MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • 16 साल का था जब पिता को खो दिया; मां बहन का पेट पालते की पढ़ाई, फिर ऐसे बना IPS अफसर

16 साल का था जब पिता को खो दिया; मां बहन का पेट पालते की पढ़ाई, फिर ऐसे बना IPS अफसर

नई दिल्ली. हर साल देश में पुलिस अफसर बनने या आईएएस अफसर बनने के लिए छात्रों की एक पूरी फौज तैयार होती है। देश में यूपीएसससी की तैयारी करते लाखों स्टूडेंट्स अफसर बनने का सपना लेकर दिन रात पढ़ाई करते हैं। पर बहुत बार पुलिसवालों के बच्चों पर भी पुलिस में ही जाने का प्रेशर बन जाता है। पिता को आदर्श मानने वाला एक लड़का अपनी जिंदगी में कुछ और बनने के सपने देखता था। लेकिन एक दिन दिल्ली में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे उसके पिता का साया ही उसके सिर से उठ गया। 50 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाले दिल्ली के सुपरकॉप राजबीर सिंह की साल 2008 में एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी। उसके पिता की बहादुरी के किस्से हर जगह छाए रहते थे, ऐसे में पिता को आदर्शन मान उसने भी पुलिसवाला बनने की ठान ली। IPS सक्सेज स्टोरी में हम आपको रोहित राजबीर सिंह के संघर्ष और चुनौतियों की कहानी सुना रहे हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 21 2020, 06:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
ये कहानी है देश के टॉप एनकाउंटर स्पेशलिस्ट में शुमार रहे क्राइम ब्रांच के एसीपी राजबीर सिंह के बेटे रोहित सिंह की। रोहित ने आईपीएस बन न सिर्फ पिता का नाम रोशन किया बल्कि असफल होने पर हौसले की उड़ान से लोगों को प्रेरित भी किया है। रोहित ने अपने संघर्ष से दूसरों बच्चों को मुश्किलों में भी हिम्मत रखने का जज्बा दिया। पिता की जांबाजी के किस्से सुनकर रोहित ने भी पुलिस सेवा में जाने की ठान ली थी।
210
रोहित के पिता पुलिस में थे, ऐसे में पिता की बहादुरी के किस्से हर जगह छाए रहते थे। रोहित के पिता दिल्ली पुलिस में भर्ती होकर एसआई सिर्फ 13 साल के भीतर एसीपी बन गए थे। उन्होंने अपनी पुलिस सर्विस के दौरान 50 से अधिक एनकाउंटर किए थे। 24 मार्च 2008 को पैसों के लेन-देन को लेकर गुड़गांव में प्रॉपर्टी डीलर ने राजबीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
310
वहीं एक तरफ उनके मन के भीतर पिता की तरह पुलिस में जाने की इच्छा जागने लगी। वो सपना देखने लगे कि मैं भी एक दिन आईपीएस अफसर बन पिता के नक्शे कदम पर चलूं। पर रोहित के पैरों में परिवार की बेड़ियां थीं। मां और बहन का खर्च उठाने के लिए उनका नौकरी करना मजबूरी था।
410
सपने और फर्ज के बीच हो रही लड़ाई में फंसे रोहित ने सोचा एक बार मां से बात कर लूं। रोहित थक हारकर अपनी मां के पास गए और दो साल का समय मांग लिया। दो साल मन लगाकर पढ़ाई करूंगा और आईपीएस बनने का अपना सपना पूरा करूंगा। तब तक आप लोग जैसे-तैसे खर्च चला लो।
510
उनकी मां ने बेटे को सपोर्ट किया रोहित ने बिना कोचिंग दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई शुरू कर दी। उन्होंने एक बार एग्जाम दिया लेकिन वो फेल हो गए। रोहित ने उम्मीद छोड़ दी। तब उनकी मां ने एक और बार कोशिश करने को कहा। मां के कहने पर यूपीएससी को दोबारा देने के लिए उन्होंने हौसला बनाए रखा।
610
उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। देश की सबसे कठिनतम माने जाने वाले यूपीएससी एग्जाम के लिए रोहित राजबीर सिंह ने हर रोज 17-18 घंटों तक ही पढ़ाई की। फिर साल 2015 में रोहित इस परीक्षा में सफल हो गए।
710
हैदराबाद में ट्रेनिंग के बाद रोहित राजबीर सिंह को दिल्ली कैडर मिला। मौजूदा समय में रोहित पटेल नगर के एसीपी हैं और अब तक वे मर्डर, लूट जैसे गंभीर क्राइम के कई मामले सुलझा चुके हैं।दिल्ली में महिलाओं से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
810
रोहित ने एक शो में बातचीत के दौरान बताया कि, वो छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं। अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना पसंद करते हैं। वो गरीब, बुजुर्ग और महिलाओं की किसी भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
910
नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली के सीमापुरी इलाके में हुई हिंसा में एडिशनल डीसीपी रहे रोहित राजबीर घायल भी हुए थे। भीड़ ने उनपर पत्थर बरसाए थे। रोहित के आंख और सिर में चोटें आई थीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
1010
यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को रोहित सलाह देते हैं कि, अपने साथ एक मजबूत इरादा लेकर ही सिविल सेवा में जाना चाहिए, आप समाज सेवा के लिए कुछ नया आइडिया लेकर जाएंगे तभी इस क्षेत्र में चमकेंगे और अपने काम से संतुष्ट होंगे।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
Recommended image2
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
Recommended image3
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और
Recommended image4
ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
Recommended image5
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved