MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • GK के सवाल पर पिता ने पीटा तो सिसकते हुए ही ठान लिया अफसर बनूंगा, कड़े संघर्ष से IAS बना ये शख्स

GK के सवाल पर पिता ने पीटा तो सिसकते हुए ही ठान लिया अफसर बनूंगा, कड़े संघर्ष से IAS बना ये शख्स

करियर डेस्क. IAS Success Story of Balaji DK Officer: देश में हर साल स्टूडेंट्ट यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) की तैयारी करते हैं। इसे देश में शिक्षा की सर्वश्रेष्ठ और सबसे अधिक कठिन परीक्षा भी कहा जाता है। इस परीक्षा को पास करने में लोगों को कई प्रयास भी करने पड़ते हैं। फिर सिविल सेवा परीक्षा को लेकर लोगों में क्रेज कम नहीं होता है। वे परेशानी और मुश्किलों को झेलकर भी आईएस बनकर परिवार का नाम रोशन करते हैं। ऐसे ही एक बच्चे को पिता ने GK के एक सवाल पर गुस्सा होकर पीट दिया, बच्चे के मन पर ये मार चोट कर गई। उसने तभी ठान लिया कि एक दिन बड़ा आदमी बनूंगा। उस योद्धा की कहानी हम आपको सुनाने वाले हैं। कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस बन लाखों स्टूडेंट्स की प्रेरणा बन गए। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Sep 07 2020, 12:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

तुमकुर जिले के एक साधारण परिवार में जन्मे बालाजी डी.के. की कहानी इस मायने में बड़ी दिलचस्प है। उन्होंने अपनी कहानी और आईएएस बनने का जुनून कैसे आया सब अपने लफ्जों में बताया है। वे बताते हैं कि, आईएएस (IAS) का एग्ज़ाम क्लियर करना बचपन से ही मेरा सपना था। यह सब तब शुरू हुआ जब मैं 5वीं कक्षा में था। पिताजी मुझ पर गुस्सा हो गए थे और उन्होंने मुझे पीटा भी था। मैं रोते-रोते सिसक रहा था। तभी टी.वी. पर GK का प्रश्न पूछा गया था।

 

 

29

मैंने इसका सही उत्तर दिया, जिससे मेरे पिताजी बहुत खुश हुए। उनका गुस्सा गर्व और खुशी में बदल गया था तभी मैंने सोच लिया एक दिन बड़ा अफसर बनकर ही दम लूंगा।

39

इससे मुझे एहसास हुआ कि सामान्य ज्ञान की मदद से किसी को भी जीता जा सकता है। फिर, मैंने GK में इतनी गहरी रुचि विकसित की, जिससे कि मैं देश की सबसे कठिन GK परीक्षा (मैं इस तरह सोच रहा था) को क्लियर कर सकूं।

49

फिर, मुझे बताया गया कि IAS एक ऐसी परीक्षा है, जिसमें सबसे कठिन GK आता है। मैं श्री सचिदानंद राव सर से निजी ट्यूशन ले रहा था। वे हमेशा कहा करते थे कि व्यक्ति अपना जीवन ऐसा बनाना चाहिए कि उसकी मौत के बाद लोग उसके कामों को लेकर उसे याद रखें। इन शब्दों ने IAS बनने के मेरे संकल्प को मजबूत कर दिया। इसके साथ ही, एक अन्य शिक्षक श्री जगदीशैया के.एस. सर भी सफल IAS, IPS उम्मीदवारों की कहानियां सुनाते थे। वे मुझे बहुत प्रभावित करती थीं।

59

उसके बाद, जब मैंने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, मैंने गणित में 100% अंकों के साथ 93.76% से दसवीं कक्षा पास की। सभी ने सुझाव दिया कि मुझे ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए विज्ञान का विकल्प चुनना चाहिए । लेकिन, मेरे दिल ने कहा कि मुझे अपने आईएएस बनने के सपने को आगे बढ़ाने के लिए मानविकी का चयन करना चाहिए। जैसा कि आप सभी जानते हैं, साइंस स्ट्रीम रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करती है।

69

मेरी अंग्रेजी बहुत खराब थी जिसकी वजह से मुझे कुछ सब्जेक्ट पढ़ने में मुश्किल आती थी। मैंने फैसला किया कि IAS परीक्षा को क्लियर करने के लिए मुझे पहले इंग्लिश सीखनी चाहिए। मैंने अपनी रणनीति तैयार की। मैंने कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के संवादों का अनुवाद अंग्रेज़ी में करना शुरू कर दिया। जब भी मुझे किसी कठिनाई का सामना करना पड़ता था, तो मैं उस वाक्य को लिख लेता था और अगले दिन अंग्रेजी के शिक्षकों के साथ चर्चा करके उन्हें समझ लेता था। मैं हमेशा मन ही मन अंग्रेजी के वाक्यों को बनाता रहता था। इससे मुझे अंग्रेजी पर पकड़ बनाने में वास्तव में मदद मिली।

 

(Demo Pic)

79

फिर मैंने बैचलर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (बीबीएम) और फिर एमबीए किया। एमबीए करने के बाद, मुझे एक सामुदायिक संगठन के बारे में पता चला जो IAS उम्मीदवारों के लिए मुफ्त बोर्डिंग, लॉजिंग और कोचिंग की सुविधा देता था। जब मैंने उनसे संपर्क किया, तो मुझे अपमानित किया गया।

 

 

(Demo Pic)

 

89

पर मैंने सपने को नहीं छोड़ा खुद से पढ़ाई की। आख़िरकार इंग्लिश मीडियम से सिविल सेवा परीक्षा देकर मैंने IAS सेवा में जीत हासिल की। मेरा संकल्प सफल हुआ और मैं आन्ध्र प्रदेश कैडर में आई.ए.एस. अधिकारी हूं।

 

 

(Demo Pic)

99

आपको बता दें कि बालाजी ने आईएएस स्टूडेट्स के लिए सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के एथिक्स के पेपर पर एक बेहतरीन किताब भी लिखी है। वे कहते हैं कि कड़ी मेहनत से बच्चे किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं। जैसे उन्होंने गरीबी और कमजोर अंग्रेजी दोनों ही मुश्किलों पर जीत पाई।

 

(Demo Pic)

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved