MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • Womens' Day 2021: जब गुंडो को घुटनों के बाल ले आईं ये पावरफुल IAS/IPS अफसर, लेडी सिंघम के नाम से हो गईं मशहूर

Womens' Day 2021: जब गुंडो को घुटनों के बाल ले आईं ये पावरफुल IAS/IPS अफसर, लेडी सिंघम के नाम से हो गईं मशहूर

करियर डेस्क. सारा विश्व महिलाओं के प्रति सम्मान और आभार जताने 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मना रहा है। ये दिन महिलाओं को शिक्षा, कार्यक्षेत्र, सुरक्षा में आगे बढ़ने को प्रोत्साहन के लिए मनाया जाता है। महिलाएं किसी भी हाल में पुरुषों से कम नहीं होती। समाज में भले महिलाओं को कमतर आंका जाता हो लेकिन उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता, बुद्धिमता और ताकत का परिचय दिया है। सेना से लेकर मेडिकल और अंतरिक्ष में भी वो अपनी धाक जमा रही हैं। इसी में एक क्षेत्र सिविल सर्विस का भी है जहां महिलाएं अफसर के पदों पर विराजमान हैं। बल्कि पावरफुल और लेडी सिंघम के खिताब भी रखती हैं। महिला अफसरों ने अपने काम और मजबूत इऱादों से लोगों को हैरान किया है। महिला दिवस के मौके पर हम आपको 5 पावरफुल महिला IAS/ IPS अफसरों के बारे में बता रहे हैं-

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 08 2021, 08:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सिविल सेवाओं में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम आंका जाता रहा है। प्रत्येक 20 पुरुष अधिकारियों के मुकाबले केवल 1 महिला IAS अधिकारी है। इसके बावजूद, कई महिला सिविल सेवक हैं जिन पर हर देशवासी को गर्व है। कुछ तो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहती हैं। इनके लाइफ स्टाइल से लेकर मोटिवेशनल वीडियोज को लोग फॉलो करते हैं।

26

IPS डी रूपा

 

IPS डी रूपा काफी फेमस अफसर हैं उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की थी। उन्होंने आईएएस छोड़ IPS के पद को चुना था। रूपा अपने 20 साल के करियर में करीब 40 बार ट्रांसफर झेल चुकी हैं।  डी रूपा ही वह आईपीएस हैं, जो 2004 में एक वारंट को तामील कराने के लिए कर्नाटक से उमा भारती को गिरफ्तार करने एमपी के लिए निकल पड़ीं थी। वो भी जब उमा भारती मुख्यमंत्री थीं। रूपा का कहना है कि वो आसानी से आईएएस बन सकती थीं, लेकिन पुलिस सर्विसेज के शौक के कारण उन्होंने आईपीएस चुना। पुलिस सर्विसेज के अलावा रूपा एक बेहतरीन ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। इसके साथ ही इन्होंने भारतीय संगीत की ट्रेनिंग भी ली है। रूपा ने बयालाताड़ा भीमअन्ना नामक कन्नड फिल्म में एक प्लेबैक सिंगर के रूप में गीत भी गाया है।

36

IAS Bandana Preyasi 

 

बन्दना 2003 बैच की बिहार कैडर की आईएएस अफसर हैं। ये अफसर जनता दल- युनाइटेड के विधायक अनंत सिंह के खाद्य गोदामों को सील करने के लिए काफी चर्चित रहीं। बन्दना ने अपनी बेबाकी और साहसपूर्ण रवैये से बिहार के कई जिलों में शांति स्थापित की है। उन्हें 2009 में सीवान जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए भी काफी सराहना मिली थी। बन्दना ने ना सिर्फ दबंगो का बिना डरे सामना किया बल्कि उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया। 
 

46

IPS संजुक्ता पराशर

 

2006  बैच की एक बहादुर IPS अफसर संजुक्ता पराशर "आयरन लेडी ऑफ़ असम " के नाम से फेमस हैं। संजुक्ता असम के सोनितपुर जिले में बतौर एसपी तैनात रही हैं। संजुक्‍ता ने बोडो उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 15 महीने के कार्यकाल में 16 आतकियों को ढेर किया था वहीं 64 को गिरफ्तार किया। संजुक्ता कई बार अपना सारा समय रिलीफ कैंपों में ही रहती हैं। वहां वो उन लोगों से मिलती हैं जिन्होंने अपना घर किसी हमले में खो दिया। संजुक्ता सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और युवाओं को पुलिस ज्वाइन करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

56

IPS किरण बेदी

 

देश की पहली महिला IPS अफसर किरण बेदी हैं, अपने निडर और बेबाक स्वाभाव के लिए जानी जाने वाली किरण बेदी ने भारत के सबसे बड़े जेल - तिहार जेल में कई बड़े सुधार कर उसे अनुशासित किया। उन्हें 1994 में  Ramon Magsaysay Award से नवाज़ा गया। अपनी 35 साल की सेवा में  बेदी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और कई एहम अवार्ड्स हासिल किये।
 

66

IAS मुग्धा सिन्हा

 

मुग्धा राजस्थान कैडर की 1999 बैच की आईएएस अफसर हैं। वो लेडी सिंघम कही जाती हैं क्योंकि अपनी बेबाकी और ईमानदारी से चर्चा में रहती हैं। अपनी १५ साल की सेवा में उनका 14 बार ट्रांसफर हो चुका है। माफिया और गुंडा तत्व उनके नाम से थरथर कांपते हैं। उन्होंने कड़े नियम और प्रशासन से झुंझनू जिले से सभी अवैध और गोरख धंदो को ख़त्म किया। अपने "नो नॉनसेंस" स्वाभाव के कारण मुग्धा को कई बार मुश्किलों का  करना पड़ा लेकिन वह देश और नागरिको की सेवा में लगी रहीं। मुग्धा अपने लाइफ में केवल एक मंत्र को फॉलो करती हैं कि “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं”

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved