MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • मां-बाप से दूर रहकर ये लड़की बनी IAS अफसर, मदद करने दूसरे कैंडिडेट्स को दिए UPSC की तैयारी के धमाकेदार टिप्स

मां-बाप से दूर रहकर ये लड़की बनी IAS अफसर, मदद करने दूसरे कैंडिडेट्स को दिए UPSC की तैयारी के धमाकेदार टिप्स

करियर डेस्क. IAS Success Tips/UPSC success tips by Madhumita: दोस्तों, सिविल सेवा में जाने का सपना तो बहुतों का होता है। पर बहुत कम लोग ही सफल हो पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी योद्धा की कहानी सुनाने जा रहे हैं जो कड़ी मेहनत से अफसर बनीं। समालखा, पानीपत की मधुमिता ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) में 86वीं रैंक के साथ टॉप किया है। इसके पहले साल 2017 और 2018 में भी उन्होंने अटेम्पट्स दिए लेकिन सफल नहीं हुईं। अंततः अपनी कमियों को भांपकर तीसरे अटेम्पट में वे दिल्ली चली गईं और खुद को घर-परिवार, सोशल मीडिया सबसे काटकर केवल पढ़ाई पर फोकस करने लगी। नतीजा यह हुआ कि तीसरे प्रयास में न केवल मधुमिता सेलेक्ट हुईं बल्कि उनकी रैंक भी टॉप 100 के अंदर आई। पहले दो कोशिश में मधुमिता ने बहुत सी गलतिय़ां की। ये कॉमन मिस्टेक्स सभी से होती हैं। आज हम न सिर्फ मधुमिता की जर्नी बल्कि उनके बाकी कैंडिडेट्स को दिए कीमती टिप्स भी जानेंगे। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 23 2020, 04:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मधुमिता के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी आईएएस बने, जो कभी उनका सपना था पर वे पूरा नहीं कर सके। पिता के इस सपने को इस कदर मधुमिता ने अपना मान लिया था कि उन्होंने कैरियर के दूसरे ऑप्शंस के बारे में सोचा ही नहीं। इसमें उनके परिवार का भी पूरा सहयोग रहा। कभी किसी ने शादी करने या लड़की को बाहर भेजने जैसे मुद्दों पर कोई नकारात्मक बात नहीं कही। मधुमिता बाकी सभी चिंताओं और दबावों से मुक्त अपनी पढ़ाई पर फोकस करती थी। अगर शिक्षा की बात करें तो उनकी शुरुआती पढ़ाई पानीपत से ही हुई। इसके बाद उन्होंने बीबीए किया और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए भी किया। मधुमिता के घर में माता-पिता के अलावा दो भाई हैं।
 

28

दो प्रयासों में हुईं असफल –

 

मधुमिता इंटरव्यू में बताती हैं कि इसके पहले के दो प्रयासों में उनका सेलेक्शन नहीं हुआ था। साल 2017 में वे मेंस तक पहुंची लेकिन इंटरव्यू पास नहीं कर पाईं। इसके बाद 2018 में उनका प्री भी क्लियर नहीं हुआ। इस असफलता ने मधुमिता को एक बड़ा निर्णय लेने का हौसला दिया और वे तीसरे अटेम्पट के पहले दिल्ली चली गईं ताकि टेस्ट सीरीज ज्वॉइन कर पाएं। अपने पिछले अनुभवों का लाभ उठाते हुए और पिछले प्रयासों की गलतियों से सीखते हुए मधुमिता ने इस बार तैयारियों को और धार दी।

38

सोशल मीडिया से वे पहले ही दूर थीं, अब परिवार से भी दूर हो गई थी। उनकी निगाह अर्जुन की तरह केवल अपने लक्ष्य पर थी। यही नहीं इस दौरान उनके चचेरे भाई की शादी भी हुई पर मधुमिता ने विवाह समारोह में शामिल होने के बजाय तैयारी जारी रखने का फैसला लिया। अंततः उनकी मेहनत रंग लाई और वे 86वीं रैंक के साथ साल 2019 में सेलेक्ट हो गईं।

48

टेस्ट सीरीज पर देती हैं जबरदस्त जोर –

 

बात प्री, मेन्स, निबंध, एथिक्स किसी की भी हो, मधुमिता टेस्ट सीरीज पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की बात कहती हैं। उनका मानना है कि प्री के पहले कम से कम 50 टेस्ट आपको दे देने चाहिए वो भी बिलकुल परीक्षा वाले माहौल में। टेस्ट सेंटर जाकर एग्जाम दें ताकि परीक्षा वाले माहौल का फील आए और दिमाग उसके लिए तैयार हो पाए। 

58

ये टेस्ट, बेस्ट तरीका होते हैं आपको बताने कि लिए कि आपमें कहां क्या कमी है। आप समय से पेपर पूरा नहीं कर पाते, आप प्रेशर हैंडल नहीं कर पाते, आपको आता हुआ कंटेंट भी सोचने में बहुत समय लगता है, आप आंसर फ्रेम नहीं कर पाते या कुछ और जो भी समस्या आपको होगी, वह इन टेस्ट पेपर्स से सामने आ जाएगी। इन्हें पता करें और समय से दूर करें। जैसे अपने केस में मधुमिता कहती हैं कि वे कभी समय से पेपर पूरा नहीं कर पाती थी, इस कमी को उन्होंने धीरे-धीरे दूर किया।

68

मधुमिता के टिप्स –

 

मधुमिता दूसरे कैंडिडेट्स को यही सलाह देती हैं कि सबसे पहले तो यूपीएससी का पूरा सिलेबस ठीक से देखें ताकि आपकी तैयारी कि दिशा न भटके। इसके बाद तैयारी आरंभ करें और जैसे ही कोर्स खत्म हो जाए, आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें और खूब टेस्ट दें। अपनी कॉपियां चेक कराएं और देखें कि एक्सपर्ट क्या फीडबैक दे रहे हैं। उसी अनुसार कमियों को दूर करते चलें।

78

मल्टीपल रिवीजन और मैक्सिम टेस्ट सीरीज ही आपको परीक्षा में सफल बनाएंगे। निबंध और एथिक्स के पेपर को भी कम न आंके और संभव हो तो इनकी टेस्ट सीरीज अलग से ज्वॉइन करें। ये आपका स्कोर बढ़ाने और रैंक अच्छी कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। केस स्टडी अच्छे से तैयार करें यह भी स्कोरिंग होती है। 

 

 

88

पिछले साल के पेपर देखें ताकि प्रश्नों का अंदाजा हो और टॉपर्स की कॉपियां पढ़ें और उनसे सीखें की उत्तर लिखने की प्रभावी तकनीक क्या होती है और कैसे उत्तर लिखने से आप अधिक अंक पा सकते हैं। कड़ी मेहनत के साथ इतना करके आप अपनी सफलता निश्चित कर सकते हैं। 

 

भविष्य के सभी यूपीएससी कैंडिडेट्स को शुभकामनाएं!

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC Fake University List: एडमिशन से पहले सावधान! 32 यूनिवर्सिटी फर्जी घोषित, यहां देखें लिस्ट
Recommended image2
Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन
Recommended image3
कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय
Recommended image4
Best CBSE Schools in Patna: पटना के 5 टॉप सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट में अव्वल और एक्टिविटीज में भी आगे
Recommended image5
CBSE Class 10 and 12 Exams 2026: फेक न्यूज से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी किया अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved