MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • बेटी ने पहले खाई मां-बाप के सामने शादी न करने की कसम फिर UPSC की तैयारी में जुटी, IAS अफसर बनकर ही लिया दम

बेटी ने पहले खाई मां-बाप के सामने शादी न करने की कसम फिर UPSC की तैयारी में जुटी, IAS अफसर बनकर ही लिया दम

करियर डेस्क. Success Story Of IAS Abhilasha Abhinav: दोस्तों, 21वीं सदी और साल 2020 के 5G समय में भी हमारे समाज में पुरुषसत्ता की एक ही सोच है कि औरतें घर-रसोई में ही गुजर-बसर करती रहें। पिछले कुछ सालों में सैकड़ों लड़कियां टॉप तो करती हैं लेकिन फिर गायब हो जाती हैं। बावजूद इसके लड़कियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और टॉप लिस्ट में शामिल हो रही हैं। हालांकि जो लड़कियां देश, समाज के लिए कुछ करना भी चाहती हैं वो तमाम मुश्किलों का सामना करती हैं। सबसे पहले तो परिवार और समाज से उन पर शादी का दवाब होने लगता है। इसी तरह बिहार की एक लड़की पर भी शादी का दवाब था लेकिन उसने अफसर बनने के लिए मां-बाप से शादी न करने को मनाया। जी-जान से पढ़ाई करके तीसरे प्रयास में IAS बनीं। आइए जानते हैं 10वीं रैंक हासिल करने वाली अभिलाषा अभिनव (IAS Abhilasha Abhinav)  के संघर्ष की कहानी जो लाखों बच्चों के लिए प्रेरणा है- 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 21 2020, 07:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बिहार की अभिलाषा ने यूपीएससी परीक्षा पास करने के लिए तो संर्घष किया ही है साथ ही संर्घष किया अपने घरवालों को यह समझाने में कि वे पहले सिविल सर्विसेस की परीक्षा पास करेंगी और उसके बाद शादी के बारे में सोचेंगी। इस बारे में बात करते हुए अभिलाषा कहती हैं कि अपने मां-बाप को शादी न करने के लिए मनाएं साथ ही उन्हें समय-समय पर ऐसे रिजल्ट्स देते रहे ताकि उन्हें लगे की आपका निर्णय गलत नहीं है। 
 

28

अभिलाषा हमेशा से एक ब्राइट स्टूडेंट थी। उनकी स्कूलिंग पटना से हुयी और क्लास दसवीं में उन्होंने सीबीएसई में टॉप किया। बारहवीं में उनके 84 प्रतिशत अंक आये। स्कूल के बाद अभिलाषा ने इंजीनियरिंग एग्जाम्स की तैयारी शुरू कर दी और परीक्षा पास करके ए. एस पाटिल कॉलेज महाराष्ट्र से बीटेक किया।
 

38

यही नहीं अभिलाषा खेल-कूद में भी हमेशा आगे रहीं। बीटेक के बाद अभिलाषा ने नौकरी कर ली और अपने सारे प्रयासों के दौरान वे हमेशा जॉब में रहीं। अभिलाषा कहती हैं वे कैंडिडेट जिनके पास टाइम की लग्जरी होती है उन्हें इसका गलत फायदा नहीं उठाना चाहिए। आपको समय मिल रहा है तो उसका जमकर इस्तेमाल करें और सही दिशा में करें। कुछ लोगों के पास इसकी बहुत कमी होती है।

48

हमेशा नौकरी के साथ की तैयारी -

 

अभिलाषा ने अपना पहला अटेम्पट साल 2014 में दिया था जब उनका प्री में भी नहीं हुआ था। इसके बाद उन्होंने अगले साल परीक्षा नहीं दी और अपनी तैयारी पक्की की। पहले अटेम्पट में अभिलाषा प्री में भी सेलेक्ट नहीं हुयी थी, दूसरे में उनका सेलेक्शन हुआ और रैंक मिली 308 इससे उनका सेलेक्शन आईआरएस सेवा के लिए हुआ लेकिन अभिलाषा इतने से संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने फिर कोशिश की और फिर अपने तीसरे अटेम्पट में 18वीं रैंक पाकर अपने बचपन के सपने को साकार कर दिखाया। 
 

58

सिविल सर्विसेस की तैयारी के विषय में अभिलाषा का मानना है कि इस परीक्षा को तीन परीक्षाओं के रूप में न देखते हुए शुरू से ही प्री, मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी साथ शुरू करें। टॉपर्स के इंटरव्यू देखें ताकि समझ पाएं की कैसे सफलता पायी जा सकती है।

68

अपनी स्ट्रेटजी अपने अनुसार बनाएं और स्ट्रेटजी बनाने के साथ ही पढ़ाई पर भी फोकस करें। वरना कई बार बहुत से कैंडिडेट केवल स्ट्रेटजी पर ही अटके रह जाते हैं। चूंकि अपनी तैयारी के दौरान अभिलाषा ने हमेशा नौकरी की इसलिए उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए समय निकालने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती थी।

78

वे कहती हैं हम जैसे लोग वीकेंड्स का फायदा उठा सकते हैं और जब भी ऑफिस में समय मिले उसका सदुपयोग पढ़ाई के लिए कर सकते हैं। अभिलाषा बतती हैं कि कम्यूट करने के समय में भी वे फोन पर पढ़ाई करती थीं, इस प्रकार टेक्नोलॉजी ने उनकी बहुत मदद की। अंत में अभिलाषा की यही सलाह है कि लोगों की बात न सुनें अपने आप से ईमानदार रहें, बस इतना ही जरूरी है। 

88

बंद कमरे में आप पढ़ रहे हैं या सो रहे हैं ये कोई देखने नहीं आ रहा पर आपको पता होना चाहिए कि जो सपना आपने देखा है, उसे पूरा करने के लिए ईमानदार प्रयास बहुत जरूरी है। सेल्फ बिलीफ यानि खुद पर भरोसा इस परीक्षा को पास करने में बहुत मदद करता है। जब आप खुद ही नहीं यकीन करेंगे की आप कर सकते हैं तो दूसरे कैसे करेंगे। अंत में केवल इतना ही कि अपना पूरा जोर लगा दें, सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी।
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved