MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • देश सेवा का जज्बा था..डॉक्टर से बन गई IAS, आज 'अफसर जीजी' को सलाम करते हैं लोग

देश सेवा का जज्बा था..डॉक्टर से बन गई IAS, आज 'अफसर जीजी' को सलाम करते हैं लोग

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर में एक महिला आईएएस अधिकारी ने लोगों की सेवा कर इतना प्यार जुटा लिया कि गांव की महिलाएं उन्हें 'अफसर जीजी' कहकर बुलाती हैं। ये महिला अधिकारी हैं न सिर्फ आईएएस हैं बल्कि स्त्री रोग विशेषज्ञ भी हैं। इनका नाम है डॉ. मंजू जाखड़। मंजू पिछड़े आदिवासी इलाके में प्रशासनिक दायित्वों के साथ ही आदिवासी महिलाओं के कल्याण के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं। उनके काम को इतना सराहा जा रहा है कि वो देशभर में छा गई हैं। IAS सक्सेज स्टोरी में हम आपको डॉक्टर से अफसर बनीं इस महिला अधिकारी के संघर्ष की कहानी सुना रहे हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 29 2020, 06:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
मंजू आदिवासी महिलाओं को स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा और रोजगार तक के अवसर मुहैया कराने में जुटी हैं। जिस आदिवासी इलाके में चिकित्सक और शिक्षक ड्यूटी करने से कतराते हैं, वो वहां अपनी एक सहकर्मी के साथ प्रशासनिक कामकाज के साथ ही महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल भी करती हैं और उन्हें पढ़ाती भी हैं। अपने कामकाज के कारण ये इतनी फेमस हो गईं कि आदिवासी महिलाएं इन्हें अपने परिवार का सदस्य मानती हैं।
28
2016 बैच की आइएएस अधिकारी डॉ. मंजू जाखड़ राजस्थान के ही झुंझुनू जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान ही आदिवासियों के बीच काम करने का सपना देखा था। मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने के बाद पहले तो दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में चिकित्सक की नौकरी करने लगी थीं।
38
नौकरी के साथ ही उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम देने की सोची और इसके लिए तैयारी भी करने लगीं। साल 2016 में अलसीसर की डॉ. मंजू ने यूपीएससी परीक्षा में पहले प्रयास में ही बाजी मार ली। 59वीं रैंक हासिल करके उन्होंने इतिहास रच दिया। पेशे से गायनी स्पेशलिस्ट मंजू अफसर बन गईं।
48
प्रशासनिक ढांचे में सुधार करने के लिए उसने आईएएस का फील्ड चुना है। मंजू चाहती है कि वह एक ईमानदार आईएएस के रूप में अपनी पैठ बनाए। मंजू अपनी सफलता का श्रेय ससुर भगवानाराम जाखड़ पति डॉ. सुरेश जाखड़ (शिशु रोग विशेषज्ञ) को देती है। मंजू के बड़े भाई अनिल श्योराण भी आईएएस हैं। मंजू देश सेवा करना चाहती थीं और आज वो इसकी मिसाल भी पेश कर रही हैं।
58
आइएएस में चयन होते ही डॉ. मंजू जाखड़ ने आदिवासी महिलाओं के बीच काम करने का संकल्प लिया। सरकार ने भी उनकी पहली पोस्टिंग उदयपुर जिले के आदिवासी इलाके लसाड़िया में की। यहां बतौर खंड अधिकारी पदस्थ मंजू बताती हैं कि जब वह पहली बार लसाड़िया गईं तो यह देखकर दंग रह गईं कि आदिवासियों के अंगूठे लगवाकर राशन डीलर उन्हें आधी राशन सामग्री ही उपलब्ध करा रहे हैं।
68
बैंक के कर्मचारी आदिवासियों के हिस्से का पैसा खुद हजम कर रहे हैं, चिकित्सक कई-कई दिन तक अस्पताल में जाते ही नहीं हैं। उन्होंने एक-एक कर समस्याओं का समाधान शुरू किया। (रक्तदान करती महिला अधिकारी मंजू)
78
जहां जरूरत पड़ी चिकित्सक की भूमिका भी खुद निभाई और स्वास्थ्य कर्मी की भी। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, निगरानी और देखभाल का कैलेंडर तैयार किया। आदिवासियों में शराब की लत छुड़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
88
आपको बता दें कि डॉ. मंजू रामू को उनकी समाज सेवा के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। सीधे आईएएस व राजस्थान कैडर मिलने वाली जिले की महिला आईएएस अधिकारी डॉ. मंजू श्योराण जाखड़ को मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया था।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image2
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image3
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
Recommended image4
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image5
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved