MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • दिन रात मेहनत कर IAS बन गई थी 'अनाथ' लड़की, अफसर बनी तो मां बाप को ढूंढ़ रही थीं नजरें

दिन रात मेहनत कर IAS बन गई थी 'अनाथ' लड़की, अफसर बनी तो मां बाप को ढूंढ़ रही थीं नजरें

नई दिल्ली. छोटी-छोटी खुशियों को बांटने के लिए भी हम चाहते हैं कि हमारे अपने हमारे साथ हों। मां-बाप हों, दोस्त हों या रिश्तेदार हों। पर उसके साथ कैसा हो जिसके लिए जिंदगी का सबसे बड़ा सपना पूरा हो गया है पर खुशी मनाने वाला कोई न हो? ये सुनने में भी कितनी भयानक और उदास कर देने वाली बात लगती है। पर देहरादून की एक लड़की की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का दिन बहुत रुला देने वाला बन गया।  

3 Min read
Author : Prabhanshu Ranjan
| Updated : Jan 07 2020, 01:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
देश की बड़ी अफसर बनने वाली ये मासूम सी शक्ल की लड़की की कहानी काफी संघर्ष भरी रही है। लड़की ने सच्ची मेहनत के बलबूते जो कर दिखाया उसका ख्वाब बहुत से मां-बाप अपने बच्चों के लिए देखते हैं। पर इस लड़की ने मुकाम तो हासिल कर लिया लेकिन उसके पास आगे बढ़कर खुशी से गले लगाने वाले माता-पिता नहीं थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
इस लड़की ने तमाम परेशानियों के बीच अपनी हिम्मत बनाए रखी थी। वह हमेशा पढ़ाई में अव्वल रही। उसने यूपीएससी का सिविल सर्विस एग्जाम पास करने की ठानी और उसके लिए दिन-रात एक करके पढ़ाई की।
37
मोनिका उत्तराखंड में देहरादून जिले के गांव नाडा लाखामंडल की रहने वाली हैं। मोनिका बचपन से ही पढ़ाई में होनहार थीं। माता-पिता का सपना था बेटी एक दिन प्रशासनिक अधिकारी बनेगी। पिता का सपना था उन्हें अधिकारी बनते देखें। मोनिका ने 5वीं तक की शिक्षा दून के स्कॉलर्स होम से ली। छठी से 12वीं तक की पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल हुई पर एक दिन उसकी जिंदगी में जैसे भूचाल आ गया।
47
मोनिका के मां-बाप उसे कम उम्र में ही छोड़ चल बसे। मोनिका के पिता गोपाल सिंह राणा और मां इंदिरा राणा की साल 2012 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह पल भर में अनाथ हो गई। पर उसकी बहन दिव्या राणा ने उसे संभाला और आगे की पढ़ाई भी पूरी करवाई। मोनिका की बहन दिल्ली के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं।
57
2015 में मोनिका मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करने लगीं लेकिन मम्मी पापा को खोने के बाद उनके पास एक ही लक्ष्य था, पढ़ाई कर मां-बाप के हर सपने को पूरा करना। उसने मन ही मन ठान ली थी कि, अपने मम्मी पापा की आखिरी ख्वाहिश को पूरा करेगी।
67
फिर मोनिका यूपीएससी की तैयारी करने लगीं। एग्जाम दिया लेकिन 2015 और 2016 में सफल नहीं हो पाई। वेदांता कोचिंग सेंटर से कोचिंग की। दिल्ली के श्रीराम सेंटर से कोचिंग कर 2017 यूपीएससी एग्जाम में 577वीं रैंक पाकर सफलता प्राप्त की। घर में खुशी का ठिकाना नहीं रहा वो अफसर बन चुकी थी लेकिन बधाई देने के लिए उसकी नजरें मां-बाप को ढूंढ़ती रहीं और आंसू बहाती रहीं।
77
बेटी ने दिवंगत मां-बाप के सपने सच कर दिखाया तो वे उस लम्हे को जीने के लिए थे ही नहीं। बेटी को अफ़सर बन खुद के पैरों पर खड़े होते देखना उनकी किस्मत में नहीं था। मोनिका की ये कहानी सच्ची मेहनत और पक्के जुनून को दर्शाती है। अगर आप ठान लें तो सफलता आपके कदम जरूर चूमती है बस इरादा पक्का होना चाहिए।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

PR
Prabhanshu Ranjan

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या सच में खत्म हो गया MBA का दौर? मुख्य आर्थिक सलाहकार के इस बयान ने उड़ाई सबकी नींद!
Recommended image2
Philippines Earthquake: क्या आपका मोबाइल भूकंप आने से पहले चेतावनी दे सकता है? 90% लोग नहीं जानते
Recommended image3
फिलीपींस भूकंप के बीच जानिए सुनामी से पहले समुद्र अचानक पीछे क्यों चला जाता है?
Recommended image4
आम को Mango ही क्यों कहते हैं? क्या आप जानते हैं इस नाम के पीछे की मजेदार कहानी
Recommended image5
आखिर क्या है IIT रुड़की का वो सीक्रेट डिसीजन, जिसने रातों-रात बदल दिया हज़ारों का भविष्य?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved