MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • मुस्लिमों के दबदबे के बीच 26 साल के लड़के ने गाड़ दिए झंडे...पाक एयर फोर्स में बना पहला हिंदू पायलट

मुस्लिमों के दबदबे के बीच 26 साल के लड़के ने गाड़ दिए झंडे...पाक एयर फोर्स में बना पहला हिंदू पायलट

इस्लामाबाद. सोशल मीडिया पर केवल एक नाम बहुत सुनने को मिल रहा है और वो हैं राहुल देव (Rahul Dev)। राहुल देव ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में पहले हिंदू पायलट बनकर इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी हिंदू को पाकिस्तानी एयरफोर्स (Pakistan Air Force) का पायलट बनाया गया है। इससे पहले सभी पायलेट मुस्लिम समुदाय से रहे हैं। राहुल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। राहुल देव का पाकिस्तानी एयरफोर्स में शामिल होना दर्शाता है कि वो कोई साधारण शख्स नहीं हैं। करियर सक्सेज स्टोरी (Pakistani Air force Pilot Rahul Dev Career Success Story) में  आइए जानते हैं उनकी जर्नी और सघर्ष के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 05 2020, 02:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

भारत पाकिस्तान के विभाजन के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान में किसी हिन्दू नागरिक को पायलट के तौर पर चुना गया है इसलिए 26 साल के राहुल देव काफी सुर्खियों में हैं। राहुल, पाकिस्तान एयरफोर्स में जनरल डिप्टी पायलट ऑफिसर का पद संभालेंगे। वे पहले हिंदू पायलट हैं, जिन्हें पाकिस्तान एयरफोर्स में यह रैंक मिली है। राहुल देव सिंध प्रांत के थारपरकर जिले के रहने वाले हैं। थारपरकर जिले में बड़ी तदाद में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। ये जिला आर्थिक रूप से काफी कमजोर माना जाता है। 

28

पाकिस्तान में जहां पर आए दिन अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आते हैं. ऐसे में राहुल देव का पाकिस्तानी एयरफोर्स में शामिल होना कोई छोटी बात नहीं है। राहुल देव को रिसालपुर स्थित पाकिस्तान एयरफोर्स अकेदमी में आयोजित एक सेरेमनी में कमीशंड किया गया था। इस सेरेमनी में पाकिस्तान एयरफोर्स चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान भी शामिल हुए थे। 

 

 

(Demo Pic) 

38

राहुल देव के पायलट बनने की खबर सबसे पहले प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर रफीक अहमद खोकर ने ट्विटर पर शेयर कर राहुल देव को जीडी पायलट बनने की बधाई दी थी।

 

 

48

इस मुकाम तक पहुंचने के लिए राहुल देव ने काफी संघर्ष किया है। राहुल देव का जिला थारपरकर ऐसा जिला है जो कि आर्थिक रूप से कमजोर इलाके में आता है। जिस जगह बुनियादी सुविधाओं, जैसे कि शिक्षा की कमी और कुपोषण के मामलों की भरमार है, वहां से राहुल का निकलना और पाकिस्तान एयरफोर्स में शामिल होना हर किसी को प्रेरणा देता है।

 

 

(Demo Pic)

58

राहुल के पाकिस्तान एयरफोर्स पायलट बनने के बाद पड़ोसी मुल्क के अल्पसंख्यक लोगों में उम्मीद की एक किरण जगी है कि वे भी अपना उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। 


 

 

(Demo Pic) 

68

ऑल पाकिस्तान हिदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल की नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कई सदस्य सिविल सेवा के साथ-साथ सेना के अन्य भागों में सेवाएं दे रहे हैं। विशेष रूप से देश के कई बड़े डॉक्टर हिंदू समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती रहे, तो आने वाले समय में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे।

 

(Demo Pic)

78

सोशल मीडिया पर भी राहुल देव की खूब चर्चा और प्रशंसा हो रही है। सिंध प्रांत के एक पिछड़े इलाके से होने के बावूजद राहुल ने इतनी बड़ी पोस्ट हासिल कर ली जिसके बाद लोग उनकी कामयाबी और जुनून की दाद दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स राहुल देव की उपलब्धि को असाधारण बता रहे हैं।

 

 

(Demo Pic) 

88

क्या होता है जनरल ड्यूटी पायलट 

 

पाकिस्तानी एयरफोर्स में जनरल ड्यूटी पायलट (जीडीपी) आमतौर पर ट्रांसपोर्ट पायलट को कहते हैं। इनका जिम्मा सेना को रसद सप्लाई करना होता है। आगे चलकर ये नए कैडेट्स को ट्रेनिंग देते हैं।

 

(कहानी दर्शाने के लिए पाक एयर फोर्स से जुड़ी कुछ प्रतिकात्मक तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है।) 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved