MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • देश सेवा को छोड़ी लाखों की नौकरी...इस स्ट्रेटजी से क्लियर किया UPSC फिर बना सबसे अमीर IAS अफसर

देश सेवा को छोड़ी लाखों की नौकरी...इस स्ट्रेटजी से क्लियर किया UPSC फिर बना सबसे अमीर IAS अफसर

रायपुर. अगर आपके पास ऐसी नौकरी हो जिसमें आपकी कमाई लाखों में हो तो क्या आप उसे छोड़ेंगे। नहीं शायद, लेकिन देशसेवा के लिए एक लड़के ने न सिर्फ अपनी लाखों की नौकरी छोड़ी बल्कि विदेश जाने के मौके को भी ठुकरा दिया। वो चाहता था कि वो कोई ऐसा काम करे जिसमें वो लोगों की सेवा कर सकें। किसी के काम आ सके। प्राइवेट जॉब में ये संभव नहीं था। इसलिए उसने यूपीएससी क्लियर करने की ठानी। आज वो देश का सबसे अमीर IAS अफसर की लिस्ट में टॉप पर है। IAS सक्सेज स्टोरी में हम आपको आईएएस कार्तिकेय गोयल की सफलता और यूपीएससी क्लियर करने की स्ट्रेटजी बता रहे हैं...।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 26 2020, 10:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
कार्तिकेय बताते हैं कि, 'मेरे पिताजी आईएएस रहे हैं ऐसे में मेरे पास बहुत सारे कॅरियर ऑप्शन थे। मैंने इंजीनियरिंग से पढ़ाई की थी तो दूसरों की तरह मैं भी देश से बाहर जा सकता था, लेकिन मैं हमेशा से क्लियर रहा कि सर्विस तो देश में ही रहकर करना है। पर मेरा सही अभी चुना जाना बाकी थी।
29
कार्तिकेय आईटीसी और विप्रो जैसी जगह पर काम कर चुके हैं। इस फील्ड में उन्हें अच्छा वर्क एक्सपीरिएंस मिला लेकिन वो सीधे तौर पर देश के लिए काम करना चाहते थे। उनके लिए काम करने से मतलब है कि जिस प्लेटफार्म पर आप काम कर रहे हैं, उससे कितने लोगों की लाइफ आप सीधे तौर पर टच कर सकते हैं।
39
हालांकि नौकरी छोड़ने को लेकर वो भी कन्फ्यूजन में थे। इसलिए उन्होंने पहला अटैम्प्ट जॉब में रहते हुए दिया। वो मेन्स तक पहुंच गए। फिर दूसरी बार में आईआरएस में कस्टम के लिए सिलेक्ट हो गए थे। पर उनकी आईएएस अफसर बनने की भूख खत्म नहीं हुई। स्कोप को देखकर तीसरा अटैम्प्ट भी दिया और वो सफल रहे। इसके बाद वो IAS बन गए।
49
मीडिया से उन्होंने अपनी स्ट्रेटजी और तैयारी भी साझा की। उन्होंने अपने कुछ सीनियर्स से बात की थी जो सिविल सर्विस पास कर चुके थे। उनकी सलाह पर ही उन्होंने तैयारी शुरू की। प्री में सिलेक्शन के बाद मेन्स के लिए कुछ दिनों तक कोचिंग भी ज्वाइन की थी। नोट्स बनाए और अपने मन से तैयारी की।
59
यूपीएससी पास करने में उन्होंने सबजेक्ट सेलेक्शन को भी अहम बताया। जिस सबजेक्ट से आप पढ़े हो उससे लगाव मत रखो। सब्जेक्ट ऐसा जिससे तुम्हारा सिलेक्शन हो। कार्तिकेय ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और एंथ्रोपोलॉजी चुने थे और वे सफल रहे। पढ़ाई के लिए वो टाइम मैंनेजमेंट को जरूरी बताते हैं। आप कितने घंटे पढ़ रहे हैं, इसके बजाय आप क्या पढ़ रहे हैं यह जरूरी है। यह समझना होगा कि रीडिंग और स्टडी में अंतर होता है। इसलिए ध्यान से पढ़ें।
69
वो यूपीएससी के लिए कोचिंग को सही बताते हैं इससे आप ज्यादा फोकस होते हैं और दूसरी चीज वहां एक जगह पर सारांश नोट्स मिल जाता है। लेकिन कुलमिलाकर पढऩा आपको है तो यह आप पर डिपेंड करता है। आप घर पर भी ज्यादा बेहतर पढ़ाई कर सकते हैं। कोचिंग के नोट्स के साथ सेल्फ स्टडी फिर भी जरूरी है।
79
वो कहते हैं कि यूपीएससी की खासियत यही है कि इसमें किसी की जागीर नहीं है। कोई भी ऐसा एडवांटेज किसी के बैकग्राउंड पर नहीं मिलता। अगर आप गरीब भी हैं और गांव से हैं तो मेहनत कीजिए और अफसर बनकर लाखों अमीरों के सामने बैठेंगे।
89
एक दो बार एग्जाम में फेल होने को वो प्रयास के तौर पर लेने को कहते हैं। फेल होना आपकी काबिलियत का सर्टिफिकेशन नहीं है। सिलेक्ट नहीं हुए तो आप फेलियर नहीं हैं। आप दोगुनी मेहनत कीजिए और सफलता का फल चखने जरूर मिलेगा। दूसरों के कहने पर एग्जाम न दें खुद की मेंटेलिटी पहले बनाएं। हार्डवर्क जरूरी है इसलिए तैयार रहें कई घटें सिर्फ पढ़ना ही पढ़ेगा। टाइम मैंनेजमेंट हर स्टेज पर महत्वपूर्ण है।
99
आपको बता दें कि कार्तिकेय सबसे अमीर अफसरों में गिने जाते हैं। कार्तिकेय गोयल के पास हैदराबाद के कैलाश कुंज में करीब 9 करोड़ रुपए के मकान और बिल्डिंग हैं। हरियाणा के गुडग़ांव में करीब दो करोड़ रुपए की संपत्ति और हैदराबाद में करीब ढाई करोड़ रुपए की संपत्ति उनके परिवार ने खरीदी थी।

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
परीक्षा पे चर्चा: बोर्ड के साथ कंपीटिटिव एग्जाम आ जाए तो क्या करें? छात्रों के 6 सवाल और PM मोदी के जवाब
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों और शिक्षकों से लाइव संवाद, अभी देखें
Recommended image3
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?
Recommended image4
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image5
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved