MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • लॉकडाउन लगते ही हाथ से फिसली शानदार जॉब, फिर शुरू किया अपना रेस्टोरेंट, अब कमाते हैं 1 लाख रुपए महीना

लॉकडाउन लगते ही हाथ से फिसली शानदार जॉब, फिर शुरू किया अपना रेस्टोरेंट, अब कमाते हैं 1 लाख रुपए महीना

कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती! यही साबित किया जम्मू के रहने वाले युवा नरेश सराफ ने। कोरोनाकाल में सबको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। कइयों को नौकरी गंवानी पड़ी। नरेन भी उनमे से एक थे। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद नरेन अपने लिए अच्छी-सी जॉब ढूंढ़ रहे थे। उन्हें ताज होटल से ऑफर मिला। यह उनके लिए सपने सच होने जैसा था। लेकिन इससे पहले कि वो नौकरी शुरू करते, कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में उनकी जॉब चली गई। नरेन के लिए यह बड़ा सदमा था। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें? फिर उन्होंने अपना रेस्टोरेंट शुरू किया। 2 महीने जैसे-तैसे काटे, लेकिन रेस्टोरेंट चल पड़ा। आज नरेन 1 लाख रुपए महीने कमाते हैं।

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 29 2021, 11:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

नरेन बताते हैं कि लॉकडाउन में घर में फ्री बैठे हुए उन्होंने सोचा कि कुछ नया करना चाहिए। उन्होंने कुछ रेसिपी बनाईं। इनमें वेज और नॉनवेज दोनों रेसिपी शामिल थीं। इन्हें अपने दोस्तों और परिचितों को चखाया। उन्हें बहुत लजीज लगीं और नरेन को खुद का रेस्टोरेंट खोलने को कहा।

25

23 साल के नरेन ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी जोधपुर के उमेद भवन में इंटर्नशिप पूरी की। उनका सपना ताज जैसे होटल में काम करने का था। मार्च, 2020 में उनका ताज होटल में सिलेक्शन हो गया। सितंबर में उन्हें ज्वाइन करना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वे नौकरी ज्वाइन नहीं कर पाए।

35

नरेन आज अपना खुद का रेस्टोरेंट 'आउट ऑफ द बॉक्स' चला रहे हैं। नरेश अपने फूड को हेल्दी और टेस्टी दोनों बनाने पर फोकस करते हैं। इनके रेस्टोरेंट का अपना स्पेशल मेन्यू है। इसमें ​​​​​​नॉर्थ इंडियन वेज- नॉन वेज, साउथ इंडियन, गाली स्टाइल फिश और कीमा राजमा जैसे फूड शामिल हैं। युवाओं के टेस्ट को को देखते हुए काबली कबाब और बर्गर भी बनाते हैं।
 

45

नरेन ने पिछले नवंबर में अपना रेस्टोरेंट खोला था। शुरुआत के 2 महीने कुछ खास नहीं चला। सिर्फ दोस्त और परिचित ही आते थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया की मदद ली। अपना मेन्यू कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद 80 प्रतिशत ऑर्डर आने लगे। आज वे बड़ी संख्या में होम डिलीवरी कर रहे हैं।

55

नरेन बताते हैं कि उन्हें रोज 8 से 10 ऑर्डर मिलते हैं। ये फैमिली ऑर्डर होते हैं। यानी एक ऑर्डर 1500-2000 रुपए तक का। नरेन कहते हैं कि यह समय अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का है। नरेन के रेस्टोरेंट में दो लोगों का स्टॉफ है।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved