MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • इन विभागों में निकली हैं बंपर भर्तियां, 30 हजार से 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

इन विभागों में निकली हैं बंपर भर्तियां, 30 हजार से 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

करियर डेस्क. अगर आप सरकारी नौकरी (government job) की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। अप्रैल महीने में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। किसी विभाग में भर्ती के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है तो किसी में ग्रेजुएट। जो कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं वो कैंडिडेट्स इस पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन भर्तियों के लिए कैंडिडेट्स की योग्यता क्या होनी चाहिए, सिलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी सारी डिटेल्स नीचे दी गई है। आइए जानते हैं किस विभाग में कितने पदों के लिए भर्ती निकली है।  

4 Min read
Author : Pawan Tiwari
Published : Apr 19 2022, 03:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

दिल्ली यनिवर्सिटी में भर्ती
टीचिंग के फील्ड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। किरोड़ीमल कॉलेज के लिए यह भर्ती होगी। 110 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। ऑफिशियल वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाकर कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इन पोस्टों के लिए कैंडिडेट्स के पास मास्टर डिग्री होनी जरूरी है। कैंडिडेट्स को फीस के रूप में 500 रुपए देने होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

28

सैनिक स्कूल में भर्ती
सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए ऑफलाइन अप्लाई किया जाएगा। अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल है। ये भर्ती 14 पदों के लिए है। इसके लिए कैंडिडेट्स की अलग-अलग योग्यता तय की गई है। अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 21 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। सिलेक्शन रिटेन एग्जाम और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा। यहां पढ़ें पूरी खबर। 

38

हेडमास्टर पोस्ट के लिए भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने हेडमास्टर के 6421 पदों पर भर्ती निकाली है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 अप्रैल 2022 है। कैंडिडेट्स bpsc.bih.nic.in या onlinebosc.bihar.gov.in पर जाकर भर्ती की डिटेल्स देख सकते हैं। 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी पास करने वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स के पास बीएड, बीएएड, बीएससी एड की डिग्री भी होनी चाहिए। यहां देखें नोटिफिकेशन। 

48

दिल्ली परिवहन निगम में भर्ती
दिल्ली परिवहन निगम ने कॉन्ट्रेट बेस पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती 357 पदों के लिए है।  ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 04 मई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट dtc.nic.in से अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास डिप्लोमा और ITI की डिग्री या सर्टिफिकेट होना चाहिए।  अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स इस खबर को पढ़ें। 

58

पटना हाईकोर्ट में भर्ती
हाईकोर्ट में नौकरी का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए पटना हाईकोर्ट ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती 6 माह के कॉन्ट्रेक्ट बेस पर है इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।  अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स की उम्र  18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हर महीने 30 हजार रुपए की सैलरी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें 

68

इंटेलिजेंस ब्यूरो में बने अधिकारी
अगर इंटेलिजेंस ब्यूरो में नोकरी करना चाहते हैं तो आपका सपना साकार हो सकता है। IB ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कैंडिडेट्स गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ये भर्ती 150 पदों के लिए है। लास्ट डेट 7 मई 2022 है। इन पदों के लिए वही अप्लाई कर सकता है जिसके पास GATE स्कोर कार्ड होगा। इसके साथ-साथ बीई, बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। सिलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को  44,900 से 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें।

78


रेलवे में भर्ती 
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी मौका है। साउथ-वेस्टर्न रेलवे ने गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए भर्ती जारी की है। भर्ती 147 पदों के लिए है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 अप्रैल 2022 है।  rrchubli.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।  कैंडिडेट्स की आयु 18 से 42 साल तक होनी चाहिए। कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना जरूरी है।पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

88

SBI मे भर्ती
बैंक में नौकरी करने वालों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मौका दिया है। यहां ऑफिसर पोस्ट की भर्ती निकाली गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 अप्रैल। sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

PT
Pawan Tiwari
BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image2
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image4
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image5
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved