- Home
- Career
- Education
- इंडिया की 10 सबसे पॉवरफुल मां: किसी के बच्चे बने PM-CM, कोई शहीद हुआ तो किसी को मिला भारत रत्न
इंडिया की 10 सबसे पॉवरफुल मां: किसी के बच्चे बने PM-CM, कोई शहीद हुआ तो किसी को मिला भारत रत्न
करियर डेस्क. 8 मई को दुनिया भर में मदर्स डे (mothers day ) मनाया जाएगा। ये दिन हर मां और उसके बच्चे के लिए खास होता है। इस दिन बच्चे अपनी मां का गिफ्ट देते हैं और उनके प्यार के लिए सम्मान प्रकट करते हैं। हम आपको भारत की 10 ऐसी माताओं के बारे में बता रहे हैं जिनके बच्चों ने इस देश के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया है। या फिर ये कहें कि ये वो माताएं हैं जिन्हें भारत की सबसे शक्तिशाली माताएं भी कहा जाता है। किसी का बेटा इस देश का प्रधानमंत्री बना तो किसी का बेटा किसी राज्य का सीएम। किसी के बच्चे ने खेल की दुनिया में ऐसा नाम कमाया तो किसी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। आइए जानते हैं कौन हैं वो 10 माताएं।

विद्यावती
इस नाम को शायद आपने कम ही सुना हो। लेकिन इस मां के बेटे का नाम सुनकर आज भी युवाओं में जोश की लहर दौड़ जाती है। विद्यावती, शहीद-ए-अजाम भगत सिंह की मां हैं। भगत सिंह ने अंग्रेजो से देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
कमला नेहरू
कमला नेहरू का नाम आज भी देश में बड़े आदर के साथ लिया जाता है। कमला नेहरू इस देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मां हैं। इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है।
राज कुमारी लाजवंती
राज कुमारी लाजवंती भारत को क्रिकेट में पहला विश्वकप दिलाने वाले कैप्टन कपिल देव की मां हैं। कपिल देव ने 1983 में भारत को पहली बार क्रिकेट का विश्वकप खिताब जिताया था।
हीराबेन मोदी
हीराबेन मोदी, भारत के मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हैं। नरेन्द्र मोदी 2014 से देश के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी कई बार अपने मां से मिलने गुजरात जा चुके हैं। मोदी गुजरात के सीएम भी रहे हैं।
दिव्या कौर
दिव्या गौर रेसलर गीता और बबीता फोगाट की मां हैं। बबीता फोगाट साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। गीता फोगाट भी कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
पुतली बाई गांधी
पुतली बाई महोनदास करमचंद गांधी की मां हैं। भारत की स्वतंत्रता में सबसे अहम योगदान देने वाले महात्मा गांधी इस देश के राष्ट्रपिता हैं। उनकी फोटो भारतीय नोट में प्रकाशित होती है। पुतली बाई इस देश की सबसे पावरफुल माताओं में से एक हैं।
रजनी तेंदुलकर
रजनी तेंदुलकर, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की मां हैं। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।
प्रभावती
प्रभावती नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मां थीं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इस देश की आजादी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजाद हिन्द फौज की स्थापना की थी।
आशियम्मा
आशियम्मा भारत के मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कमाल की मां हैं। अब्दुल कमाल भारत के महान वैज्ञानिक थे। कलाम साहब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वो देश के राष्ट्रपति भी थे। उन्हें जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता है।
प्रेमलता किरण बेदी की मां
भारत की पहली महिला IPS अधिकारी किरण बेदी की मां हैं। किरण बेदी की गिनती सख्त पुलिस अधिकारियों में होती थी। वो पंडुचेरी की उपराज्यपाल भी रही हैं।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi