MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया...बेटे ने जी जान से की मेहनत और बन गया IAS, खुशी से रो पड़ा पूरा परिवार

पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया...बेटे ने जी जान से की मेहनत और बन गया IAS, खुशी से रो पड़ा पूरा परिवार

बुलंदशहर.  गांव में गरीब मां-बाप शिक्षा के महत्व को बखूबी समझते हैं। इसलिए पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए दिन-रात मेहनत कर पढ़ाते हैं। कई बार फीस देने पैसे न होने पर कर्ज भी लेते हैं। बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए किसी के आगे हाथ फैलाने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसे एक उत्तर प्रदेश में एक किसान पिता ने तंगहाली देख बेटे को पढ़ाने के लिए कर्ज लिया। बेटे के लिए पिता का दूसरों के आगे फैलाना एक काला दिन बन गया। बाप को अपने लिए कर्ज में डूबा देख बेटे ने बड़ा आदमी बनने की ठान ली। उसने दिन-रात मेहनत से पढ़ाई की और अफसर बन उनका नाम रोशन कर दिया। हम बात कर रहे हैं यूपीएससी की सिविल सर्विसेज 2018 की परीक्षा में सफल हुए वीर प्रताप सिंह राघव की। आईएएस सक्सेज स्टोरी (IAS Success Story)में आज हम आपको राघव के संघर्ष और सफलता की कहानी सुनाएंगे। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 25 2020, 05:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

राघव ने साल 2018 में सोशल मीडिया पर अपनी संघर्ष भरी कहानी पर एक पोस्ट लिखकर साझा की थी। इसके बाद उनको काफी सुर्खियां मिलीं। एक वो समय था जब वो खराब माली हालत के चलते संसाधनों के अभाव में कई बार हताश हो जाते हैं।  इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने उनके हौसले की दाद दी। वीर प्रताप सिंह ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है आपको हर हाल में मेहनत करनी ही होती है। 

27

राघव एक ऐसे शख्‍स रहे हैं, जिनके पिता के पास भले ही आईएएस जैसी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए पैसे नहीं थे लेकिन उनके हौसलो में कहीं कोई कमी नहीं थी। बुलंदशहर के दलपतपुर गांव से ताल्‍लुक रखने वाले राघव के घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। फिर भी जैसे-तैसे उन्‍होंने अपनी पढ़ाई की। स्‍कूल के दिनों में वीर पुल के अभाव में नदी पार करके स्कूल जाते थे।

37

राघव को बचपन से संघर्ष करना पड़ा। घर से पांच किमी पैदल दूरी तय कर उन्होंने पांचवीं तक पढ़ाई पूरी की। पुल के अभाव में नदी पार करके स्कूल जाना पड़ा। वीरप्रताप सिंह ने प्राथमिक शिक्षा आर्य समाज स्कूल करौरा और कक्षा छह से हाईस्कूल तक की शिक्षा सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर शिकारपुर से हासिल की।
 

47

राघव ने फेसबुक पर अपने संघर्षों को बयां करते हुए लिखा था, "मैंने सफलता की ढेर सारी कहानियां पढ़ीं मैं भी आज अपनी स्टोरी शेयर करता हूं। हम जानते हैं कि ज्यादातर सिविल सर्वेंट एलीट क्लास से आते हैं। मगर तमाम ऐसे भी हैं, जो गांवों से निकलते हैं, उनकी जिंदगी बहुत संघर्ष भरी होती है। 

57

राघव ने प्राथमिक शिक्षा आर्य समाज स्कूल करौरा और कक्षा छह से हाईस्कूल तक की शिक्षा सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर शिकारपुर से हासिल की। इसके बाद उन्‍होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से 2015 में बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) किया। इंजीनियरिंग के बाद वे यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करना चाहते थे लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। एक इंटरव्‍यू में वीर ने बताया कि उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे उन्‍हें पढ़ा सके, लेकिन वे बेटे की ख्‍वाहिश को हर हाल में पूरा करना चाहते थे, इसलिए उन्‍होंने एक व्‍यक्‍ति से तीन प्रतिशत महीने के ब्याज पर पैसे लेकर मेरी तैयारी शुरू करवाई।

 

(Demo Pic) 

67

कर्ज पर पैसे लेने के बाद वीर ने भी पढ़ाई में अपनी जी-जान लगा दी। वे हर दिन घंटों-घंटों पढ़ाई किया करते थे। हालांकि शुरुआत दो प्रयास में उन्‍हें सफलता नहीं मिली। इस दौरान वे हताश भी हुए लेकिन फिर भी डटे रहे। उन्होंने परिवार की आर्थिक हालत ठीक करने के लिए कॉन्सटेबल की नौकरी भी की। 

 

 

(Demo Pic) 

77

वीर प्रताप ने आज तक को दिए एक इंटरव्‍यू में बताया कि उन्‍होंने तीसरे प्रयास में सफलता पाई थी। इसके पहले साल 2016 और 2017 में भी उन्होंने परीक्षा दी थी लेकिन वे असफल रहे, लेकिन मेहनत रंग लाई और 2018 में उन्‍हें 92वीं रैंक हासिल हुई थी।  'किसान पुत्र' ने बहुत संघर्षों के बाद सफलता हासिल की थी जिसके बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। यहां तक की खुशी से परिवार के सदस्य रो पड़े थे। 
 

 

(Demo Pic)

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved