MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • कपड़े सिल सिलकर मां ने भरी स्कूल फीस...IAS अफसर बन दोनों बेटों ने चुका दिया 'ममता का कर्ज'

कपड़े सिल सिलकर मां ने भरी स्कूल फीस...IAS अफसर बन दोनों बेटों ने चुका दिया 'ममता का कर्ज'

जयपुर. आज मदर्स डे (Mother's Day 2020) है। पूरे देश में आज माओं के संघर्ष और त्याग के लिए ये दिन मनाया जाता है। मां के त्याग, संघर्ष और उसके किए गए हर छोटे-बड़े काम जिससे हमारी जिंदगी आसान बनी हो उसे सलाम करने का ये दिन है। मां की ममता और जज्बे को भी सैल्यूट करने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। धरती पर एक मां ही है जो अपने बच्चे के लिए किसी भी तरह का त्याग और संघर्ष कर उसे इंसान बनाती है। मां अपने बच्चों के सपनों और जरूरत के लिए अपनी जान भी लगा देती है। ऐसे ही एक मां के संघर्ष की कहानी है जिसने बच्चों को काबिल बनाने के लिए अपने हाथों को नहीं रूकने दिया। मां रात-रात भर कपड़े सिलती रही ताकि बच्चों की फीस भर सके। और आखिरकार ये दोनों बेटे देश के बड़े अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा कर सके और मां और बाप दोनों का नाम रोशन कर दिया।  मदर्स डे (Mother's Day 2020) पर हम आपको मां के रूप में एक योद्धा की कहानी सुना रहे हैं जिसके संघर्ष से दोनों बेटे आज अफसर की कुर्सी पर बैठे हैं।  

3 Min read
Author : Kalpana Shital
| Updated : May 10 2020, 12:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

आज मां का दिन है और इस दिन हम आपको राजस्थान के एक दर्जी परिवार में दो बेटों के अफसर बनने की कहानी सुना रहे हैं। इन लड़कों ने अपनी मेहनत से पढ़ाई की है लेकिन उनकी सफलता के पीछे मां का हाथ है। मां ने दिन-रात जाग बेटों की पढ़ाई की फीस भरने को कपड़े सिए। 

 

राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले सुभाष कुमावत पेशे से दर्जी हैं। वे एक छोटी सी दुकान में बैठ लोगों के कपड़े सिलते हैं उसी से घर चलता है। उनकी पत्नी भी सिलाई का काम करती हैं। सुभाष टेलर हैं तो उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी कपड़ों की तुरपाई करती हैं। उनके दो बेटे हैं पंकज और अमित दोनों पढ़ाई में बहुत होशियार हैं।

26

पंकज और अमित दोनों ने आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। पंकज की नोएडा स्थित एक प्राइवट कंपनी में नौकरी करने लगे। दोनों भाई का सपना सिविल सेवा ही था। इस सपने को पूरा करने के लिए परिवार के सामने पैसों की चुनौती थी। इसके लिए उनकी मां ने रातभर जागकर तुरपाई करती थी। वहीं, पिता ने सिलाई का काम करने लगे।

36

मीडिया से बातचीत में पंकज और अमित ने कहा कि- हम दोनों ही भाईयों के लिए पढ़ना आसान था, लेकिन हमारे पिता के लिए पढ़ाना काफी मुश्किल था। हालांकि, हमारे माता-पिता हम दोनों ही हमेशा भाइयों से कहते थे कि तुम दोनों को पढ़कर बड़ा आदमी बनना है।

46

सिविल सेवा का सपना हमारे माता-पिता का था हमने केवल उसे पूरा किया है। पंकज और अमित के मुताबिक, ये केवल हम ही जानते हैं कि हमारे माता-पिता के लिए पढ़ाना कितना मुश्किल था। वो हमारी फीस, बुक्स और दूसरी चीजों का इंतजाम कैसे करते थे। पैसों के लिए मेरी मां रात भर जाग-जागकर कपड़ों की तुरपई करती थीं पिता ज्यादा आमदनी के लिए ओवर टाइम करते थे।

 

मां-बाप के साथ मिलकर किए गए संघर्ष के कारण ही हम ये लक्ष्य हासिल कर पाए। उन्होंने अपने कांधों पर जिम्मेदारी लेकर हमें ऊपर सीढ़ियों को चढ़ाया है। 

56

और आखिरकार वो दिन भी आया जब पंकज और अमित ने साल 2018 में एक साथ यूपीएससी की परीक्षा पास कर डाली। 5 अप्रेल को दोनों का रिजल्ट आया तो मां और पिता दोनों की आंखें छलक उठीं। यूपीएससी द्वारा जारी सिविल सेवा की परीक्षा में उनके दोनों बेटों- पंकज और अमित का सिलेक्शन हुआ। पकंज की जहां 443वीं रैंक थी। वहीं, अमित के 600वीं रैंक आई।

66

दोनों भाई अपनी सफलता का क्रेडिट मां-बाप को देते हैं और कहते हैं कि आज हमारी फैमिली की आर्थिक स्थिति सही है। हम केवल यही कहेंगे कि लाइफ में आने वाली कमियों, परेशानियों और निगेटिव चीजों को कभी अपने आड़े न आने दें। हमारी सफलता के लिए बड़े सपने देखते हैं। उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत जरूरी है। अगर मेहनत करें तो सफलता अपने आप मिल जाती है।

 

मदर्स डे पर हम यही कहना चाहेंगे कि मां हर मुसीबत से लड़ने को सामने आ जाती है। बात संतान की हो तो वो दोगुनी कीमत चुकाने तक को तैयार रहती हैं। हमारे देश में मां के चरणों में स्वर्ग कहा गया है उसे दया, ममता और त्याग की मूरत बताया गया। सच में ऐसी माओं के जज्बे को हम सैल्यूट करते हैं!

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

About the Author

KS
Kalpana Shital

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
Recommended image2
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?
Recommended image3
Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Recommended image4
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
Recommended image5
Sunetra Pawar Education: कितनी पढ़ी-लिखी हैं महाराष्ट्र की नई महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved