MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • KBC में सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले 25 कंटेस्टेंट, कोई IPS-कोई बिजनेसमैन, किसी का खुद का NGO

KBC में सबसे ज्यादा पैसा जीतने वाले 25 कंटेस्टेंट, कोई IPS-कोई बिजनेसमैन, किसी का खुद का NGO

करियर डेस्क : कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन (KBC 14) हर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। इस क्विज रियलिटी शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सवाल औरहॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट की बढ़ती धड़कनें ऑडियंस को जबरदस्त तरीके से रास आ रहा है। जवाब देने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों जीतकर घर ले जा रहे हैं। इससे पहले 13 सीजन में कई कंटेस्टेंट करोड़पति बन चुके हैं। आइए जानते हैं अब कहां और क्या कर रहे हैं केबीसी के सभी सीजन के विनर्स...

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 16 2022, 07:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

हर्षवर्धन नवाथे (2000)
कौन बनेगा करोड़पति क्विज शो पहली बार साल 2000 में शुरू हुआ। करोड़पति बनने वाले पहले कंटेस्टेंट थे हर्षवर्धन नवाथे। पहले ही सीजन में उन्होंने एक करोड़ जीता था। जिस वक्त वह शो में आए थे, यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रहे थे, लेकिन शो जीतने के बाद वह तैयारी नहीं कर पाए और यूके से एमबीए की डिग्री लेने के बाद अब मुंबई में महिंद्रा एंड महिंद्रा में काम करते हैं।

213

रवि मोहन सैनी (2001)
साल 2001 में 'केबीसी जूनियर' के पहले सीजन में राजस्थान के 10वीं के छात्र रवि मोहन सैनी करोड़पति बने थे। शो जीतने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और एमबीबीएस की डिग्री ली और फिर सिविल सेवा परीक्षा पास की। आज वे गुजरात कैडर में आईपीएस अफसर हैं। उनकी पोस्टिंग पोरबंदर में बतौर पुलिस अधीक्षक है। 

313

ब्रिजेश द्विवेदी (2005) 
केबीसी का दूसरा सीजन 5 अगस्त 2005 को शुरू हुआ था। इस शो में कुल 24 एपिसोड टेलिकास्ट हुए। कई कंटेस्टेंट में से सिर्फ मध्यप्रदेश के ब्रजेश दुबे ने एक करोड़ की धनराशि जीती। वह उस सीजन के इकलौते करोड़पति थे। अब ब्रिजेश कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं है। 

413

राहत तसलीम (2010)
क्विज रियलिटी शो का चौथा सीजन 2 अगस्त 2010 को शुरू हुआ और 9 दिसंबर 2010 तक चला। झारखंड की राहत तस्लीम इस सीजन में करोड़पति बनने वाली पहली महिला और कंटेस्टेंट थीं। राहत तसलीम ने शो में एक करोड़ जीतने के बाद अपना बुटीक खोल लिया था। अभी वह अपने गृह राज्य में अपना बुटीक चलाती हैं।

513

सुशील कुमार और अनिल कुमार सिन्हा (2011)
केबीसी का 5वां सीजन बिहार के दो लड़कों ने जीता। बिहार के सुशील कुमार और 5 करोड़ और अनिल कुमार सिन्हा ने एक करोड़ जीता। पांच करोड़ जीतने वाले सुशील जीती हुई राशि का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए और शराब पीने के आदी हो गए। अभी वह बिहार के एक स्कूल में टीचर हैं। वहीं, एक करोड़ जीतने वाले अनिल कुमार सिन्हा एक बैंक कर्मचारी थे। इस वक्त वह खुद का यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। इस चैनल से वह अब लोगों को केबीसी की तैयारी कराते हैं।
 

613

सनमीत कौर और मनोज कुमार रैना (2012)
केबीसी का 6वां सीजन दो कंटेस्टेंटे के नाम रहा। पहली मुंबई की सनमीत कौर, जिन्होंने पांच करोड़ की धनराशि जीती और दूसरे कश्मीर के मनोज कुमार रैना, जिन्होंने एक करोड़ रकम जीता। सनमीत कौर सहानी केबीसी में पांच करोड़ रुपये जीतने वाली पहली महिला हैं। वह अभी मुंबई में रहती हैं। उन्होंने एक्टर मनमीत सिंह से शादी की है। शो जीतने के बाद 2015 में उन्होंने दिल्ली में अपना कपड़ों का एक ब्रांड स्टार्ट किया था। वहीं, इंडियन रेलवे के कर्मचारी मनोज कुमार रैना जम्मू में नौकरी कर रहे हैं।

713

फिरोज फातिमा और ताज मोहम्मद (2013)
साल 2013 में आया केबीसी से भी दो करोड़पति निकलें। पहली फिरोज फातिमा और दूसरे ताज मोहम्मद। दोनों ने एक-एक करोड़ रुपए जीते। फातिमा ने अपनी जीती धनराशि का इस्तेमाल अपने पिता के इलाज और परिवार के कर्ज को चुकाने के लिए किया। वहीं, ताज मोहम्मद ने अपनी बेटी की आंखों का इलाज कराया और घर बनाया। उन्होंने दो अनाथ लड़कियों की शादी की। अभी वे क्या कर रहे हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

813

अचिन-सार्थक नरूला और मेघा पटेल (2014)
केबीसी 8 में तीन कंटेस्टेंट करोड़पति बनने। पहली बार दो भाईयों ने सात करोड़ रुपए जीता। उन्होंने इस पैसे से अपनी मां के कैंसर का इलाज करवाया। अभी दोनों भाई अपना बिजनेस चलाते हैं। वहीं, शो की दूसरी विजेता मेघा पटेल कैंसर सर्वाइवर थी। शो के बाद से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

913

अनामिका मजूमदार (2017)
साल 2017 में अनामिका मजूमदार करोड़पति बनीं। वह सोशल वर्कर थीं। अपने एनजीओ के लिए राशि जुटाने वह केबीसी में आई थीं। अनामिका ने सात करोड़ के लिए 17वें सवाल का जवाब नहीं दिया था। वह अपनी जीती राशि को खोना नहीं चाहती थीं। शो जीतने के बाद उन्होंने पैसों को एनजीओ में लगाया। उनके दो बच्चे हैं। इस वक्त अनामिका फेथ इन इंडिया नाम से एक एनजीओ चलाती हैं।

1013

बिनीता जैन (2018)
साल 2018 में बिनीता जैन केबीसी में करोड़पति बनीं। उन्होंने एक करोड़ की राशि जीती थी। बिनीता का जीवन काफी चुनौतियों से भरा था। उनके पति गुवाहाटी गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। बिनीता आज अपना कोचिंग चलाती हैं। उन्होंने सात बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से शुरुआत की थी।

1113

सीजन 11, चार करोड़पति (2019)
साल 2019 में 'कौन बनेगा करोड़पति' का 11वां सीजन आया। इस सीजन ने सबसे ज्यादा 4 करोड़पति दिए। सभी ने एक-एक करोड़ रुपए जीते। पहले करोड़पति बिहार के सनोज राज थे। 25 साल के सनोज अभी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। शो की दूरी करोड़पति महाराष्ट्र के अमरावती की बबिता ताड़े थीं। बबीता ताड़े करोड़पति बनने के बाद अपने स्कूल में रसोइए का काम कर रही हैं। शो में जीती गई राशि को उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए रखा है। इस सीजन के तीसरे करोड़पति थे बिहार के अजीत कुमार जीती राशि से रिहैबिलिटेशन सेंटर खोलना चाहते थे। वह अभी जेल सुपरिटेंडेंट हैं। वहीं, चौथे विनर बिहार के ही गौतम कुमार झा रेलवे में सीनियर इंजीनियर के पद पर नौकरी जॉइन की थी। अभी वे सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं। 

1213

नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा (2020)
केबीसी के सीजन 12 ने भी दो करोड़पति दिए। पहली करोड़पति नाजिया नसीम थीं। वह रॉयल एनफील्ड में कम्युनिकेशन मैनेजर हैं। वहीं, दूसरी विनर मोहिता शर्मा थीं। मोहिता अभी जम्मू-कश्मीर में आईपीएस हैं। उन्होंने आईपीएस अधिकारी से शादी की है।

1313

हिमानी, साहिल और गीता (2021)
केबीसी का 13वें सीजन से तीन करोड़पति निकले। एक करोड़ रुपए जीतने वाली पहली विनर आगरा की हिमानी बुंदेला थी। इसके बाद साहिल आदित्य अहिरवार और गीता गौर ने भी एक-एक करोड़ रुपए जीते। फिलहाल ये तीनों विनर अभी क्या कर रहे हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़ें
KBC 14: क्या आप जानते हैं 1 लाख 60 हजार के इस सवाल का जवाब, जिसका आंसर नहीं दे सकीं कंटेस्टेंट

KBC के 13 सीजन और 1 से 7 करोड़ के ये सवाल, जवाब देकर करें करोड़पति बनने का टेस्ट

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अमिताभ बच्चन
कौन बनेगा करोड़पति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Recommended image2
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है
Recommended image3
Earth’s Rotation Day 2026: अगर धरती घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? जानिए चौंकाने वाले फैक्ट्स
Recommended image4
अग्निवेश अग्रवाल कौन थे, पिता देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में, पत्नी बंगाल के सबसे अमीर घराने से
Recommended image5
Saaniya Chandhok: लंदन से पढ़ाई, बिजनेस में मजबूत पकड़, क्या करती हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved