MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • इजरायली की पाठशाला में गरीब किसान ने सीखा ऐसा कि अब कमाता है साल के 10 लाख रुपए

इजरायली की पाठशाला में गरीब किसान ने सीखा ऐसा कि अब कमाता है साल के 10 लाख रुपए

मोरबी, गुजरात. देश में इस समय किसान आंदोलन चल रहा है। भारत कृषि प्रधान देश है। यह जगजाहिर है कि छोटे किसानों की माली हालत ठीक नहीं हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह खेती-किसानी के नए तौर-तरीके नहीं अपनाना है। अब इस किसान से मिलिए! यह नई तकनीक से अमरूद की खेती कर रहा है। नतीजा, पहले गरीबी में रहने वाला किसान आज 50 एकड़ जमीन पर सालाना 10 लाख रुपए तक के अमरूद उगाकर बेच रहा है। यह हैं मोरबी जिले की टंकारा तहसील के रहने वाले किसान मगन कामरिया। ये इजरायली तकनीक से अमरूद उगा रहे हैं। इनका अमरूद डेढ़ से 2 किलो तक का होता है। पहले मगन खेतों में कपास, मूंगफली और जीरा उगाते थे। इसमें लागत अधिक थी और कमाई कम। 5 साल पहले की बात है, मगन ने इजरायली तरीके से अमरूद की खेती करना सीखा। अब वे एक सफल किसान हैं। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 31 2020, 12:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मगन ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ से थाइलैंड में होने वाले अमरूद के 5 हजार पौधे मंगाए थे। आपको बता दें कि इजरायली तकनीक में सिंचाई का बड़ा महत्व होता है। इसमें पौधे पर तेज धार से पानी नहीं डालते। बल्कि बूंद-बूंद पानी टपकाया जाता है। इससे पानी की बचत होती है और अमरूद भी बड़ा होता है।

25

मगन पिछले डेढ़ साल से अमरूद पैदा कर रहे हैं। इसमें कम ऊंचाई के पौधे में ही बड़ा अमरूद पैदा होता है। इन अमरूदों की चमक और स्वाद लोगों को पसंद आता है।
 

35

मगन के साथ उनकी पत्नी पुष्पाबेन भी खेती-किसानी में मदद करती हैं। दम्पती खुद अमरूद की पैकिंग करता है। बता दें कि इस तकनीक से उगे अमरूद की देखभाल कम करनी पड़ती है। उन पर कीड़े-मकोड़े लगने का खतरा भी कम होता है।

45

मगन के अमरूद की डिमांड दूर-दूर तक है। उनका अमरूर वडोदरा से लेकर अहमदाबाद तक जाता है। सबसे बड़ी बात, व्यापारी खुद अमरूद खरीदने उनके पास तक आते हैं।

55

क्या है इजरायली तकनीकी
इस विधि में अमरूद के पौधे थोड़ी दूरी पर लगाए जाते हैं। इन्हें लगाने का सही समय जुलाई से सितंबर होता है। इन पौधों में केमिकल की जगह आर्गेनिक खाद का इस्तेमाल होता है। इस संबंध में अधिक जानकारी बागवानी बोर्ड से प्राप्त की जा सकती है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC Fake University List: एडमिशन से पहले सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट
Recommended image2
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन
Recommended image3
कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय
Recommended image4
Best CBSE Schools in Patna: पटना के 5 टॉप सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट में अव्वल और एक्टिविटीज में भी आगे
Recommended image5
CBSE Class 10 and 12 Exams 2026: फेक न्यूज से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved