सकता है, यह पीएफ में जमा उसकी राशि और सैलरी पर निर्भर करता है। अगर किसी कर्मचारी की पीएफ में जमा राशि 50 हजार रुपए है और उसकी बेसिक सैलरी महंगाई भत्ते के साथ 15 हजार रुपए प्रति महीना है, तो वह 37,500 रुपए पीएफ से निकाल सकता है। 

57

कैसे निकाल सकते हैं पैसा
पीएफ से एडवांस के लिए अप्लाई करने के लिए कर्मचारी को ईपीएफ के वेबसाइट या यूनिफाइड पोर्टल पर जाना होगा। यहां से घर बैठे पैसे निकालने की प्रॉसेस ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।

67

कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले यूनिफाइट पोर्टल के मेंबर इंटरफेस https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface में लॉगइन करें। यहां ऑनलाइन सर्विसेस में जाकर क्लेम  (फॉर्म-31,19,10C,10D) पर क्लिक करें। अपने बैंक अकाउंट की आखिरी 4 संख्या को डालें और वेरिफाई करें। फिर  Proceed for Online Claim पर क्लिक करें। पीएफ एडवांस (फॉर्म 31) को सिलेक्ट करें और आउटब्रेक ऑफ पेंडेमिक (कोविड-19) को सिलेक्ट करें। 

77

अपलोड करनी होगी चेक की स्कैन कॉपी 
सारी प्रॉसेस पूरी कर लेने के बाद आपको जितनी राशि की जरूरत है, उसे डालें। यहां आपको चेक की स्कैन कॉपी को अपलोड करना होगा और अपना पता डालना होगा। इसके बाद Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें। आधार से लिंक अपने मोबाइल पर आए ओटीपी को डालें। अब क्लेम सब्मिट हो जाएगा।
    

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved