MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • 'लठैत नहीं सोणा सिपाही'...लोगों के आगे हाथ जोड़ कोरोना से बचा रहे 'दरोगा जी', छा गया ठेठ अंदाज

'लठैत नहीं सोणा सिपाही'...लोगों के आगे हाथ जोड़ कोरोना से बचा रहे 'दरोगा जी', छा गया ठेठ अंदाज

भोपाल. कोरोना के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में हर जगह पुलिस लोगों को जागरूक करने के अनोखे तरीके निकाल रही है। पुलिस ने घर से बाहर निकलने वालों पर लाठीचार्ज भी किया है तो कहीं कहीं लोगों को मुर्गा बनाकर भी सजा दी है। ऐसे में एक दारोगा साहब का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो ठेठ अंदाज में लोगों को समझा रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सड़कों में दरोगा जी गज्जब पैट्रोलिंग कर दिखते हैं। ये एकदम सॉलिड स्टाइल में लॉकडाउन में बाहर निकलने वाले लोगों को ठेठ अंदाज में समझाते हैं। लाठियों से पीटकर नहीं बल्कि प्यार और हंसी मजाक के अंदाज में कायदे-कानून सिखाते हैं। इतना ही नहीं बाकायदा फेसबुक के ज़रिए घर बैठी जनता को सड़कों का हाल और लॉकडाउन तोड़ने वालों का हाल, दोनों का ही लाइव प्रासरण भी देते हैं। दारोगा जी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हैं जिसे काफी सराहा जा रहा है।

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 18 2020, 02:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

आइए हम आपको बताते हैं कि ये कोरोना वॉरियर कौन हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं एमपी पुलिस के दारोगा भागवत प्रसाद पाण्डेय की। करियर इंस्पायरिंग स्टोरी में आज हमको भागवत प्रसाद पाण्डेय की अनूठी पहल की कहानी सुना रहे हैं जिससे आपको भी प्रेरणा मिलेगी।

210

ये दरोगा हैं सीधी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर भागवत प्रसाद पांडे। अभी लॉकडाउन के दौरान लगातार अपनी गाड़ी में साथियों के साथ पैट्रोलिंग पर हैं। सड़कों-गलियों में घूमते हैं। फेसबुक का लाइव टेलिकास्ट ऑन रखते हैं।

310

कई जगह देखा जाता है कि लॉकडाउन के बावजूद लोग बेपरवाह होकर बाहर टहलने निकल जाते हैं। ऐसे में Corona संक्रमण का ग्राफ काफी बढ़ जाता है। जिसके चलते हर राज्य पुलिस के पुलिसकर्मी लोगों को समझने के लिए हर वो तरीका अपना रहे हैं ताकि लोग अपने घर में रहें। इसी के अन्तर्गत एमपी पुलिस के दारोगा भागवत प्रसाद पाण्डेय का तरीका सबसे अनोखा और बेहतरीन साबित होता दिख रहा है, क्योंकि वो लोगों को उन्हीं की भाषा में समझा रहे हैं जो बेहद मजाकिया है।

410

अगर इनके अंदाज की बात करें तो जो भी व्यक्ति इन्हें सड़क पर दिखता है, उसे बड़े प्यार से ‘अरे भैया, ओ भैया’ कहकर रोकते हैं। पूछते हैं, ‘कहां घूम रे हो, क्यों घूम रे हो?’ अगर सामने वाले का कारण सचमुच एकदम ज़रूरी लगता है, तब तो ‘जल्दी काम खत्म करो, मास्क पहनो और घर जाओ’ कहकर छोड़ देते हैं। लेकिन अगर कारण बहानेबाजी लगे, तब तो भई आगे जाने ही नहीं देते। कुछ-कुछ को तो उठक-बैठक भी लगवा देते हैं।

510

इसी दौरान जरूरतमंद लोगों को मास्क भी बांटते चलते हैं और अगर बीच में किसी का फोन आ जाए, तब उसकी दिक्कत भी सुनते हैं। उसका हल भी बताते हैं। लोगों से लगातार फेसबुक लाइव में अपील कहते हैं, ‘आप घर पर बैठो, मैं बाहर हूं न। सारे शहर का हाल आपको लाइव पर दिखा रहा हूं। घर बैठो- सुरक्षित रहो।’फेसबुक लाइव कर लोगों को लॉकडाउन के कायदे सिखा रहे हैं।

610

दरअसल, दारोगा साहब लॉकडाउन के दौरान खाली सड़कों पर पेट्रोलिंग के लिए निकलते हैं और इस दौरान जो भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए मिलता है, उसे लाठी-डंडे से पीटते नहीं बल्कि अपने तरीके से कानून का पाठ पढ़ाते हैं। पांडे जी का यही अंदाज उन्हें खास बनाता है। वो इस पूरी घटना का अपने फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण भी करते हैं। जिसको उनके हजारों फॉलोअर्स ना सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि शेयर भी करते हैं।

710

इतना ही नहीं अगर पांडेय जी को कोई बिनामस्क के दिख जाता है तक उसको अपनी तरफ से नसीहत के साथ साथ मास्क भी देते हैं और सुरक्षा करने को कहते हैं। अगर किसी को कोई दिक्कत होती है या मदद की जरूरत होती है तो ये उसकी दिक्कत दूर करते हैं। जिसकी वजह से लोग इनकी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। रोज़ रात 8 बजे भागवत प्रसाद फेसबुक लाइव चैट करते हैं लोगों की दिक्कत सुनते हैं, जवाब देते हैं। सलाह देते हैं। जो वीडियो करते हैं, उन्हें यूट्यूब पर भी डालते हैं। यूट्यूब पर चैनल है- Bhagwat prasad pandey Daroga ji के नाम से। लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वाले लोग क्या-क्या कारण बताते हैं, वो सारा कुछ वहां भी देखने को मिल जाएगा।

810

उन्होंने फेसबुक लाइव आने और वीडियो बनाने का आइडिया एक घटना से आया। उनकी मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ तो उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ा। इसलिए उन्होंने वीडियो बनाकर पुलिस का अच्छा चेहरा पेश करने की कोशिश की। उन्होंने बताया,  ‘पुलिस के जो वीडियो वायरल होते हैं, तो केवल मारपीट के होते हैं लेकिन उस मारपीट का कारण क्या है, ये कोई नहीं जानता। न कोई उसको दिखाता है। मेरा भी एक वीडियो वायरल हुआ था, ज्यादा मारपीट नहीं थी, थोड़ी-बहुत थी, तो लोगों ने उसमें इतने नकारात्मक कमेंट किए कि मुझे बहुत ग्लानी हुई। इसलिए मैंने फेसबुक लाइव शुरू किया।’

910

आगे TI भागवत प्रसाद ने ये भी बताया कि जब उन्होंने फेसबुक लाइव करना शुरू किया तो लोगों को खुद लगा कि वो गलत कर रहे हैं। उन्हें समझ आया कि पुलिस उनके लिए सड़क पर है, लोगों ने स्वीकार किया, वो शर्मिंदा भी हुए।  इसी पर आगे कहा, ‘लोग सुधरे हैं। हमने लट्ठ से जितना कंट्रोल नहीं किया उतना फेसबुक लाइव से किया। दूसरा, सबसे बड़ी चीज़ ये है कि जैसे ही मैं लाइव शुरू करता हूं, सब अपने घरों में कैद हो जाते हैं। बाहर कोई नहीं निकलता। सब अपने घरों में बैठकर मोबाइल से लाइव देखते हैं। दो हज़ार-तीन हज़ार लोग देखते हैं। इसके अलावा लोगों को कोई दिक्कत होती है, तो वो लाइव के दौरान भी फोन करते हैं।’

1010

फेसबुक पर 24,514 फॉलोअर्स हैं। एक वीडियो को 15-20 हज़ार लोग शेयर करते हैं। कमेंट्स में सैल्यूट करते हैं।‘गर्व करो इस वर्दी पर’ नाम से भी फेसबुक पर अकाउंट हैं। उसमें भी TI भागवत प्रसाद के वीडियो डालते हैं। उससे भी लाइव होता है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved