MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Career
  • Education
  • 5 बार फेल होकर IAS बनी ये अधिकारी, कैंडिडेट्स की मदद करने UPSC की तैयारी के दिए धमाकेदार टिप्स

5 बार फेल होकर IAS बनी ये अधिकारी, कैंडिडेट्स की मदद करने UPSC की तैयारी के दिए धमाकेदार टिप्स

करियर डेस्क. IAS Success Story UPSC Topper Nupur Goel: दिल्ली की नूपुर गोयल की यूपीएससी जर्नी काफी खास रही है। जैसी हिम्मत और धैर्य उन्होंने इस समय के दौरान दिखाया वह अचंभित कर देने वाला है। बड़े से बड़े कैंडिडेट भी इतनी बार असफल होने पर आशा का दामन छोड़ देते हैं। पर नूपुर ने एक दो नहीं पूरे पांच बार असफल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार अपने 6वें प्रयास में 11वीं रैंक के साथ न केवल सफल हुईं बल्कि टॉपर्स की सूची में जगह भी बनाई। ऐसा नहीं है कि नूपुर का यह सफर आसानी से कट गया या उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई लेकिन उन्होंने इन परेशानियों, समाज के तानों और लोगों की अवहेलना भरी निगाहों के सामने कभी घुटने नहीं टेके।  आज नूपुर बता रही हैं कि कैसे इस सफर में अपना मानसिक संतुलन बनाएं रखें और स्थिति चाहे जो हो कभी हार न मानें- 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 13 2020, 06:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ऐसा रहा असफलताओं का दौर –

 

नूपुर गोयल दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में कहती हैं कि वे मुख्यतः दिल्ली की रहने वाली हैं और उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की और इग्नू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स। वे वर्तमान में इंटेलीजेंस ब्यूरो में इंटेलीजेंस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

नूपुर का यह सफर बहुत पहले आरंभ हुआ और हर साल वे असफल होती गईं. कई बार तो सफलता के बहुत करीब पहुंचकर भी वे सफल नहीं हो पाईं। अगर नूपुर के पूरे सफर के बारे में बताना हो तो पहले प्रयास में वे इंटरव्यू तक पहुंची और दूसरे में प्री भी नहीं पास कर पाईं। तीसरे में फिर इंटरव्यू तक पहुंची और चौथे में फिर से प्री भी नहीं पास कर पाईं।

37

पांचवे में फिर इंटरव्यू दिया लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया। अंततः अपने आखिरी प्रयास में उन्हें सफलता मिली और वे सीधे टॉप टेन की सूची में शामिल हुईं। नूपुर का यह सफर काफी कठिनाइयों से भरा था लेकिन वे यह सोचकर लगी रहीं कि आज नहीं तो कल वे जरूर सफल होंगी और एक बार सफल होने के बाद ये असफलताएं मायने नहीं रखेंगी।

47

अपनी टेबल पर लिखकर टागें कि क्यों जाना है इस क्षेत्र में –

 

साक्षात्कार में बात करते हुए नूपुर आगे कहती हैं कि सबसे पहले अपने इस क्षेत्र में आने का कारण खुद को बताएं और उसे लिखकर अपनी स्टडी टेबल के पास टांग दें। ऐसा इसलिए की जब-जब इस सफर में आपको परेशानियां आएं तो खुद को याद दिलाएं कि आप यहां क्यों आना चाहते हैं और आपकी मंजिल इन मुश्किलों से कहीं बड़ी है। इसे बार-बार पढ़ने से आप खुद को मोटिवेट रख पाएंगे और निराशा के दौर से भी आगे निकल पाएंगे।

57

सपोर्ट सिस्टम होना चाहिए जानदार –

 

नूपुर कहती हैं कि यह सफर इतना लंबा होता है कि इसमें डिमोटिवेट फील करना नेचुरल है. ऐसे में आपका सपोर्ट सिस्टम तगड़ा होना चाहिए जो आपको लो टाइम से बाहर निकाले। जैसे आपके मां-बाप, परिवार, दोस्त और गुरु। 

 

वे कहती हैं कि सिविल सर्विस का सपना केवल इंडिविजुअल का न होकर जब सबका होता है तो वह आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। कठिन समय में जब आप हिम्मत हारने लगें तो खुद को याद दिलाएं कि आपसे इतने लोगों की आशाएं जुड़ी हैं, आप कदम पीछे नहीं ले सकते।

 

नूपुर साथ में यह जोड़ना नहीं भूलती कि जब आप सफल होते हैं और इन्हीं लोगों की आंखों में अपने लिए गर्व देखते हैं तो उस समय जीवन की उससे बड़ी पूंजी कोई महसूस नहीं होती।

67

यह जर्नी है अपने आप में खास –

 

नूपुर कहती हैं कि पहले तो इस परीक्षा की तैयारी आरंभ करने से पहले यह सोचकर इस क्षेत्र में मत आइये कि आप पहली ही बार में सफल हो जाएंगे। क्योंकि कई बार ऐसा नहीं होता, कई बार समय लगता है और कई बार बहुत समय लगता है। 

 

लेकिन यहां इस बात को ध्यान रखें कि यह जर्नी अपने आप में बहुत विशेष है जिसमें आप बहुत कुछ सीखते हैं। कहीं नहीं भी पहुंचे तो एक इंसान के तौर पर इतना निखर चुके होते हैं कि आपका कोई सानी नहीं रह जाता।
 

वे एक बात और कहती हैं कि हार्डवर्क कभी बेकार नहीं जाता। आज नहीं तो कल आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल मिलता जरूर है। जो वैल्यूज आप इस सफर में पाते हैं वे जीवन भर आपके काम आती हैं। इस जर्नी पर विश्वास करके सफर जारी रखें एक दिन मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे।
 

77

अपनी गलतियों को सुधारिए –

 

नूपुर कहती हैं कि कई बार सफलता मिलने में बहुत देर लगती है तो ऐसे में परेशान होकर न बैठ जाएं बल्कि देखें कि कमी कहा है। अपनी कमियों को स्वीकारिये और उन्हें सुधारिये फिर देखिए आपको सफलता जरूर मिलेगी। हालांकि जब पूरे साल की मेहनत के बाद रिजल्ट आता है और हम देखते हैं कि चयन नहीं हुआ तो इसे हजम करना आसान नहीं होता पर आपके पास आगे बढ़ने के सिवाय कोई विकल्प भी नहीं होता।

 

वे अंत में यही कहती हैं कि माली पेड़ों को पानी देता रहता है लेकिन फल तभी आते हैं जब रितु आती है, इसलिए आप भी बिना फल की चिंता किए बस करम करते रहिए। सही समय आने पर आपको फल जरूर मिलेगा और आपकी सालों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। बल्कि आपको पता चलेगा कि इस सफर में जो भी कुछ बुरा आपके साथ हुआ उसके पीछे कोई वजह थी। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Recommended image2
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!
Recommended image3
NCERT Syllabus: देवी की तलवार से जीते थे शिवाजी और कुमार कंपन, NCERT की 9वीं की किताब में शामिल हुई कहानी
Recommended image4
Sanskrit Genius: 9 साल के वृषवर्धन ने आखिर कैसे याद किए पाणिनी के 4,000 सूत्र? फिर बनाया गीता ऐप
Recommended image5
SIR क्या है? वोटर लिस्ट से नाम हटने से लेकर चुनाव आयोग के अंदर विवाद तक, समझिए पूरी कहानी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved