- Home
- Career
- Education
- लॉकडाउन लगते ही हाथ से फिसली शानदार जॉब, फिर शुरू किया अपना रेस्टोरेंट, अब कमाते हैं 1 लाख रुपए महीना
लॉकडाउन लगते ही हाथ से फिसली शानदार जॉब, फिर शुरू किया अपना रेस्टोरेंट, अब कमाते हैं 1 लाख रुपए महीना
कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती! यही साबित किया जम्मू के रहने वाले युवा नरेश सराफ ने। कोरोनाकाल में सबको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। कइयों को नौकरी गंवानी पड़ी। नरेन भी उनमे से एक थे। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद नरेन अपने लिए अच्छी-सी जॉब ढूंढ़ रहे थे। उन्हें ताज होटल से ऑफर मिला। यह उनके लिए सपने सच होने जैसा था। लेकिन इससे पहले कि वो नौकरी शुरू करते, कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में उनकी जॉब चली गई। नरेन के लिए यह बड़ा सदमा था। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें? फिर उन्होंने अपना रेस्टोरेंट शुरू किया। 2 महीने जैसे-तैसे काटे, लेकिन रेस्टोरेंट चल पड़ा। आज नरेन 1 लाख रुपए महीने कमाते हैं।

नरेन बताते हैं कि लॉकडाउन में घर में फ्री बैठे हुए उन्होंने सोचा कि कुछ नया करना चाहिए। उन्होंने कुछ रेसिपी बनाईं। इनमें वेज और नॉनवेज दोनों रेसिपी शामिल थीं। इन्हें अपने दोस्तों और परिचितों को चखाया। उन्हें बहुत लजीज लगीं और नरेन को खुद का रेस्टोरेंट खोलने को कहा।
23 साल के नरेन ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी जोधपुर के उमेद भवन में इंटर्नशिप पूरी की। उनका सपना ताज जैसे होटल में काम करने का था। मार्च, 2020 में उनका ताज होटल में सिलेक्शन हो गया। सितंबर में उन्हें ज्वाइन करना था। लेकिन लॉकडाउन के कारण वे नौकरी ज्वाइन नहीं कर पाए।
नरेन आज अपना खुद का रेस्टोरेंट 'आउट ऑफ द बॉक्स' चला रहे हैं। नरेश अपने फूड को हेल्दी और टेस्टी दोनों बनाने पर फोकस करते हैं। इनके रेस्टोरेंट का अपना स्पेशल मेन्यू है। इसमें नॉर्थ इंडियन वेज- नॉन वेज, साउथ इंडियन, गाली स्टाइल फिश और कीमा राजमा जैसे फूड शामिल हैं। युवाओं के टेस्ट को को देखते हुए काबली कबाब और बर्गर भी बनाते हैं।
नरेन ने पिछले नवंबर में अपना रेस्टोरेंट खोला था। शुरुआत के 2 महीने कुछ खास नहीं चला। सिर्फ दोस्त और परिचित ही आते थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया की मदद ली। अपना मेन्यू कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद 80 प्रतिशत ऑर्डर आने लगे। आज वे बड़ी संख्या में होम डिलीवरी कर रहे हैं।
नरेन बताते हैं कि उन्हें रोज 8 से 10 ऑर्डर मिलते हैं। ये फैमिली ऑर्डर होते हैं। यानी एक ऑर्डर 1500-2000 रुपए तक का। नरेन कहते हैं कि यह समय अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने का है। नरेन के रेस्टोरेंट में दो लोगों का स्टॉफ है।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi