MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • IPL 2022: पहले मैच में शून्य पर आउट हुआ था ये खिलाड़ी, फिर 3 करोड़ में लगी बोली, अब MI के खिलाफ जड़े 6 सिक्स

IPL 2022: पहले मैच में शून्य पर आउट हुआ था ये खिलाड़ी, फिर 3 करोड़ में लगी बोली, अब MI के खिलाफ जड़े 6 सिक्स

स्पोर्ट्स डेस्क.  IPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली मुबंई इंडियंस (mumbai indians) को इस सीजन में (IPL 2022 )  लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया। मुंबई के द्वारा दिए गए  152 रनों के टारगेट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। रॉलय चैलेंजर्स की टीम में जीत की अहम भूमिका निभाई सलामी बल्लेबाज अनुज रावत (anuj rawat) ने। रावत ने 47 गेंद पर 66 रन की पारी खेली।इस दौरान उन्होंने  दो चौके और छह छक्के लगाए। आइए जानते हैं कौन है अनुज रावत जिन्होंने मुंबई के हाथों से जीत छिनकर मुंबई की झोली में डाल दी।  

2 Min read
Pawan Tiwari
Published : Apr 10 2022, 10:51 AM IST| Updated : Apr 10 2022, 11:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

अनुज रावत उत्तराखंड के रहने वाले हैं। क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए वो उत्तराखंड से दिल्ली आए। उनका जन्म 17 अक्टूबर 1999 में उत्तराखंड के नैनीतल जिले के रामनगर में हुआ। वो लेफ्ट हैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज हैं।  
 

26

अनुज रावत को इस साल के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स ने 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अनकैप्ड प्लेयर थे इसके बाद भी रॉयल चैलेंजर्स ने उनके खिलाफ जमकर बोली लगाई। अनुज रावत का यह तीसरा सीजन है। इससे पहले उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे। उनका बेस प्राइज 20 लाख रुपए था। 
 

36

2020 में राजस्थान रॉयल्स ने अनुज रावत को 80 लाख रुपये में खरीदा। लेकिन उनका डेब्यू 2021 में हुआ। 2021 के सीजन में वो केवल एक मैच ही खेल पाए थे। इस मैच में रावत जीरो रन पर आउट हुए थे। उन्होंने अपना पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। 
 

46

अनुज ने  2017 में दिल्ली के लिए अपना डेब्यू किया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने शानदार खेल दिखाया था। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 58.33 के औसत से शानदार बल्लेबाजी की थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ज्यादा था। 
 

56

क्रिकेट के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि वो 10 साल की उम्र में दिल्ली आ गए थे। उनके पिता किसान हैं और मां घर संभालती हैं। रामनगर में उन्हें क्रिकेट की सुविधाएं नहीं मिल सकती थीं इसलिए वो दिल्ली आ गए थे। 2016-17 में रावत को दिल्ली की अंडर-19 टीम में जगह मिली थी। 
 

66


मुंबई के खिलाफ अनुज ने 38 गेंद में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 6 शानदार छक्के भी लगाए। उन्होंने जयदेव उनादकट के पहले ओवर में लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए थे। 

About the Author

PT
Pawan Tiwari
BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।
आईपीएल
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved