MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • UPSC 2020: क्या हमें अमेरिका से दूरी बना लेनी चाहिए? ऐसे सवालों का धांसू जवाब देकर 2nd टॉपर बनीं जागृति अवस्थी

UPSC 2020: क्या हमें अमेरिका से दूरी बना लेनी चाहिए? ऐसे सवालों का धांसू जवाब देकर 2nd टॉपर बनीं जागृति अवस्थी

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2020) के नतीजे 24 सितंबर, 2021 को जारी किए गए। फाइनल रिजल्ट (UPSC Final Result) में कुल 761 कैंडिडेट्स को चुना गया। Asianetnews Hindi साल 2020 में सिलेक्ट हुए 100 कैंडिडेट्स की सक्सेज जर्नी पर एक सीरीज चला रहा है। इसी कड़ी में दूसरी रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी (jagriti awasthi) से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में सवाल-जवाब कम होते हैं बल्कि यह एक वार्तालाप के फार्मेट में होता है। आइए जानते हैं उनसे किस तरह के सवाल पूछे गए थे जिनके जवाब देकर उन्होंने सेकेंड रैंक हासिल की। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 11 2021, 06:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सवाल- क्या हमें अमेरिका से दूरी बना लेनी चाहिए?
जवाब-
इंडिया मल्टीएलाइनमेंट की पालिसी फोकस करता है। अमेरिका हमारा रणनीतिक, राजनीतिक और आर्थिक साथी है। हमें इंडो पैसिफिक में बैलेंस आफ पावर के लिए उसकी जरूरत है तो हमें उससे नजदीकी बनाकर रखनी चाहिए और जिस भी देश के साथ हम अपने रिश्ते बनाएं, वह विषय आधारित हो। जैसे हमारे और चीन के बीच कैसे रिश्ते हैं, इससे हमारे और यूएस के रिश्तों पर असर नहीं पड़े।
 

26

सवाल- जातिगणना पर आपकी क्या राय है?
जवाब-
यह एक आंकड़ा होगा। जब भी हम गणना में कुछ करेंगे तो उसमें से निकल कर कुछ तथ्य आएंगे। उन तथ्यों का उपयोग आरक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए किया जाए तो हमें सोशल इकनामिक स्टेटस के बारे में अच्छा आंकड़ा मिल जाएगा। हम उसको ज्यादा बेहतर रूप से करें ताकि हर किसी को लाभ मिल सके। फिर यह अच्छा प्रयास हो सकता है। पर यदि इसका इस्तेमाल वोट बैंक की राजनीति या समाज को तोड़ने के लिए किया जाए तो यह सही नहीं होगा। इसलिए जब भी ऐसी गणना की जाए तो उससे पहले समाज के सभी रिप्रेजेंटिटिव बैठकर यह तय करें कि इन आंकड़ों का इस्तेमाल किस लिए होगा और किस लिए नहीं होगा। यदि इसमें कुछ सकारात्मक निकल कर आए। तभी इसको आगे बढाएं।
 

36

सवाल- मध्य प्रदेश के टूरिज्म को कैसे बढावा दिया जा सकता है?
जवाब-
धार्मिक और ऐतिहासिक टूरिस्ट सर्किल बनाया जाए। उसका सोशल मीडिया पर विज्ञापन हो। शूटिंग के लिए निर्देशकों को आमंत्रित किया जाए। मध्य प्रदेश में बहुत सारे महल और किले हैं। उनको रायल वेडिंग डेस्टिनेशन बना दिया जाए।

46

सवाल- क्या भारत को चीन के साथ मिलकर अफगानिस्तान में शांति के लिए काम करना चाहिए?
जवाब-
चीन इस समय अफगानिस्तान से थोड़ा नजदीक है। उनकी पहुंच है और भारत व चीन दोनों ही चाहते हैं कि वहां आतंकवाद न फैले। आतंकवाद को रोकने के लिए दोनों देश मिलकर यह काम कर सकते हैं। यह सुनिश्चित हो कि अफगानी भूमि का उपयोग किसी आतंकवादी संगठन द्वारा न किया जाए।

56

सवाल- मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की क्या समस्याएं हैं?
जवाब-
शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अभी भी कमियां हैं। उच्च शिक्षा की ग्रामीण इलाको में सुविधा नहीं मिल पाती है। कृषि के अलावा आय के साधन सीमित हैं। इसकी वजह से मजदूरों को पलायन करना पड़ता है।
 

66

सवाल- जनजातीय क्षेत्र के विकास को लेकर मध्य प्रदेश सरकार क्या कर रही है?
जवाब-
वन अधिकार कानून को अच्छे से लागू किया जा रहा है। जनजातीय वर्ग के उत्पाद को बाजार दिया जा रहा है। अभी हाल ही में एक गोंड महिला सीता दीदी की बाग प्रिंट की साड़ी दुनिया की जानी मानी फैशन मैगज़ीन वाग इलेटिया में प्रकाशित हुई थी। इस तरह से सरकार उनको सपोर्ट कर रही है। जनजातीय विश्वविद्यालय बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- UPSC क्रैक करना था, इसलिए छोड़ दी क्लास 1 की जॉब, दूसरे ही प्रयास में 2nd टॉपर बन गई जागृति अवस्थी

इसे भी पढे़ं- UPSC 2020 अचीवर्सः वो कर सकते हैं तो मैं क्यूं नहीं, Interview वाला दिन जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन था

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image2
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image3
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image4
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image5
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved