MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Career Mistake: इंटरव्यू के दौरान नहीं करें ये 5 गलतियां, फिसल सकती है हाथ से नौकरी

Career Mistake: इंटरव्यू के दौरान नहीं करें ये 5 गलतियां, फिसल सकती है हाथ से नौकरी

करियर डेस्क. कोई भी एग्जाम देने से पहले छात्र उसके लिए पूरी तैयारी करता है। लेकिन कभी कभी हम कुछ ऐसी मिस्टेक कर देते हैं जिससे हमें सफलता नहीं मिलती है। इंटरव्यू के दौरान भी उम्मीदवार कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिनके कारण उन्हें असफल होना पड़ता है। करियर मिस्टेक में आज हम आपको 5 ऐसी ही गलतियां बताएंगे जो उम्मीदवारों के द्वारा अक्सर की जाती हैं। ये किसी भी फील्ड के इंटरव्यू के लिए जरूरी है। अगर आप इंटरव्यू में सफलता पाना चाहते हैं तो भूलकर भी इस तरह की गलतियां नहीं करें।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 17 2021, 02:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

आत्मविश्वास की कमी
इंटरव्यू  के दौरान हर छोटी बातों को प्वाइंट किया जाता है। कई बार उम्मीदवारों में आत्मविश्वास की कमी देखी जाती है। जिस कारण उम्मीदवार बहुत से ऐसे सवालों का सही जवाब नहीं दे पाते हैं जिनके जवाब उन्हें आते हैं। ऐसे में आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इंटरव्यू देते समय अपनी काबिलियत पर पूरा भरोसा रखें और किसी भी बात से डरें नहीं। इंटरव्यू ले रहे पैनल के साथ आई कॉन्टेक्ट बनाकर रखें।

25

अधिक बोलना उम्मीदवार के लिए अच्छा नहीं होता 
यूपीएससी का इंटरव्यू ले रहा पैनल उम्मीदवार के सभी गुणों को वॉच करते हैं। ऐसे में अगर आप अधिक बोलते हैं तो आपके लिए अच्छा नहीं है। सवाल का उत्तर ऐसे दें कि आप उस सवाल के उत्तर में खुद ना फंसें। अधिक बोलने से आप अपनी बात को उस तरह से नहीं कह पाएंगे जिस तरह से आपको अपनी बात कहनी है। एक ऐसे शख्स की तलाश कर रहा होता है जो आत्मविश्वास से भरे होने के साथ एक टीम प्लेयर भी हो। अपने जवाबों की मदद से उन्हें यह समझाने की कोशिश करें कि आप इस ओहदे को संभालने की पूरी काबिलियत रखते हैं। आपसे जो भी पूछा जाए, उसपर खुलकर अपने विचारों को रखें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बहुत अधिक न बोलें। अपनी बात को ठोस तरीके से कम शब्दों में खत्म करने की कोशिश करें। 

35

ओवर कॉन्फिडेंट
पैनल अपने क्षेत्र में एक लंबा अनुभव रखता है इसलिए उनके सामने ओवर कॉन्फिडेंट होने की गलती बिल्कुल न करें। अपने विचारों को आराम से व्यक्त करें लेकिन खुद को सही साबित करने के लिए बहस न करें।

45

सही भाषा का चयन
जिस भाषा में आपकी अच्छी पकड़ हो इंटरव्यू के दौरान सवालों का जवाब उसी भाषा में दें। अगर आप सवालों का जवाब देने के लिए किसी दूसरी भाषा का चयन करते हैं जिसमें आपकी कमांड नहीं है ऐसे में आप मुश्किलों में पड़ सकते हैं। इसलिए उत्तर उसी भाषा में दें जो भाषा आपके लिए परफेक्ट हो। 
 

55

प्रोफेशनल बने रहना चाहिए
इंटरव्यू के दौरान हमेशा प्रोफेशनल बने रहना चाहिए। इंटरव्यू के दौरान किसी व्यक्ति के निजी जीवन के बारे में बात करने की बजाय अपने काम को हाईलाइट करने का प्रयास करना चाहिए। इंटरव्यूअर गौर करते हैं कि आप इंटरव्यू के दौरान किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image3
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image4
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image5
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved