- Home
- Career
- Education
- अंग्रेजी बोलने के लिए इन आसान तरीकों से बढ़ाएं अपनी वोकेबुलरी, गेम्स खेलकर भी बोल सकते हैं फर्राटेदार इंग्लिश
अंग्रेजी बोलने के लिए इन आसान तरीकों से बढ़ाएं अपनी वोकेबुलरी, गेम्स खेलकर भी बोल सकते हैं फर्राटेदार इंग्लिश
करियर डेस्क. अच्छी अंग्रेजी बोलना हर किसी का सपना होता है लेकिन बहुत से लोग कई कारणों से अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं। इसके कई कारण होते हैं लेकिन सबसे अहम कारण होता है वोकेबुलरी (Vocabulary) का नहीं होना। अगर आपके पास शब्दकोश नहीं हैं तो आप अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाएंगे। अंग्रेजी बोलने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है शब्दकोश का होना। अगर आप अंग्रेजी बोलने के लिए किसी कोचिंग संस्था में भी जाते हैं तो वहां भी आपको केवल Vocabulary ही सिखाई जाती है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो आपकी अंग्रेजी बोलने में हेल्प कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बढ़ाएं अपनी अंग्रेजी Vocabulary।
/ Updated: May 07 2022, 07:01 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
रीडिंग
अगर आपको इंग्लिश बोलना सीखना है तो सबसे पहले आप अपनी आदत में शामिल करें किताबें पढ़ना। वोकेबुलरी पढ़ने के लिए आप इंग्लिश किताबें पढ़ें। क्योंकि किताब में कई तरह के शब्द होते हैं जिनके मतलब नहीं पाता होते हैं जब आप किताबें पढ़ेंगे तो आपको इनका मतलब पता चलेगा।
नोट्स बनाएं
जब आप किसी नए शब्द के बारे में जानते हैं तो उसका नोट्स बनाएं। इन नोट्स का समय-समय पर रिवीजन करते रहे ताकि आप इन शब्दों को भूलें नहीं। हर दिन सीखे गए शब्दों की नोट्स बनाए इससे आपको अंग्रेजी बोलने में मदद मिलेगी।
नए शब्दों को खोजें
किताब पढ़ते समय आपके सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर करना है कि आपको नए शब्दों को खोजना है। इन नए शब्दों को खोजकर उनका मतलब निकालिए और फिर उनके प्रयोग का समझिए कि किस शब्द का कहा पर प्रयोग करना है।
बातचीत में प्रयोग करें
बहुत से लोगों के पास वोकेबुलरी होती है लेकिन वो संकोच के कारण कभी-कभी अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सबसे पहले अपने मन से संकोच निकाल दें और अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें। आपने जो शब्द सीखें हैं वो आपकी इंग्लिश को आर हेल्पफुल बना सकते हैं।
हिन्दी-इंग्लिश डिक्शनरी का प्रयोग करें
आप अंग्रेजी सीखने के लिए हिन्दी इंग्लिश डिक्शनरी का प्रयोग करें। ये आपको शब्दों के सिलेक्शन में मदद करेगी। जिससे आपको पता होगा कि कौन से शब्द का कहां प्रयोग करना है।
वर्ड गेम खेलें
अगर आप अंग्रेजी सिखाना चाहते हैं तो आपके लिए वर्ड गेम्स भी हेल्पफुल हो सकते हैं। क्योंकि बहुत से वर्ड गेम ऐसे होते हैं जिसके माध्यम से आप अपनी वोकेबुलरी को बढ़ा सकते हैं।