MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • RBI के डिप्टी गवर्नर से केंद्र सरकार में मंत्री तक, JNU से पढ़े इन दिग्गजों पर हर किसी को होगा गर्व

RBI के डिप्टी गवर्नर से केंद्र सरकार में मंत्री तक, JNU से पढ़े इन दिग्गजों पर हर किसी को होगा गर्व

देश के बड़े विश्वविद्यालयों में अपना खास ही स्थान रखने वाला जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय पिछले कई सालों से विवादों का केंद्र रहा है। यह लेफ्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन्स का गढ़ माना जाता रहा है। यहां से कई वामपंथी दलों के नेता पढ़ कर निकले हैं। लेकिन यह सिर्फ लेफ्ट का ही गढ़ नहीं रहा है। यहां से पढ़ाई करने वाले ऐसे कई लोग हैं जो भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, साथ ही वे वर्तमान भाजपा सरकार में उच्च पदों पर तैनात हैं और सरकार की नीतियों के निर्माण में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ खास लोगों के बारे में। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 21 2019, 10:34 AM IST| Updated : Nov 22 2019, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
भारत के विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर ने जेएनयू से ही एम.फिल. और पीएच.डी. की है। ये भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रह चुके हैं। जयशंकर अमेरिका, चीन और चेक रिपब्लिक में भारत के राजदूत रहे। भारत और अमेरिका के बीच जो परमाणविक संधि हुई, उसमें इनकी प्रमुख भूमिका रही। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ये जनवरी 2015 में विदेश सचिव भी रहे।
210
अरविंद गुप्ता फिलहाल विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर हैं। ये देश के डिप्टी नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर भी रह चुके हैं। अरविंद गुप्ता ने भी जेएनयू से पीएच.डी. की है। ये मॉस्को, लंदन और अंकारा में कई डिप्लोमैटिक मिशन में प्रमुख भूमिका निभा चुके हैं।
310
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर हारून राशिद खान ने भी जेएनयू से एम.फिल. की है। ये रिजर्व बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और नाबार्ड के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।
410
वेणु राजमणि ने जेएनयू से इंटरनेशनल स्टडीज में एम.ए. किया। इसके बाद पत्रकरिता के क्षेत्र में कुछ वर्षों तक काम करने के बाद भारतीय विदेश सेवा में आए। इन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया। इन्होंने मोदी सरकार में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। 2017 में नीदरलैंड में भारत के राजदूत बने। इन्हें हेग स्थित रासायनिक हथियारों की रोकथाम के लिए बनाए गए संगठन में स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
510
मोदी सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अफसर आसिफ इब्राहिम राशिद ने जेएनयू से ही एम.ए. किया। 2015 में इन्हें पश्चिमी एशियाई देशों, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष दूत नियुक्त किया गया। ये इंटिलेजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर भी रहे। प्रधानमंत्री मोदी के सबसे विश्वस्त अधिकारियों में इनका नाम आता था।
610
देश की वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने जेएनयू से ही शिक्षा हासिल की। अपने निर्णयों और बेबाक बयानों को लेकर अक्सर ये मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। ये प्रधानमंत्री मोदी के काफी करीब मानी जाती हैं।
710
अमिताभ राजन ने जेएयू से सोशियोलॉजी में पीएच.डी. की है। ये महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी रहे। आतकी कसाब को फांसी की सजा दिलाने में इनकी प्रमुख भूमिका रही। ये महाराष्ट्र के होम सेक्रेट्री भी रहे। इन्होंने रेवेन्यू डिपार्टमेंट में चीफ विजिलेंस ऑफिसर का पद भी संभाला। नवंबर 1918 से ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सर्विसेस बोर्ड के चेयरमैन हैं।
810
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भी जेएनयू से मास्टर्स की डिग्री ली। वे 'इन्क्रेडिबल इंडिया' और प्रधानमंत्री मोदी के 'मेक इन इंडिया' कैम्पेन के मुख्य सूत्रधारों में से रहे हैं। ये 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
910
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार और मुख्य प्रवक्ता रहे संजय बारू अपनी किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के लिए खास तौर पर चर्चा में आए। इन्होंने भी जेएनयू से ही एम.ए. और पीएच.डी. की डिग्री हासिल की है।
1010
अभय कुमार भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। इन्होंने रूस, नेपाल और ब्राजील के भारतीय दूतावासों में अलग-अलग पदों पर काम किया। इन्होंने जेएनयू से मास्टर्स की डिग्री ली। ये लेखक और कवि भी हैं। इन्हें सार्क लिटरेरी अवॉर्ड भी मिल चुका है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved