MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • शादियों में खाना बनाने वाली बाई बन गई TIK TOk स्टार, कच्चे घर में रोबोट डांस देख दीवाने हो गए लोग

शादियों में खाना बनाने वाली बाई बन गई TIK TOk स्टार, कच्चे घर में रोबोट डांस देख दीवाने हो गए लोग

नई दिल्ली. आज हर दूसरा शख्स टिक टॉक पर फनी और डांस वीडियो देखता है। यहां लोग अपना टैलेंट दिखाते हैं और छोटी-छोटी वीडियो शेयर करते हैं। ऐसे हीशादियों में खाना बनाकर घर चलाने वाली लड़की ने एक बार वीडियो शेयर कर दिया। उसने अपना एक डांस वीडियो डाला था जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गई। गरीब घर की लड़की के आज लाखों फैंस और वो सेलिब्रिटी बन चुकी है। लड़की का नाम है ममता वर्मा। शादियों और पार्टियों में खाना बनानेवाली, एक सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी और 3 साल की बच्ची की माँ स्टार बनने से पहले उसकी बस यही पहचान थी।  आइए जानते हैं कि मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली ये लड़की की जिंदगी बाई से टिक टॉक स्टार में कैसे बदल गई?

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 12 2020, 08:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

एक वीडियो से ममता रातों-रात एक स्टार बन गयी, जिसे हज़ार नहीं, लाख नहीं बल्कि 10 लाख से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। मध्यप्रदेश के एक छोटे से नगर, मानपुर की रहनेवाली ममता शादियों में खाना बनातीं हैं। पर सोशल मीडिया पर वो अपने रोबोटिक स्टाइल डांस के लिए फेमस हैं। 

 

1 सितंबर 2019 को ममता ने एक पंजाबी गाने ‘लंबरगिन्नी’ पर अपना पहला डांस वीडियो टिकटोक पर डाला। इसके एक घंटे के भीतर ही उनके इस वीडियो पर 6000 लाइक्स हो चुके थे। और अगली सुबह जब वह उठी तो उन्हें 4 लाख लोग फॉलो कर चुके थे। अगले 2-3 दिन में ही ममता के टिकटोक पर 10 लाख याने की एक मिलियन से ज़्यादा फॉलोवर्स बन चुके थे।

25

ममता मानपुर में ही पैदा हुई और पली-बढ़ीं। पर बचपन के बारे में पूछते ही उनकी आँखें नम हो जाती हैं। “मेरा बचपन बहुत बुरा बीता। मेरी मां ने बर्तन मांज-मांजकर हम छह भाई बहनों को पाला है। बचपन के बारे में और क्या बताऊं मैं आपको,” ये कहते हुए ममता सिसकने लगतीं हैं। ममता के पिता रेलवे में गार्ड की नौकरी करते थे। जीवन संघर्ष से भरा तो पहले भी था। पर जब ममता सिर्फ चार साल की थी, तब उनके पिता चल बसे। छह छोटे-छोटे बच्चों की ज़िम्मेदारी पूरी तरह ममता की मां पर आ गयी। अपने बच्चों को पालने के लिए ममता की माँ शादियों और आयोजनों में बर्तन साफ़ करने लगीं। धीरे-धीरे उन्हें खाना बनाने का भी काम मिलने लगा।

35

ममता बचपन से ही पुलिस में भर्ती होना चाहती थीं, या फिर एक सिंगर बनना चाहती थीं। पर न तो उन्हें पता था कि इसके लिए उन्हें क्या पढ़ाई करनी है और न ही कोई मार्गदर्शन करने वाला था। फिर भी जैसे-तैसे अपनी माँ की ही तरह मज़दूरी करके ममता ने ग्रैजूएशन तक की पढ़ाई पूरी की। वह आगे भी पढ़ना चाहती थी, लेकिन अपनी मां के हालात को देखते हुए ममता ने पढ़ाई छोड़ दी। ममता अब जॉब करके अपनी माँ का सहारा बनना चाहती थीं। पर उसकी शादी कर दी गई। 
 

45

साल 2014 में ममता की शादी सूरज वर्मा से हुई, जो सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। सूरज महिने के 10-12 हज़ार रुपये कमा लेते हैं, जिससे गुजारा मुश्किल है। इसलिए ममता ने शादी के बाद भी शादियों में खाना बनाने का काम जारी रखा। 2016 में इन दोनों की एक प्यारी सी बेटी हुई।

55

वीडियो वायरल होने पर ममता कहती है कि,  “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरा डांस लोगों को इतना पसंद आएगा। सच कहूँ तो मुझे तो डांस आता भी नहीं है। पर लोगों का इतना प्यार देखकर मैं अपनी सारी टेंशन भूल जाती हूँ। शायद ये पहली ऐसी चीज़ है जिसे करते हुए मुझे इतनी खुशी हो रही है। मैं अपने वीडियोज़ में कोई मेकअप नहीं करती, घर के कपड़ों में होती हूँ और अपने छोटे से घर में ही रिकॉर्ड करती हूँ, ताकि मैं उन सब लोगों तक ये बात पहुँचा सकूं कि अगर आप में टैलेंट है तो ये सारी चीज़ें बिल्कुल मायने नहीं रखतीं।” 

 

आजकल लॉकडाउन की वजह से ममता घर पर ही हैं। दरअसल ये शादियों का सीज़न होता है और इस समय सामान्य हालातों में ममता की अच्छी कमाई हो जाया करती थी। पर अब उन्हें जितना है उतने में ही गुजारा करना पड़ रहा है। पर ममता खुश है कि उन्हें ये समय अपनी मनपसंद वीडियो बनाने को और अपने परिवार के साथ वक़्त बिताने को मिल रहा है।
 

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image2
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image3
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image4
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image5
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved