MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • जानिए इंडियन स्टूडेंट मनचाहा करियर चुनने के लिए ऑनलाइन डिग्री की ओर क्यों भाग रहे

जानिए इंडियन स्टूडेंट मनचाहा करियर चुनने के लिए ऑनलाइन डिग्री की ओर क्यों भाग रहे

एजुकेशन डेस्क। भारत में अब युवा अपनी शर्तों पर शिक्षा हासिल करने के विकल्प की ओर बढ़ रहे हैं। यही नहीं उन्हें अब अपने मनचाहे स्किल को सीखने के लिए टारगेट्स कम करने की जरूरत भी नहीं है। ज्यादा अच्छे अवसर के साथ वे ऐसी डिग्री भी हासिल कर सकते हैं, जो उनकी लाइफ चेंज कर सकती है। यही नहीं, भारत के तमाम बड़ी और सबसे अच्छी ग्लोबल यूनिवर्सिटीज भी ऑनलाइन डिग्री प्रदान करने के तरीके में क्रांति ला रही हैं। वो भी काम कम कीमत पर। यहां हम आपको कुछ अहम वजहें बता रहे हैं, जिसके तहत भारतीय छात्र ऑनलाइन डिग्री हासिल करने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। 

3 Min read
Author : Ashutosh Pathak
Published : Dec 23 2022, 06:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

भारत में छात्र ऑनलाइन डिग्रियां हासिल कर अपना बेहतर करियर बना रहे और भविष्य संवार रहे हैं। भारत में छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन डिग्री जैसे कि लंदन विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीएससी और भारतीय सांख्यिकी संस्थान से एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स में ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा की डिमांड हमेशा इसी वजह से रहती है। वे छात्रों को हाई डिमांड वाले स्किल से लैस करते हैं। ये वे स्किल हैं जो इंप्लायर अपने इंप्लायी में चाहते हैं। आने वाले समय में ऑनलाइन डिग्रियों को इसी तरह कुछ नए स्किल साथ इंडस्ट्री डिमांड को पूरा करने या मौजूदा गैप को भरने के लिहाज से डिजाइन किया जा रहा है। 

26

परंपरागत रूप से पहले एक बार कोई छात्र साइंस, आर्ट या कॉमर्स सेगमेंट चुन लेता था, तो पीछे मुड़कर उसे बदल नहीं पाता था। हालांकि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी  नेशनल एजुकेश पॉलिसी के तहत इसमें काफी सुधार हुआ है और यह छात्रों को उनकी प्रतिभा तथा रुचियों के आधार पर शिक्षा का मिश्रण करने की इजाजत देता है। टॉप लेवल पर भारतीय और वैश्विक संस्थानों की कई ऑनलाइन डिग्रियों में ऐसी व्यवस्थाएं की गई हैं, जो योग्यता मानदंड के रूप में शिक्षार्थियों के परफॉरमेंस का परीक्षण करते हैं। 

36

कोरोना महमारी के बाद अनिश्चित वित्तीय स्थितियों में छात्रों के लिए स्ट्रेंथ पहले से कहीं अधिक मायने रखती है। इस वर्ष, लागत बचत को QS इंटरनेशनल स्टूडेंट सर्वे में ऑनलाइन डिग्री प्राप्त करने के टॉप प्रॉफिट में से एक के रूप में स्थान दिया गया। करीब 60 प्रतिशत छात्रों ने इसे ऑनलाइन डिग्री प्राप्त करने का एक कारण बताया। 2021 में यह 56 प्रतिशत था। यानी चार प्रतिशत की इस में बढ़ोतरी हुई है। 

46

शीर्ष विश्वविद्यालयों से ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रमों में ट्यूशन लागत अक्सर ऑन-कैंपस डिग्री कार्यक्रमों की तुलना में बहुत कम होती है, जो उन्हें शिक्षार्थियों के लिए बेहद आकर्षक बनाती है। जबकि भारतीय छात्र महत्वपूर्ण मूल्य बिंदुओं के साथ ऑनलाइन डिग्री का चयन कर रहे हैं, वे पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता से लेकर निवेश और कैरियर लाभ पर वास्तविक समय की संभावना तक प्रदान करते हुए 'मूल्य' की सावधानीपूर्वक जांच कर रहे हैं, जबकि वे अभी भी कार्यक्रम में हैं। 

56

महामारी के दौरान ऑनलाइन सीखने और वर्क फ्राम होम के मेन स्ट्रीम में आने के साथ भारतीय छात्र अब कहीं से भी ऑनलाइन सीख सकते हैं और हर जगह से इंप्लायर के लिए काम कर सकते हैं। इस नए युग में ऑनलाइन डिग्री छात्रों के पास बढ़त है और ग्लोबल क्लास में वे जो नेटवर्क और कनेक्टिविटी बनाते हैं, वह दुनियाभर में उनके लिए शानदार अवसर लाती है। 

 

66

जब छात्र ऑनलाइन सीखते हैं, तो उनके पास ज्यादा फ्लेक्सिबल यानी लचीले ढंग से स्पीड, स्टैक और अपने सीखने की प्रक्रिया को बढ़ाने की क्षमता होती है, जो कम चुनौतीपूर्ण डिग्री के जरिए शुरुआत और प्रगति करता है। दुनियाभर के विश्वविद्यालय मास्टर और स्नातक डिग्री को छोटे, स्टैकेबल, मॉड्यूलर क्रेडेंशियल्स सेगमेंट ऑनलाइन ओपन कर रहे हैं। कुल मिलाकर अब एक डिग्री के लिए शिक्षा नहीं ली जा रही बल्कि, यह आप को कई तरीके से सुदृढ़ बना रहा है। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AP
Ashutosh Pathak

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image2
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image3
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
Recommended image4
डिअर पेरेंट्स! इस स्टडी प्लान ने बना दिए टॉपर, बोर्ड परीक्षा में 90%+ पक्के!
Recommended image5
IIT Kharagpur: रात में कैंपस से बाहर जाने वाले छात्रों के लिए नई गाइडलाइन, माता-पिता को मिलेगा अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved