MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • वाह! 8 बार फेल नालायक समझा जाने वाला लड़का बना अफसर, दर्दनाक एक्सीडेंट झेल बिस्तर पर लेट की पढ़ाई तब पाई नौकरी

वाह! 8 बार फेल नालायक समझा जाने वाला लड़का बना अफसर, दर्दनाक एक्सीडेंट झेल बिस्तर पर लेट की पढ़ाई तब पाई नौकरी

नई दिल्ली. दोस्तों, जब हम स्कूल जाते हैं तो देखते हैं कि बहुत से बच्चे हमेशा क्लास में पीछे बैठते हैं। ये बैक बेंचर्स कहलाते हैं। शिक्षक भी इनको कम आंकते हैं लेकिन ये औसत दर्जे के स्टूडेंट कई बार इतिहास पलट देते हैं। आज हम आपको सक्सेस स्टोरी में एक ऐसे यूपीएससी क्रैकर के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक औसत दर्जे का छात्र था। उसे पढ़ने लिखने में कोई रूचि नहीं थी, यूं वो खुद बताता है कि कभी उसका पढ़ाई में मन लगा ही नहीं। पर कैसे आज वो IAS अफसर की कुर्सी पर बैठा है? एक एवरेज स्टूडेंट ने कोई छोटी मोटी सरकारी नौकरी नहीं सिविल सर्विस वाली प्रतिष्ठित नौकरी कैसे हासिल की?  आईएएस सक्सेज स्टोरी (IAS Success Story) में आज हम आपके इस नालायक छात्र कहे जाने वाले अफसर की कहानी सुनाएंगे। उनका नाम है वैभव छाबड़ा, जो बार-बार असफल होने के बावजूद भी अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं हुए और अंत में वह इस परीक्षा को पास करने में सफल हुए।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 09 2020, 01:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

वैभव मूलतः राजधानी दिल्ली के रहने वाले हैं। वह समान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वैभव की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही हुई। उनकी पढ़ाई में कुछ खास दिलचस्पी नहीं थी। शुरुआत में वह पढ़ने में ठीक थे लेकिन धीरे-धीरे मन पढ़ाई से दूर होता गया। इसी कारण पढ़ाई के मामले में इनका प्रदर्शन हमेशा औसत ही रहा। इनका परिवार भी सामान्य परिवार ही था। वैभव ने बीटेक का कोर्स नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट से किसी तरह से 56% अंकों के साथ 5 वर्षों में पूरा किया था।

26

बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के पश्चात ये एक कोचिंग संस्थान में फिजिक्स पढ़ाने लगे क्योंकि इनका मन पढ़ाई की तरफ से एकदम हट चुका था। परन्तु कोचिंग संस्थान में लगभग 2 वर्षों के पश्चात इनको यह आभास होने लगा कि वे इससे भी अच्छा कार्य कर सकते हैं और यहीं पर पहली बार इनके मन में आईएएस बनने का विचार आया। 

 

वैभव बताते हैं कि,  मैंने ये बात अपने परिवार वालों व अच्छे दोस्तों को बताई। सभी ने मेरा उत्साह बढ़ाया। लेकिन कुछ और लोग भी थे जिन्होंने ये कहा कि ऐसी चीज के लिए अच्छी नौकरी छोड़ना जिसकी कोई गारंटी नहीं है वो ठीक नहीं है। मेरे मन में कुछ तो उथल-पुथल हुई लेकिन मैंने साहस नहीं छोड़ा। मैने नौकरी से रिजाइन कर दिया।

 

36

कोचिंग छोड़ने के पश्चात इन्होंने बीएसएनएल में भी नौकरी किया। परन्तु यहां भी इनका मन नहीं लगा और आईएएस बनने की लालसा के कारण इनको यह भी नौकरी छोड़नी पड़ी। कहावत भी है कि मनुष्य वहीँ जाता है जहां उसकी नियति ले जाना चाहती है. अब इनके साथ मुख्य संकट यह था कि एक तरफ तो यह नौकरी छोड़ चुके थे और वहीं दूसरी तरफ इनका मन पढ़ाई में लग नहीं रहा था।

46

अब मै IES की तैयारी में लग गया। लेकिन मेरा मन पढ़ने में बिलकुल भी नहीं लगता था। मै चाह कर भी लगातार 1 घंटे भी नहीं पढ़ पाता था। लेकिन फिर मैंने इसका हल भी निकाल लिया। मै आधा घंटे पढ़ाई करने के बाद 15 मिनट रेस्ट करता था। धीरे-धीरे पढ़ाई का समय बढ़ता गया और मै 1 घंटे फिर 2 घंटे से 8 घंटे तक पढ़ने लगा। मैं पढ़ाई के दौरान बोर न हो जाऊं इसके लिए मै पढ़ाई पूरी करने के बाद थोड़ा इंटरटेनमेंट करता था। जैसे टीवी देखना,गेम खेलना आदि। हांलाकि इस तरह सिविल सर्विस की वेकेंसी आ गई।

 

वैभव कहते हैं, जब आप अन्दर से पॉजिटिव हों तो आप किसी भी परीक्षा को पास कर सकते हैं। इसी पॉजिटिव थिंकिंग को आधार बना कर वैभव ने पहले पढ़ाई की शुरुआत कुछ घंटों से शुरू किया जो धीरे-धीरे बढ़ाते गए।

 

56

इसी बीच जब वैभव की तैयारी अपनी गति पकड़ चुकी थी और उन्होंने साल 2018 में यूपीएससी का फॉर्म भी भर दिया था तो उसी समय इनके साथ एक दुर्घटना हो गयी। इस दुर्घटना में इनकी पीठ में काफी चोट आने के कारण डॉ. ने इनको लगभग 8 महीने के लिए बेड रेस्ट करने के लिए कहा- इस मुश्किल समय में भी वैभव ने अपनी पढ़ाई को बंद नहीं किया और वे बिस्तर पर लेटे–लेटे ही अपनी तैयारी करते रहे। लेकिन उस दौरान भी मेरी पढ़ाई लेट कर जारी रही। इसका परिणाम यह हुआ कि वर्ष 2018 में वैभव को आईईएस में 32वीं रैंक के रूप में सफलता प्राप्त हुई।

66

वैभव बताते हैं कि वो कई बार फेल हुए,  ''मैंने खूब तैयारी की। लेकिन पहली बार होने के कारण मुझे एग्जाम का अंदाजा नहीं था। कोई ज्यादा समझाने वाला भी नहीं था। ऐसे में मै मेंस तक पहुंचने के बाद रिजेक्ट हो गया। मै टूट सा गया। उस समय मैंने सोचा कि कोचिंग की जॉब फिर से शुरू कर लूँ। लेकिन मेरे अपनों में मेरा हौसला बढ़ाया और फिर से तैयारी में लग गया। ''

 

वैभव इस सफलता को प्राप्त करने से पहले 8 दफा असफलता का भी सामना किये परन्तु उन्होंने कभी भी अपने भीतर नकारात्मकता को ठहरने ही नहीं दिया जिसका परिणाम यह हुआ कि अंततः उनको उनकी मंजिल मिल गयी। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
JEE Main 2026 Session 1 Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, NTA ने जारी किया नोटिस
Recommended image2
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image3
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image4
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image5
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved