MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • 12वीं के बाद कोर्स का सिलेक्शन करते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, फ्यूचर में नहीं होगी दिक्कत

12वीं के बाद कोर्स का सिलेक्शन करते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, फ्यूचर में नहीं होगी दिक्कत

करियर डेस्क. 12वीं क्लास के बाद स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ी मुश्किल ये होती है कि वो अपना करियर किस फील्ड (choosing career ) में बनाएं। कैंडिडेट्स तब और कन्फयूज हो जाते हैं जब उनके सामने कई सारे विकल्प होते हैं। हालांकि बहुत सारे विकल्प कैंडिडेट्स के फ्यूचर के लिए अच्छे मार्ग भी खोलते हैं। ज्यादातर राज्यों में 12वीं क्लास (12th class) के एग्जाम हो चुके हैं। ऐसे में कैंडिडेट्स पढ़ाई के लिए अभी से विकल्प की तलाश कर रहे हैं। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं अपने फील्ड को किस करियर में बनाने इसका फैसला कैंडिडेट्स कैसे करें। आइए जानते हैं करियर को चुनते समय कैंडिडेट्स किन बातों का ध्यान रखें। 

2 Min read
Author : Pawan Tiwari
Published : Apr 18 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

 दूसरों से एडवाइज लें
12वीं के बाद आपने अपने लिए जो फील्ड चुना है उसके बारे में पहले खुद रिसर्च करें। फिर उसके बाद उस फील्ड के किसी एक्सपर्ट से सलाह लें। अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से कॉलेज, कोर्स चुनने के लिए एक्सपर्ट से खुल कर बात करें। कोर्स का सिलेक्ट करते समय अपनी कमजोरी और ताकत भी ध्यान रखें। 

26

 रिसर्च करें
12वीं क्लास के बाद हायर एजुकेशन के लिए आपने जो कोर्स चुना है उसके लिए पहले खुद रिसर्च करें। जब आप पूरी तरह से संतुष्ट हो जाएं तो इस फील्ड में आगे बढ़े। जिस कोर्स को आप चुन रहे हैं उसे करने के बाद आपके पास फ्यूचर में क्या विकल्प होंगे, कौन से कॉलेज या यूनिवर्सिटी से आप कोर्स करेंगे। कितनी फीस होगी। इन सभी बातों पर अच्छी तरह से रिसर्च कर लें। 

36

 फ्यूचर का ध्यान रखें?
किसी भी कोर्स को चुनते समय सबसे जरूरी बात होती है फ्यूचर। आप जिस कोर्स का सिलेक्शन अपने लिए कर रहे हैं उसमें पहले यह जान लें कि इस कोर्स को करने के बाद आपका फ्यूचर क्या होगा और आप कितना आगे बढ़ सकते हैं। 

46

 शहर पर फोकस नहीं करें
बहुत से कैंडिडेट्स शहर को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। आप अपना करियर चुनते समय किसी भी शहर को फोकस नहीं करें। आप फोकस उस संस्था को करें जहां से आप कोर्स करने जा रहे हैं। उस संस्था का ट्रैक रिकॉर्ड देखें ना कि शहर। 

56

किसी को देखकर अपना फील्ड तय नहीं करें
बहुत से कैंडिडेट्स, दूसरे लोगों को देखकर अपना फील्ड तय करते हैं। यह आपके लिए उपयुक्त नहीं है। यह जरूरी नहीं है कि आपने जिस फील्ड को चुना है आपको उसी तरह की सफलता मिले जितनी सामने वाली को मिली हो। क्योंकि आपकी ताकत औऱ कमजोरी उससे अलग हो सकती है। ऐसे में आप किसी भी कोर्स का सिलेक्शन किसी दूसरे को देखकर करने की जगह अपनी योग्यता के अनुसार चुनें। 

66

 
 पैरेंट्स के खुल कर बात करें
अगर आप अपना करियर अपने पैरेंट्स के कहने पर तय कर रहे हैं तो आप इसे लेकर थोड़ा सा सचेत रहें। आपके पैरेंट्स जिस कोर्स को करने के लिए कह रहे हैं उस कोर्स के बारे में अपनी ताकत देखें। अगर आप उस कोर्स को कर लेते हैं तो ही आगे बढ़ें नहीं तो आप उनसे बात करें और उन्हें समझाएं कि आप किस कोर्स को कर सकते हैं औऱ कौन सा नहीं। 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

PT
Pawan Tiwari
BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
Recommended image2
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें
Recommended image3
CBSE Board Exams 2026: दो अटेम्प्ट और सख्त सेक्शन नियम, जानिए 10वीं-12वीं छात्रों के लिए नए बदलाव
Recommended image4
Exam stress? पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दिया एकदम सिंपल और प्रैक्टिकल सॉल्यूशन
Recommended image5
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, 8 मार्च तक करें आवेदन, एग्जाम डेट से फीस तक जानिए पूरी डिटेल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved