MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • IAS/IPS जैसा ही होता है एक RBI ऑफिसर, 70 हजार सैलरी, बंगले-गाड़ी जैसी सुविधाओं से चमक जाती है किस्मत

IAS/IPS जैसा ही होता है एक RBI ऑफिसर, 70 हजार सैलरी, बंगले-गाड़ी जैसी सुविधाओं से चमक जाती है किस्मत

करियर डेस्क. RBI देश का प्रतिष्ठित बैंक है जिसे बैंकों का बैंक भी कहा जाता है। इसमें बड़े-बड़े अधिकारी होते हैं जो सरकार के लिए काम करते हैं। दोस्तों क्या आपने कभी RBI से जुड़ी नौकरी या यहां काम करने वालों के बारे में सोचा है? नहीं तो हम आज आपको रिजर्व बैंक में आकर्षक और हाईप्रोफाइल नौकरी (High Profile Job) के बारे में बता रहे हैं। RBI ग्रेड B के पद पर कार्य करना बैंकिंग स्टूडेंट्स का सपना होता है। इसमें अच्छे पे स्केल के साथ पदोन्नति के अच्छे अवसर मिलते हैं। आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर (RBI Grade B Officer) को DA के साथ 60-70 हजार रुपये का वेतन मिलता है। जो कि वर्तमान में मासिक वेतन 75 हजार तक है। इसके साथ ही अधिकारी को 3BHK फ्लैट के साथ 180 लीटर पेट्रोल, बच्चों की शिक्षा आदि के लिए भत्ते दिए जाते हैं। अधिकारी को ट्रांसफर आदि या जरूरी काम के लिए दुनिया भर में घूमने के लिए सलाना एक लाख रुपये दिया जाता है। 

6 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 23 2021, 04:31 PM IST| Updated : Jan 24 2021, 10:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

सबसे पहले जान लें RBI क्या है/कैसे काम करता है? 

 

RBI देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण सरकारी इकाई है। यह देश का केंद्रीय बैंक है। रिज़र्व बैंक विनिमय दरों की ब्याज दरों की स्थिरता के संबंध में निर्णय लेता है। यह सभी राष्ट्रीय बैंकों को मुद्रा की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करता है। वांछित क्षेत्रों में ऋण का प्रवाह और वित्तीय बाजारों का विकास भी RBI की अन्य जिम्मेदारियां हैं। 

215

यह राष्ट्र के आर्थिक और वित्तीय विकास के लिए विभिन्न निर्णय लेता है। बैंकिंग लाइन में करियर बना रहे लोगों के लिए यहां अधिकारी बनने का एक सपना होता है। खासतौर पर ग्रेड B अधिकारी होना। ये एक हाईप्रोफाइल जॉब हैं जिसमें आकर्षक सैलरी और भत्ते जुड़े हैं। आज हम आपको RBI के ग्रेड B अफसर की सैलरी, भत्ते और अन्य सुविधाओं की जानाकारी देंगे। 

315

कौन होता है ग्रेड B अधिकारी ? (Who is a RBI grade B officer) 

 

RBI को अपने संचालन के लिए मैनपावर (Career In Reserve Bank Of India)  की आवश्यकता होती है और भर्ती परीक्षाओं द्वारा समय-समय पर देश भर से योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाता है। RBI में ग्रेड B अधिकारी (RBI Grade B Officer) बैंक में दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के माध्यम से नकदी की आमद और रखरखाव को बनाए रखते हैं। वे देश में आरबीआई के तहत कार्यरत सदस्य बैंकों के कामकाज की अनदेखी के लिए भी जिम्मेदार हैं। 

415

कैसे बनते हैं RBI ग्रेड B अधिकारी? (RBI grade B exam/Selection Criteria)

 

RBI ग्रेड B पद की नौकरी आजकल उम्मीदवारों के बीच बहुत अधिक लोकप्रिय है। ये एक अधिकारी की जॉब है जो IAS/IPS अफसरों जैसी हाईप्रोफाइल ही है। RBI ग्रेड B अधिकारी बनने के लिए कैंडिडेट्स को UPSC जैसी ही मुश्किल परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरा होता है।

515

आरबीआई ग्रेड बी ऑफिसर बनने के लिए, अर्थशास्त्र से लेकर इंजीनियरिंग तक के विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन देते हैं। सब्जेक्ट की बात करें तो जनरल स्टडीज, गणित, रीजनिंग विषयों के अलावा आपको अंग्रेजी आदि का अच्छा नॉलेज होना चाहिए। आपको अर्थशास्त्र (Economy) की अच्छी समझ होनी चाहिए। 

615

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आरबीआई ग्रेड बी प्रीलिम्स होती हैं, इसमें सफल होने के बाद कैंडिडेट्स को मुख्य परीक्षा देनी होती है। फिर इंटरव्यू का सामना करना होता है। इंटरव्यू में सफल होने पर कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग पीरियड यानि  प्रोबेशन पर रख लिया जाता है। प्रोबेशन पीरियड में परफॉर्मेंस के आधारा पर नियुक्ति होती है। 

715

इंडक्शन और प्रोबेशन: 

 

RBI ग्रेड B अधिकारी लिखित परीक्षाओं के चरण I और II को पास करने के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार राउंड में जाते हैं। यह राउंड क्लियर होने के बाद दो साल ट्रेनिंग पीरियड होता है। प्रोबेशन की यह अवधि उम्मीदवार की परफॉरमेंस पर निर्भर करता है जो कि 2 वर्ष से बढ़ाकर 4 वर्ष की जा सकती है। RBI ग्रेड B के अधिकारियों के लिए प्रोबेशनरी पीरियड पूरा करने के बाद प्रमोशन के पर्याप्त स्कोप मौजूद हैं।

815

RBI ग्रेड B अधिकारी सैलरी, भत्ते और सुविधाएं (RBI Grade B Salary) 

 

आरबीआई को अब तक के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल के रूप में चुना जा रहा है। यह किसी भी अन्य सरकारी बैंक की तुलना में विकास के ज्यादा अवसर देता है। RBI Grade B बी की तुलना में अन्य बैंक नौकरियों में ग्रेड बी स्तर के उम्मीदवारों के पास ऐसा वेतन और भत्ता नहीं होता है, जो आरबीआई प्रदान करता है।

915

अन्य बैंकों में ग्रेड बी का वेसिक वेतन लगभग रु 27k - 30k है, वहीं RBI, सभी ग्रेड B अधिकारियों को 35,150 रुपये का मूल वेतन प्रदान करता है। वर्तमान में, प्रारंभिक मासिक आय लगभग 75,831 रुपये है। RBI ग्रेड B अधिकारी को कुल वेतन के रूप में लगभग 77,208 रुपये दिए जाते हैं, जिसमें सभी भत्ते शामिल हैं। 

1015

मूल वेतन के अलावा अन्य भत्ते:

 

1. आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी को निवास क्षेत्र के रूप में 2bhk का फ़्लैट प्रदान किया जाता है।

2. इसके अलावा स्थानीय भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवार भत्ता आदि भी दिए जाते हैं। 

3. अधिकारी को सपरिवार आने-जाने के लिए भी ईंधन भत्ता प्रदान किया जाता है।

4.आरबीआई के प्रत्येक कर्मचारी को कुछ राशि के चिकित्सा भत्ते आवंटित किए जा रहे हैं।

5. एक या दो साल में एक बार एलटीसी / एलटीएफ जैसे टूर भत्ते। सलाना घूमने के लिए पैसा मिलता है।

6. महंगाई भत्ता भी प्रदान किया जाता है।

1115

आरबीआई ग्रेड बी अधिकारियों को सबसे सस्ती दर पर लोन मिलता है। वे कार, होम लोन जैसे किसी भी प्रकार के लिए कम ब्याज का कर्ज, लोन ले सकते हैं। यह वह नौकरी है, जो उस अधिकारी को आगे पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप भी देती है। RBI अधिकारी को पढ़ने के लिए पूर्णकालिक या अंशकालिक की छात्रवृत्ति प्रदान करता है।

1215

प्रमोशन के पहलू (RBI Grade B promotion criteria) 

 

विभागीय परीक्षाओं द्वारा योग्य उम्मीदवार तेज़ी से बड़े पदों पर प्रमोट हो सकते हैं। इसके अलावा योग्य उम्मीदवार फ़ास्ट ट्रैक प्रमोशन योजनाओं से भी आगे बढ़ सकते हैं। परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को देश के किसी भी हिस्से में प्रोबेशन के लिए भेजा जा सकता है। उनकी प्रोबेशन अवधि के दौरान, उन्हें बैंक की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफर किया जा सकता है। पदोन्नति (प्रमोशन) होने पर आरबीआई ग्रेड B के अधिकारी प्रबंधकीय पदों तक बढ़ सकते हैं और डिप्टी गवर्नर पद तक पहुंच सकते हैं। 
 

1315
इस नए सिस्टम के तहत कोई भी जब चेक जारी करेगा, तो उसे अपने बैंक को पूरा डिटेल देना होगा। इसमें चेक जारी करने वाले को एसएमएस, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट और दूसरी जरूरी जानकारी बैंक को देनी होगी। इस सिस्टम से चेक से पेमेंट जहां सुरक्षित होगा, वहीं क्लियरेंस में भी कम समय लगेगा। (फाइल फोटो)
1415

RBI के अंदर एक ग्रेड B अधिकारी को उप राज्यपाल के पद तक पदोन्नत किया जा सकता है। कभी-कभी, सरकार उप-राज्यपाल को राज्यपाल के पद पर पदोन्नत कर सकती है। उर्जित पटेल ऐसा ही एक उदाहरण है। इसके अलावा, न केवल पदोन्नति लाभ है, बल्कि यहां कार्य करने के बाद, दुनिया के प्रतिष्ठित संगठन जैसे विश्व बैंक, आईएमएफ, आदि में भर्ती होने का एक नया रास्ता भी खुल जाता है, इसके अलावा, सेवानिवृत्ति के बाद भी अनेक प्रकार के लाभ प्रदान किये जाते हैं।

1515

RBI में अधिकारी स्तर के कर्मचारी प्रत्येक भारतीय के जीवन को प्रभावित करते हैं क्योंकि यह भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों को मुद्रास्फीति को कम करके / सुधार के साथ बारीकी से कार्य करना है। यह एक महान प्रतिष्ठा के साथ एक बहुत ही प्रभावशाली काम है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved