MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Murder Case
India Uzbekistan Deal
NEET PG 2026
Nepal Flood
Punjabi Influencer Death
Benjamin Netanyahu Son
Rewa Hospital Death
RSS Chief in USA
Nepal Glacier Disaster
RSS Chief Mohan Bhagwat
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC में चार बार फेल होने पर पड़ोसियों ने मारे ताने, जब IAS बनकर आया वो लड़का तो करने लगे सैल्यूट

UPSC में चार बार फेल होने पर पड़ोसियों ने मारे ताने, जब IAS बनकर आया वो लड़का तो करने लगे सैल्यूट

करियर डेस्क. IAS Success Story UPSC Rahul Sankanur: यूपीएससी की जर्नी सबके लिए एक अलग अनुभव लेकर आती है। मेहनत तो सभी करते हैं पर कई बार कुछ कैंडिडेट्स को मेहनत के साथ ही और भी बहुत कुछ करना पड़ता है जैसे सामाजिक दवाब बर्दाश्त करना, सबके ताने सुनना वगैरह। यूं तो इस बात की कोई गारंटी नहीं कि परीक्षा देने वाले किसी कैंडिडेट को एग्जाम में सफलता मिलेगी या नहीं या मिलेगी तो कितने समय में मिलेगी लेकिन जब यह सफर लंबा होता जाता है तो उस कैंडिडेट की मुश्किलें और बढ़ती जाती हैं। एक तो वह खुद ही अंदर से परेशान होता है उस पर लोग भी ताने मारने लगते हैं कि इतने सालों से लगे हैं कोई रिजल्ट नहीं। ऐसे ही UPSC कैंडिडेट् रहे राहुल संकनूर (Rahul Sankanur) के साथ भी ऐसा हुआ पर पांच अटेम्पट्स के दौरान उन्होंने कभी अपनी मानसिक स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया। तमाम तरह के दबाव सहते हुए भी राहुल लगे रहे और अंत तक हिम्मत नहीं हारी। आईएएस सक्सेज स्टोरी (IAS Success Story ) में आइए जानते हैं उनकी सफलता और संघर्ष की कहानी- 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 30 2020, 07:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

राहुल ने कई अटेम्प्ट्स बीत जाने के बाद यह अहसास किया कि उनकी गलतियां क्या हैं जो वे बार-बार दोहरा रहे हैं और उन्हें दूर करने का प्रयास किया। हालांकि यह समझते-समझते उन्होंने बहुत देर कर दी। पर अच्छी बात यह है कि आखिर उन्हें देर से ही यह समझ आया कि वे कहां गलत हैं। इसी वजह से राहुल दूसरे कैंडिडेट्स को अपने इंटरव्यू में इन्हीं गलतियों को न दोहराने की सलाह देते हैं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

राहुल के पांच प्रयास –

 

राहुल की सलाह लेने से पहले उनके प्रयासों के बारे में थोड़ा जान लेते हैं। राहुल मुख्यतः हुबली कनार्टक के हैं। इंजीनियरिंग के दौरन कुछ कारणों से उन्होंने सिविल सेवा के क्षेत्र में जाने का मन बनाया। हालांकि अपने लक्ष्य को लेकर वे तीसरे साल में मजबूत निर्णय ले पाए। इसके बाद उन्होंने तैयारी और एक आईटी कंपनी में जॉब शुरू कर दी। जॉब अच्छी थी पर उनका मन नहीं लगा क्योंकि अल्टीमेट गोल कुछ और था। आखिर दो साल नौकरी करके उन्होंने छोड़ दी क्योंकि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी साथ में नहीं हो पा रही थी और पूरी तरह से प्रिपरेशन में जुट गए।

37

यहां से शुरू हुआ राहुल का मेहनत करने, अटेम्पट देने और न सेलेक्ट होने का सिलसिला जो चार साल चला। शुरू में दो बार उन्होंने तीनों स्टेज पास की पर फाइनल लिस्ट में नहीं आए, फिर अगले साल प्री भी पास नहीं कर पाए और इस प्रकार करते-करते उनके चार साल चले गए। पांचवें अटेम्पट में राहुल ने अपनी सालों की मेहनत का परिणाम पाया और 17वीं रैंक के साथ पास हुए।

47

अब आते हैं मेन्स पर

 

मेन्स के लिए राहुल मुख्यतः राइटिंग प्रैक्टिस को महत्व देते हैं। वे कहते हैं कि उनकी सबसे बड़ी गलती यही थी कि उन्हें लगता था कि जितना हो सके पढ़ लो, जब आंसर आएगा तो लिख तो लेंगे ही। राहुल कहते हैं यहीं वे मात खा जाते थे। दरअसल आपके दिमाग में क्या और कैसा आंसर है इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता। फर्क पड़ता है कि आप क्या लिखकर आते हैं और लिखा हुआ तब तक बेहतर नहीं होगा जब तक आप जमकर लिखने की प्रैक्टिस नहीं करेंगे। वे आगे बताते हैं कि उनकी हैंड राइटिंग भी बहुत खराब है। ऐसे में मेन्स पेपर में वे शुरू में तो आंसर लिख आते थे पर एंड के आंसर्स के साथ न्याय नहीं कर पाते थे। 

 

57

या तो उन्हें छोड़ते थे या उनका प्रेजेंटेशन खराब कर देते थे क्योंकि समय ही नहीं बचता था। ऐसा बार-बार होने पर भी वे आंसर राइटिंग की जितनी जरूरत है उतनी प्रैक्टिस नहीं कर रहे थे जो उन्होंने आखिरी प्रयास में सुधारा। राहुल कहते हैं कि शुरू में ही टेस्ट न देने लगें पर एक बार तैयारी हो जाए तो टेस्ट देना शुरू करें ये बहुत मदद करते हैं। अपनी कॉपियां किसी और सो चेक करवाएं और अपने प्रॉब्लम एरिया आइडेंटिफाइ करके उन्हें सुधारें।

67

जब पड़ोसी ने कहा – लड़का ठीक से नहीं पढ़ रहा

 

राहुल एक सलाह कैंडिडेट्स को यह भी देते हैं कि यह परीक्षा एक लंबा प्रॉसेस है जिसके लिए आपको मेंटली भी तैयार रहना पड़ता है। वे कहते हैं इसके लिए सबसे पहले अपने पैरेंट्स को कांफिडेंस में लें। वे आपके सबसे ज्यादा नजदीक होते हैं और अगर वे ही आपको सपोर्ट न करें तो बड़ी परेशानी होती है। ठीक इसी तरह जब आपके पैरेंट्स आपके साथ खड़े होते हैं तो हिम्मत भी बढ़ जाती है। वे बताते हैं कि एक समय था जब पापा कहते थे थोड़ा पढ़ लो राहुल और एक समय ऐसा भी आया जब वे कहने लगे कि इतना मत पढ़ो राहुल। 

77

यही नहीं जब बार-बार वे असफल हुए तो एक पड़ोसी ने एक दिन उनके पिताजी से कहा कि लगता है बेटा ठीक से पढ़ नहीं रहा तो उन्होंने तुरंत राहुल का बचाव किया कि ऐसा नहीं है, वह पढ़ रहा है। कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि अपने आसपास ऐसे लोग रखें जो आपका संबल बन सकें। स्ट्रांग फ्रेंड सर्किल भी बहुत जरूरी है वरना इस जर्नी में खो जाने का बहुत डर रहता है लेकिन मुश्किलों से घबराएं बिना धैर्य के साथ तैयारी करेंगे तो सफलता निश्चित है।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
NEET PG 2026: परीक्षा के बीच सर्वर क्रैश! छात्रों का भारी हंगामा, जानिए जयपुर सेंटर पर क्या-क्या हुआ?
Recommended image2
UGC-NET जून 2026 में बड़ा बदलाव, इंग्लिश-कॉमर्स-सोशियोलॉजी की परीक्षा दोबारा, जानें डेट
Recommended image3
ICMAI CMA जून 2026 रिजल्ट जारी: इंटर-फाइनल के नतीजे घोषित, जानें टॉपर्स और चेक करने का तरीका
Recommended image4
18 साल का प्रोफेसर! आखिर कैसे नाथन थॉमस ने 306 साल पुराना Guinness World Record तोड़ दिया?
Recommended image5
NEET PG 2026 में बड़े बदलाव! शिफ्ट से लेकर समय, शहर और सुरक्षा तक...जानिए इस बार क्या-क्या बदला?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved